दुःख में परमात्मा ही आंसू पोंछता है
Posted by:
neerus
2011-09-15 04:28:44
668 Views
दुनिया की तमाम चीज़े जब इंसान की जिंदगी में साथ छोड़ देती हैं तब आँसू पोंछने का काम परमात्मा करता है. कभी माँ की शक्ल में, कभी राम की शक्ल में तो कभी कृष्ण की सूरत में, कभी हजरत मुहम्मद के रुप में तो कभी ईसा मसीह की शक्ल में.
श्री कल्कि पीठाधीश्वर पूज्य गुरुदेव प्रमोद कृष्णम् जी कहते हैं ईश्वर से सच्ची मुहब्बत ही इंसान के उद्धार का रास्ता है. उन्होंने जीवन में दुःख का कारण अहंकार बताते हुये कहा कि घमंड मनुष्य के जीवन को अंधकार में धकेल देता है. यदि हम अहंकार रहित होकर सच्चे मन से ईश्वर की आराधना करें उस परमपिता परमेश्वर का नाम लें तो कोई दुःख, कोई कष्ट जीवन में नही रह सकता है.
पूज्य गुरुदेव के अनुसार मनुष्य इस समाज में अकेले जन्म लेता है और प्राण भी अकेले ही त्यागता है. उसके साथी कुछ कदम उसका साथ छोड़ जाते हैं. यदि मानव किसी ओर पर भरोसा न करके आंखे बन्द कर ऊपर वाले को याद करे तो जीवन में कभी दुखों का सामना करना ही नही पड़ेगा.
उन्होंने कहा- अल्लाह भगवान गाड इनमें कोई अन्तर नही है. सबका मालिक एक है. लोगों ने धर्म के नाम पर नफ़रत के बीज बो दिये हैं. इस नफ़रत को जड़ से उखाड़ फ़ेंकना जरुरी हो गया है. आज का मनुष्य पुस्तकें पढ़कर भी उनकी शिक्षाओं पर अमल नही करता है. यही हमारे जीवन में आने वाले कष्टों का सबसे बड़ा कारण है. हमें ईश्वर को प्रसन्न करने के लिये सच्चे मन से प्रार्थना करनी चाहिये. सच्चे मन से की गई प्रार्थना को परमात्मा तुरन्त सुनता है.
Tags:-
Acharya Pramod Krishnam Ji, shri kalki, kalki, kalki pithadheshwer, कल्कि, श्रीकल्कि, कल्कि पीठाधीश्वर, परम पूज्य प्रमोद कृष्णम् जी महाराज