तुलसी जी के मुख्य नाम इस प्रकार है :-
तुलसी जी को कई नामों से पुकारा जाता है. इनके आठ नाम मुख्य हैं – वृंदावनी, वृंदा, विश्व पूजिता, विश्व पावनी, पुष्पसारा, नन्दिनी, कृष्ण जीवनी और तुलसी.
तुलसीजी के नामो के अर्थ
१. वृंदा :- सभी वनस्पति व वृक्षों की आधि देवी
२. वृन्दावनी :- जिनका उदभव व्रज में हुआ
३. विश्वपूजिता :- समस्त जगत द्वारा पूजित
४. विश्व -पावनी :- त्रिलोकी को पावन करनेवाली
५. पुष्पसारा :- हर पुष्प का सार
६. नंदिनी :- ऋषि मुनियों को आनंद प्रदान करनेवाली
७. कृष्ण-जीवनी :- श्री कृष्ण की प्राण जीवनी
८. तुलसी :- अद्वितीय
तुलसी नामाष्टक :- आज विश्व में तुलसी को देवी रुप में हर घर में पूजा जाता है. इसकी नियमित पूजा से व्यक्ति को पापों से मुक्ति तथा पुण्य फल में वृद्धि मिलती है. यह बहुत पवित्र मानी जाती है और सभी पूजाओं में देवी तथा देवताओं को अर्पित की जाती है. तुलसी पूजा करने के कई विधान दिए गए हैं. उनमें से एक तुलसी नामाष्टक का पाठ करने का विधान दिया गया है. जो व्यक्ति तुलसी नामाष्टक का नियमित पाठ करता है उसे अश्वमेघ यज्ञ के समान पुण्य फल मिलता है. इस नामाष्टक का पाठ पूरे विधान से करना चाहिए. विशेष रुप से कार्तिक माह में इस पाठ को अवश्य ही करना चाहिए.
नामाष्टक पाठ :-
वृन्दा वृन्दावनी विश्वपूजिता विश्वपावनी.पुष्पसारा नन्दनीच तुलसी कृष्ण जीवनी.
एतभामांष्टक चैव स्तोत्रं नामर्थं संयुतम.य: पठेत तां च सम्पूज सौsश्रमेघ फलंलमेता..
श्री तुलसी प्रदक्षिणा मंत्र
” यानि कानि च पापानि जन्मान्तर कृतानि चतानि तानि प्रनश्यन्ति प्रदक्षिणायाम् पदे पदे”
निम्न मंत्र को बोलते हुए पूज्यभाव से तुलसी के पौधे को हिलाए बिना तुलसी के अग्रभाग को तोडे़. इससे पूजा का फल कई गुना बढ़ जाता है.
तुलस्यमृतजन्मासि सदा त्वं केशवप्रिया।चिनोमि केशवस्यार्थे वरदा भव शोभने।।
त्वदंगसंभवै: पत्रै: पूजयामि यथा हरिमृ।तथा कुरु पवित्रांगि! कलौ मलविनाशिनि।।
तुलसी जी की आरती :-
तुलसी महारनी नमो-नमो, हरि कि पटरानी नमो-नमो
धन तुलसी पुरन तप कीनो शालिग्राम बनी पटरानी
जाके पत्र मंजर कोमल, श्रीपति कमल चरण लपटानी
धूप-दीप -नवेध आरती , पुष्पन कि वर्षा बरसानी
छप्पन भोग ,छत्तीसो व्यंजन ,बिन तुलसी हरि एक ना मानी
सभी सुखी मैया, तेरो यश गावे , भक्ति दान दीजै महारानी
नमो-नमो तुलसी महरानी , नमो-नमो तुलसी महारानी
Tags:-
तुलसी जी के मुख्या नाम और आरती