वेद पुरूष का नेत्र होने के कारण ज्योतिष शास्त्र सभी अंगों में उत्तम गिना जाता है क्योंकि अन्य सभी अंगों से समन्वित भी प्राणी नेत्र रहित होने पर कुछ भी नहीं कर सकता। अर्थात ज्योतिष शास्त्र मानव के जीवन में उतना ही महत्वपूर्ण है जैसे आँखें। जिस प्रकार संपूर्ण शरीर के स्वस्थ रहते हुए भी नेत्रहीन होने पर सब कुछ व्यर्थ हो जाता है उसी प्रकार सभी ज्ञान तब तक अधूरे हैं जब तक कि ज्योतिष शास्त्र का ज्ञान उसे प्रकाशवान न कर दे। इसलिए वेद के छठाँग के रूप में प्रचलित व जाने जाने वाला यह प्रचलित परम पवित्र विज्ञान पथ प्रदर्शक के रूप में भी जाना जाता है। अतः इसमें कोई संशय नहीं कि जीवन की अज्ञानता को अगर कोई विज्ञान दूर कर उसे प्रकाशित कर सकता है तो वह मात्र ज्योतिष विज्ञान ही है। उपरोक्त लाइनें पढ़कर शायद आप आश्चर्यचकित हो जाएं कि आखिकार ज्योतिष शास्त्र का परम ज्ञान अथवा परम प्रकाश से क्या लेना देना है? आपकी शंका निर्मूल नहीं है, क्योंकि आपने अब तक जो ज्योतिष के बारे में जानकारी पायी है उसमें मात्र भविष्य कथन ही पाया है जबकि वास्तविकता इससे परे है क्योंकि भविष्यवाणी करना ही ज्योतिष का उद्देश्य नहीं है यह तो मात्र इस परम कल्याणकारी विज्ञान का एक अंश मात्र है। मूलतः ज्योतिष शास्त्र वह परम कल्याणकारी विज्ञान है जिसकी सहायता से मनुष्य अपने शारीरिक, मानसिक तथा अध्यात्मिक स्तर को ऊँचा उठाकर पूर्ण-पूर्णतः प्राप्त कर सकता है। मूलतः वैज्ञानिकता, वैदिकता तथा प्रमाणिकता पर कार्य करने वाला यह शास्त्र अपने आप में ही आयुर्वेद, अध्यात्म, मंत्र, तंत्र, योग, संस्कार तथा मानवीय मूल्यों आदि सब कुछ समाहित किये हुये है। परंतु यह भारत का ही नहीं अपितु संपूर्ण विश्व का दुर्भाग्य है कि इस शास्त्र को कुछ स्वार्थी तत्वों ने मात्र भविष्यवाणी करने तक ही सीमित कर दिया है। अधिकांश लोग मात्र इसे कौतूहल का विषय मानते हैं अथवा कुछ लोग अपने कल्याण के लिए इसे भविष्य कथन की विद्या समझते हैं। जबकि यह पूर्णतः असत्य है। इतिहास साक्षी है कि समय-समय पर परमात्मा से लेकर हमारे ऋषि, मुनि तथा ब्रह्मॠषियों ने इस शास्त्र के प्रचार-प्रसार हेतु स्वयं जागृति पैदा करने का कार्य किया व संपूर्ण विश्व को इससे लाभान्वित करने का अनुपेय प्रयास किया। उनकी शिक्षा का मूल ज्योतिष विज्ञान के द्वारा आत्म प्रकाश फैलाना है इसी कारण ब्रह्मा (जो सृष्टि करता है) के पुत्र महर्षि पराशर ने जनमानस के कल्याण हेतु इस शास्त्र की रचना व्यापक रूप से पूर्ण वैज्ञानिकता के साथ की। मैं पहले भी स्पष्ट कर दिया है कि ज्योतिष शास्त्र वेदांग है। अतः वेद के समय से ही इस शास्त्र का उपयोग जन कल्याण हेतु होता आया है। परंतु महर्षि पराशर ने इस विज्ञान को पूर्ण वैज्ञानिकता व प्रमाणिकता प्रदान कर लेखनी बद्ध किया जो आज भी अनुकरणीय है तथा इसका मात्र उद्देश्य समस्त प्राणी का कल्याण है। परंतु यह बेहद दुर्भाग्य का विषय है कि ब्रह्मा के कलयुगी संतानों ने इस शास्त्र की न केवल महिमा खंडित किया अपितु इसे धनार्जन करने का सर्वाधिक कारगर शस्त्र बना दिया। जिसका परिणाम यह हो रहा है कि सरेआम लोगों की ज्योतिष के प्रति करोड़ों-करोड़ वर्षों से चली आ रही श्रद्धा और आस्था का व्यापार किया जा रहा है जो न राष्ट्र के हित में है और न ही इस शास्त्र के।
इस शास्त्र का मौलिक उद्देश्य जन कल्याण का है परंतु आज इस परम पवित्र विज्ञान का उपयोग मानव कल्याण में लेश मात्र भी नहीं रह गया है। इसका सर्वाधिक उपयोग तथाकथित ज्योतिषी धनार्जन करने में कर रहे है। इस शास्त्र के नाम पर ये तथाकथित ज्योतिषी जहां व्यापार कर रहे हैं वहीं लोगों की श्रद्धा व आस्था को सरे बाजार बेच रहे हैं। यदि संपूर्ण विश्व का सर्वेक्षण करे तो आप सहज ही पायेंगे कि आज शायद इक्का-दुक्का ज्योतिषी भी नहीं है जो ज्योतिष विज्ञान का थोड़ा भी ज्ञान रखते हों। संपूर्ण ज्ञान की बात करना तो स्वयं ही मूर्खता है। क्योंकि जिसे ज्योतिष का संपूर्ण ज्ञान हो जाएगा वह त्रिकालदर्शी सहज हो जाएगा तथा संसारिकता को त्याग कर आत्म ज्ञान में लीन हो जाएगा जो कि इस विज्ञान की पूर्णता का परिचायक है। आप आज के जीवन में शायद ही किसी इक्का-दुक्का ज्योतिषी से मिले हों जिसे फलित ज्योतिष का ज्ञान हो और वह वास्तव में आपका पथ प्रकाशित कर सके।
आज की सत्यता यह है कि हर तरफ से हारे, निराश, चरित्रहीन, झूठे, फरेबी, पाखंडी आदि लोग ज्योतिषी का चोला पहनकर लोगों के विश्वास का गला घोट रहे हैं। इन ज्योतिषीयों की सत्यता यह है कि न ही इन्हें ज्योतिष का ज्ञान है और न ही ये सत्य आचरण करने वाले हैं। बल्कि ज्योतिष की कुछ प्रचलित शब्दावलीयां जैसे मार्केश, शनी की साढ़ेसाती, शनी की ढैया, पित्र दोष, मांगलिक दोष, संतान दोष, दरिद्र योग, धन योग, संतान से कष्ट, दाम्पत्य जीवन में परेशानी, नौकरी में परेशानी आदि शब्दों को रटकर ज्योतिषी बने बैठें हैं। यहां तक कि आज स्थिति इतनी भयावह हो गयी है कि 90 प्रतिशत तथाकथित ज्योतिषीयों को नहीं जनमांग बनाने आता है और न ही ज्योतिष की गणना, मुहूर्त तथा अन्य छोटी जानकारी करना। ये सहजता पूर्वक उपलब्ध कम्प्यूटर, लैपटाप, पामटाप आदि की सहायता से जनमांग का निर्माण करते हैं तथा बिना जातक के जन्मांग की सत्यता का परीक्षण किये थे। राहु, केतु, कालसर्पयोग, मार्केश, साढ़ेसाती आदि के शब्द जाल में जातकों को फंसाते हैं तथा फिर सीधे साधे जातकों से धनदोहन करता है तो कोई पूजा, मंत्र, कवच, लाकेट आदि के नाम पर धनदोहन करता है तो कोई सभी उपाय एक साथ करने के नाम पर धन दोहन करता है। ये तथाकथित ज्योतिषी इतने शातिर होते हैं कि जातक को इतना भयभीत कर देते हैं कि जातक न चाहते हुए भी यह सोचने के लिए विवश हो जाता है कि पण्डितजी का उपाय करने में कोई बुराई नहीं। आपको यह जानकर बिल्कुल आश्चर्य नहीं होना चाहिए कि ये पाखंडी ज्योतिषी सबसे पहले अपने नाम के आगे पीछे परम श्रद्धावान तथा ज्ञानवान टाइटल का प्रयोग करते हैं जैसे सर्वज्ञ, त्रिकालदर्शी, आचार्य, श्री श्री 1008, संत, महात्मा, ज्योतिषविज्ञ, वास्तुविज्ञ, हस्तरेखाविज्ञ, आदि तत्पश्चात् अपने को परमात्मा के समान समाज में प्रतिष्ठित करने के लिए टीवी चैनलों, पत्रों, पत्रिकाओं का सहारा लेते हैं, जिसमें अधिकांशतः ज्योतिषी मोटा रकम चैनलों को चुकाते हैं तथा स्वयं को सर्वज्ञ बताकर लोगों को लुभाते हैं और प्रचार-प्रसार हो जाने के बाद ये पाखंडी ज्योतिष के नाम पर लोगों को ठगना प्रारंभ करते हैं तथा अपना व्यापार दिन दुना रात-चैगुना की भांति बढ़ाते हैं तथा आम जनमानस यह सोचता है कि ये पंडितजी भला चैनल पर आते हैं इसलिए योग्य अवश्य होगें, बस जनमानस के भीतर बैठा यह क्रेज ही इन पाखंडियों को फलने-फूलने में मदद करता है और आज की स्थिति इतनी भयावह हो चुकी है कि ज्योतिष के नाम पर अन्य पाखंडों का सहारा लेने में भी ये नहीं चुकते। अघिकांशतः जहां ज्योतिष के नाम पर लूट रहे हैं वही कुछ ऐसे भी हैं जो निराधार,पूर्णतः असत्य, अवैज्ञानिक तथा सिद्ध अंतहीन विधाओं के नाम पर भी लोगों को खुले आम लूट रहे हैं जैसे टैरोकार्ड, काल-किताब, क्रिस्टल, पराज्ञान, फेंगसूई आदि आदि। ये समाज को दिगभ्रमित करने के साथ-साथ स्वयं को तो दिगभ्रमित करती रही है साथ ही पश्चिमी देशों की काल्पनिक तथा आधारहीन विधा का प्रचार-प्रसार करके स्वयं को विज्ञ बताने से भी नहीं चुक रहे हैं। आप देखें-हर तरफ लूट पड़ी है कोई ज्योतिष के नाम लूट रहा है कोई अन्य पाखंड के नाम पर। यह सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है इसमें जहां प्रसार माध्यम जैसे टीवी0 चैनल सर्वाधिक रूप से जिम्मेदार है वही इसके लिए हम सभी भी कम जिम्मेदार नहीं हैं। हम अंग्रेजी सभ्यता को अपनाकर स्वयं को गौरवान्वित महसूस करते हैं परंतु जो वास्तव में पूर्ण कल्याणकारी तथा गौरवान्वित करने वाला शास्त्र है उस तरफ हम कभी ध्यान नहीं देते। अपने घर में भी कभी भारतीय संस्कृति के माह, तिथि, त्यौहार, नक्षत्र, राशी आदि का जिक्र तक नहीं करते, जिसका परिणाम यह है कि आज 90 प्रतिशत भारतीय इस स्थिति में नहीं है कि वो स्वयं ये बता सके कि दशहरा, दीपावली, होली, गणेश चतुर्थी, नवरात्रि आदि जैसे महत्वपूर्ण त्यौहार कब पड़ते हैं। यदि उनके पास कलैण्डर न हो तो अपने बच्चों को इन त्यौहार के बारे में नहीं बता सकते? यदि कोई बच्चा यह प्रश्न कर दे! कि पापा वर्ष 2009 में दीपावली...... को थी तो वर्ष 2010 में दीपावली 5 नवम्बर को क्यों पड़ी है तो संभवतः वे इसका उत्तर नहीं दे सकते। जहा हम आज अपनी मूल संस्कृति से इतना दूर खड़े हैं कि हमें भारतीय मास का ज्ञान नही तो जाहिर सी बात है कि हम भारतीय ज्योतिष के महत्व तथा नियम का अनुसरण कैसे कर सकते हैं। हमारी इन्हीं दुर्बलताओं को हमारी अज्ञानता समझ ये तथाकथित ज्योतिषी अपना पाखंड फैलाकर धनदोहन का कार्य कर रहे तथा भारतीय ज्योतिष व भारतीय विद्वता को संपूर्ण विश्व में अपमानित कर रहे। यद्यपि इसमें कोई संदेह नहीं कि इनके इस कुकृत्य के लिए इन्हें इतिहास कभी भी माफ नहीं करेगा। परंतु हमारा भी यह कर्तव्य है कि अपने मूल पावन शास्त्र की तरफ बढ़े न कि पाखंड की तरफ। ये तथाकथित ज्योतिषी कम्प्यूटर से कुंडली बनाने की फीस से लेकर रत्न, यंत्र, कवच, लाकेट, शंख, माला आदि बेचने के साथ-साथ समाज में नाना प्रकार की भ्रांतियों को फैलाकर लोगों को डरा धमका कर धन उगाही कर रहे है। यद्यपि इनके द्वारा दुस्प्रचारित की जा रही भ्रांतियों की फेहरिस्त काफी बड़ी है फिर भी कुछ अति प्रचलित भांतियों का मैं उल्लेख कर रहा हँ। संभव है कि मेरे इस प्रयास से आपका भय निकल जाय और आप वास्वितकता को समझकर कर मूल ज्योतिष की तरफ आगे बढ़ सके।
पाखण्ड काल- सर्पयोग का –
सूर्यपितामहो व्यासो वषिष्ठोडत्रि पराशरः।
कश्यपो नारदो गर्गो मरीचिर्मुमुरड़िराः।।
लोमश पौलिशअचैवच्यवो यवनो भृगुः।
शौनकाष्टादशाश्चैते ज्योतिः शास्त्र प्रवर्त्तकाः ।।
अर्थात सूर्य से लेकर शौनक तक ज्योतिष शास्त्र के 18 प्रर्वतक (जनक) माने जाते हैं। परंतु आप इनकी सभी रचनाओं को लाखों बार पढ़ लीजिए आपको इस योग अर्थात कालसर्पयोग का कहीं भी उल्लेख नहीं मिलेगा। यहां तक कि भारतीय ज्योतिष के पितामह कहे जाने वाले ब्रह्मापुत्र महर्षि पराशर (जिनका सिद्धांत आज भी सर्वाधिक प्रचलित व सत्य है) ने भी वृहद होरा पराशर शास्त्र की रचना कर राहु तथा केतु से संबंधित छोटी से छोटी तथा बड़ी से बड़ी जानकारी दी, राहु तथा केतु से बनने वाले प्रत्येक योग को विस्तृत रूप से लेखनी बद्ध किया परंतु कालसर्पयोग का कहीं भी वर्णन नहीं किया। यहां तक कि आधुनिक भारत के सुप्रसिद्ध ज्योतिषी डा0 वी0 वी0 रमण ने प्रत्येक ग्रहों के संयोग से बनने वाले विशिष्ट योगों व प्रभावकारी योगों पर एक अलग से पुस्तक ही लिखी जिसमें 300 महत्वपूर्ण योग हैं, परंतु उन्होंने भी कालसर्पयोग के विषय में कुछ भी नहीं लिखा। ऐसे में मन में यह सहज ही प्रश्न उठना स्वाभाविक है कि क्या कारण है कि सूर्य, पितामह, व्यास, वशिष्ठ, अत्रि, पराशर...... शौनक तक तथा डा0वी0वी0रमण तक नही जान पाये कि कालसर्पयोग भी कुछ होता है। जो आज के लगभग सभी तथाकथित ज्योतिषी जनमांग खोलते ही इस योग को देख लेते हैं। इसका प्रश्न जितना स्वाभाविक है उत्तर उससे भी अधिक स्वाभाविक है- हमारे ब्रह्मर्षियों ने ज्योतिष की रचना मात्र मानव कल्याण के लिए किया न कि लोगों को डराने, धमकाने तथा धनदोहन के लिए । जो कालसर्पयोग आज लगभग सभी पाखण्डियों को दिखायी देता है उसके पीछे मात्र एक उद्देश्य ही है वह डरा धमका कर धनदोहन का। ये तथाकथित ज्योतिषी धनदोहन करने में इतने माहिर है कि ये लगभग सभी के जनमांग में आंशिक अथवा पूर्ण कालसर्पयोग अवश्य बताते हैं और इसकी शांति के नाम पर पूजा से लेकर यंत्र कवच, लाकेट, अंगुठी आदि का व्यापार करते हैं। जबकि कालसर्पयोग नामक किसी भी योग का वर्णन हमारे किसी भी प्राचीन शास्त्र (वेद से लेकर वी0वी0 रमण तक की कृतियों में) में वर्णन नेहीं है। इसका एकमात्र का कारण यह है कि इस प्रकार का कोई भी योग हो ही नहीं सकता। अर्थात यह पूर्णतः मिथ्या, आधारहीन, सत्यता से परे पूर्णतः एक काल्पनिक योग है। फलतः ज्योतिष के किसी भी प्रणेता ने इसका वर्णन नहीं किया। मैं आपकों कुछ वैदिक तथा वैज्ञानिक तथ्य प्रस्तुत कर रहा हॅूं जिसे मैंने अपने 25 वर्षों के ज्योतिषी जीवन के अनुसंधान के बाद पाया है, संभव है कि इसे जानकर आप कालसर्पयोग नामक आधारविहीन योग, पाखण्ड व भ्रांति से बच 2. कालसर्पयोग, ज्योतिष जगत में राहु को काल तथा केतु को सर्प कहा जाता है, कालसर्पयोग का अर्थ हुआ राहु तथा केतु का योग। जबकि राहु तथा केतु सदैव एक दूसरे के विपरीत अर्थात 180 अंश की दूरी पर होते हैं तात्पर्य यह कि ये कभी भी एक साथ हो ही नहीं सकते। अतः इस योग की बात करना न केवल हास्यास्पद है अपितु पूर्ण रूपेण पाखण्ड का प्रतीक होने के साथ-साथ मात्र धनदोहन का उद्देश्य लिये हुए है। हमारे शास्त्रों में राहु तथा केतु को ग्रह माना ही नहीं गया है अपितु इन्हें छाया ग्रह की श्रेणी में रखा गया है। तथा स्पष्ट रूप से बताया गया है कि सूर्य की दीर्घवृताकार कक्षा तथा चंद्र मार्ग के कटांन के कारण जो दो बिन्दु बनते हुए प्रतीत होते हैं उसमें उपरी बिन्दु राहु तथा निम्नतम बिन्दु को केतु कहा जाता है। अतः किन्हीं बिन्दु अथवा छायाग्रहों के बीच सभी ग्रहों का आना न केवल असंभव है अपितु ऐसा तर्क करना अपने आप में ही मूर्खता तथा पाखण्ड प्रतीक है। यदि विज्ञान की दृष्टि से देखे तो वह भी यही कहता है कि राहु और केतु नामक कोई भी ग्रह नहीं होता। तथा इसे दुनिया के किसी भी दुरबीन से देखा नहीं जा सकता, यह मात्र सूर्य तथा चंद्रमा के मार्ग का प्रतिछेदन बिन्दु है। आप जरा सोचे कि हमारे महर्षियों ने वेद काल में ही इसे छाया ग्रह बता दिया जिसका कि आज विज्ञान भी समर्थन करता है। अर्थात अपने तपोबल तथा आत्मज्ञान के प्रकाश से सर्वस्व देखने वाले हमारे महर्षिगण जो राहु-केतु को वेदकाल में ही ग्रह की श्रेणी से अलग कर इसे छाया ग्रह बता सकते हैं वह सभी इतना बड़ा भूल कदापि नहीं कर सकते कि कालसर्पयोग अस्तित्व में हो और वे इसका वर्णन न करें। जो आज के लगभग सभी मायावी ज्योतिषीयों को कुंडली खोलते ही दिखायी दे जाता है। स्पष्ट है कि इस प्रकार का कोई भी योग हो ही नहीं सकता। इसी कारण हमारे किसी भी शास्त्र अथवा वेद में इसका वर्णन नहीं प्रत्येक ग्रह की अपनी राशि होती है तथा उसका अपना गूढ़-धर्म, होता है। परंतु राहु-केतु मात्र छवकमे (बिन्दु) होते हैं जिसके फलस्वरूप न ही इनका कोई राशि होता है और न ही इनका कोई स्वतंत्र गुढ-धर्म होता है। ये जिस राशि में बैठते हैं उसी के अनुरूप परिणाम देते हैं अथवा जिस ग्रह के साथ बैठते हैं उसी के अनुरूप फल देने के लिए बाध्य होते है। तात्पर्य यह है कि इनका कोई स्वतंत्र अस्तित्व नहीं होता है। अतः सभी स्वतंत्र व गुढ-धर्म वाले ग्रहों का इन परतंत्र छाया ग्रहों के बीच आना तथा सभी ग्रहों को प्रभावित करने की बात करना पूर्णतः असत्य, तर्कहीन तथा पाखण्ड है। जिसके फलस्वरूप यह निश्चित रूप से यह कहा जा सकता है कि यह मात्र धनलोलुप्त तथा पाखण्डियों द्वारा रचा गया एक पाखण्ड है। आप यदि थोड़ा विचार करें तो पायेंगे कि भारतीय ज्योतिष मï
Tags:-
Astrology, astrology signs, astrology reading, astrology horoscope, horoscope, hindu astrology, astrologers, kalsarp yog, kaal sarp yog, kal sarp yog, yantra, sadhe sati