जैन धर्म
Posted by:
Dilipks
2015-03-30 06:00:35
858 Views
जैन धर्म की जानकारियां १.जिससे आत्मा परम पवित्र बनती हैं,उसे धर्म कहते हैं . २.जैन धर्मं मैं ज्ञान -ध्यान की मुख्यता हैं, क्रिया -कांड की नहीं .३.जैन धर्म के मूलाधार तीन हैं -सम्यक दर्शन,सम्यक ज्ञान,सम्यक चारित्र . इन तीनो की एकता ही मोक्ष मार्ग का रास्ता दिखाती हैं . ४.संसार का प्रत्येक प्राणी अपने भाग्य का स्वयं विधाता हैं और अपने अच्छे बूरे कर्मो का फल स्वयं ही भोगता हैं . ५.विश्व के समस्त भव्य आत्माओ में परमात्मा बनाने की शक्ति हैं . ६."जियो और जीने दो"जैन धर्म का विशेष प्राणी मात्र के लिए भाई चारा प्रेम के लिए नैतिक सन्देश हैं . ७.प्रभु की भक्ति,आराधना,तीर्थ वंदना,गुरु की भक्ति, वैय्यावृति, उपासना, व् आहार देने से पापो का क्षय होता हैं और पुण्य की प्राप्ति होती हैं अतः प्रतेक प्राणी को प्रतिदिन देव,शास्त्र,गुरु की आराधना करनी चाहिए . ८.हमें पापो से घृणा करनी चाहिए पापियों को धर्म उपदेश सुनाकर व समझाकर सदाचारी बनाना चाहिए . ९.णमोकार मंत्र जैन धर्म का मूल मंत्र हैं इस मंत्र मैं अरिहंतो को ,सिद्धो को,आचार्यो को,उपाध्याओं को,सर्व साधुओ को नमस्कार किया गया हैं . १०.सुख शांति के मार्ग मैं बाधक हमारे ग्यारह शत्रु हैं . उनके नाम इस प्रकार हैं -क्रोध ,मान,माया,लोभ,हिंसा,झूट,चोरी,कुशील,परिग्रह,राग,द्रेष .
Tags:-
jain dharma, atma , jiyo aur jeene do, prabhu ki bhakti