१. जन्म मरण किसे कहते हैं ?
गतियाँ चार होती हैं- तिर्यंच, नरक, मनुष्य, देव| चारों गतियों में शरीर की उत्पत्ति के जन्म व विनाश को मरण कहते हैं |
२.समाधी मरण किसे कहते हैं ?
जो मान व अन्य उपाधि को परे हटाकर सबके प्रति साम्य भाव रखकर आत्म चिंतन व ध्यान में लीन होकर शरीर को त्यागता हैं व जो अपने जन्म को ही नहीं मरण को भी सार्थक बनाते हैं उस मरण को समाधिमरण कहा जाता हैं |
३.क्या समाधिमरण किसी को भी मिल सकता हैं ?
नहीं,बिलकुल नहीं| समाधिमरण तो केवल भव्य जीवो को ही मिल सकता हैं| समाधी मरण केवल साधू साध्वियों को ही नहीं होता बल्कि गृहस्थ जीवों का भी होता हैं |
४.समाधिमरण कब लिया जा सकता हैं ?
शरीर के जजर्र एवं शिथिल हो जाने पर, अति उपसर्ग आ जाने पर व आयु कर्म निकट आ जाने पर समाधिमरण लिया जाता हैं| धन्य हैं वे जीव जिनका समाधिमरण होता हैं क्योंकि वे निश्चित रूप से सात -आठ भव में जीवन व मरण के जाल से मुक्ति प्राप्त कर लेते हैं | वे सात-आठ भव भी श्रेष्ट गतियों के ही होते हैं |
५.समाधिमरण की विधि-
जब जैन साधू साध्वियों को यह आभास हो जाता हैं कि उनकी वृद्धावस्था आ गयी हैं ओर वे अपनी क्रियाओं में सक्षम नहीं हैं| तब वह अपने आचार्य से आज्ञा लेते हैं कि वे बारह वर्ष के भीतर अपने इस शरीर को छोड़ देंगे ओर संकल्प लेते समय वह सभी जीवों से क्षमा मांगते हैं, सबको क्षमा करते हैं ओर बैर -भाव का नाश करते हैं |
६. कैसा होता हैं समाधी के बारह वर्षो का जीवन काल ?
पहले चार साल तक कठिन तपस्या, अगले चार सालों में दूध, दही, घी, गुड आदि रस का त्याग करना मतलब बिना स्वाद का भोजन करना| दो वर्ष तक इमली रस व चावल लेना, एक वर्ष दूध, छाछ व जल लेना व अगले छह महीने जलपान का त्याग करके शक्ति अनुसार उपवास करते हुए आत्मा का ध्यान करते हुए शरीर को छोड़ना|
७.कैसे होता हैं जैन साधू साध्वी का अंतिम संस्कार ?
जैन साधू-साध्वी के मृत शरीर का अंतिम संस्कार अग्नि से किया जाता हैं| मृत शरीर को अर्थी पर लिटाया नहीं जाता बल्कि लकड़ी का विमान बनाकर उस पर बिठाकर नगर-नगर शोभा यात्रा निकाली जाती हैं| शुद्ध जीव रहित चन्दन की सूखी लकड़ी और नारियल से उनका अग्नि संस्कार किया जाता हैं |
Tags:-
Jain dharma, jain, jain sadhu, jain sadhvi, death, agni, death body, Funeral, Sandal Wood