totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>जीवन-मंत्र
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
जीवन-मंत्र
 
Posted by: Sriram
2014-05-16 05:59:15
1230 Views
Comments : 0
 
हमारे जीवन में स्थितियाँ लगातार बदलती रहती है जिस तरह मौसम बदलता रहता है उसी तरह से... जिंदगी में कभी भी कुछ भी स्थिर नहीं रहता है चाहे वो आपकी सफलता हो, असफलता हो, नुकसान हो या फिर फायदा...जिस तरह से आसमान में इंद्रधनुष बनने के लिये बारिश और धूप दोनों की जरुरत होती है वैसे ही जिंदगी में खट्टे-मीठे दोनों ही तरह के अनुभवों की जरुरत होती है। जहाँ अच्छा समय हमें खुशी देता है, वहीं बुरा समय हमें अंदर से मजबूत बनाता है।
हमारे जीवन में होने वाली घटनाओं पर हमारा वश नहीं होता है, लेकिन उनसे निपटने के लिए सकारात्मक सोच के साथ सही तरीका अपनाने का विकल्प हमारे पास हमेशा मौजूद रहता है। कई बार हम अपनी असफलता से इतना परेशान हो जाते हैं कि अपने जीवन के लक्ष्य को ही भूल जाते है, उसे अधूरा छोड़ देते हैं और कभी-कभी डिप्रेशन या अवसाद में भी चले जाते हैं।
असफलता हर किसी के जीवन में आती है, चाहें वो सफल व्यक्ति हो या फिर असफल व्यक्ति। अब्राहम लिंकन भी अपने जीवन में कई बार असफल हुए हैं, हारे हैं और अवसाद में भी गए हैं लेकिन इसके बावजूद भी जीतने की जिद ही जीत दिलाती है। साहस और सहनशीलता दो ऐसे गुण जिन्हें हमेशा अपने पास रखना चाहिए। साहस दुख से उबरने के लिए और सहनशीलता उस दुख में भी अपने मन की शांति बनाए रखने के लिए। क्योंकि हर रात के बाद सुबह होती है। जिंदगी आपको हंसायेगी भी और रुलायेगी भी। लेकिन जो हर हाल में आगे बढ़ना चाहते है, जिंदगी उनके आगे सिर झुकाती है। विवेकानंद जी का कहना है कि आपका जो भी सपना है उसे आप अपना मंत्र बना ले। दिन हो रात हो, खुश हो या दुखी आप उसी के बारे में लगातार सोचते रहे। उस सपने को पाने के लिए जितने अवसर खोजने है, उन्हें खोजिये... उस सपने को सच को करने के लिए जितना संघर्ष करना है, उसके लिए खुद को तैयार कर लें।
जिंदगी का अंत हमारी मौत के रुप में होगा.. ये हम सभी जानते है तो क्यूँ ना अपनी जिंदगी के खत्म होने से पहले अपना सपना पूरा कर लिया जाये। अगर हम बीच में ही रुक गए तो हमेशा हमारे मन में अफसोस रहेगा कि काश, हमने कोशिश की होती.... अधूरे छूटे सपने और काम हमेशा कमजोर बनाते हैं। कार्य का क्या परिणाम होगा... ये सोचने की जरुरत नहीं है आप सिर्फ अपने काम पर फोकस करे, रिजल्टस पर नहीं..। जो लोग ईमानदारी से अपने सपने को सच करने के बारे में सोचते हैं वो बाधाओं से उबरने का तरीका भी सोच ही लेते है। सबसे ज्यादा जरुरी ये है कि आप अपना लक्ष्य निर्धारित करे और उसमें जुट जाये। इस बात से बेफिक्र होकर कि कार्यों का परिणाम क्या होगा..आप सिर्फ अपने कार्य पर फोकस रखें। आपकी मजबूत इच्छा शक्ति आपकी हर सफलता का केन्द्र बिन्दु होती है। हिन्दी के महान कवि सूर्यकांत त्रिपाठी निराला जी ने सही कहा है कि -
लहरों से डर कर नौका पार नहीं होती,
कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।
असफलता एक चुनौती है, इसे स्वीकार करो,
क्या कमी रह गई, देखो और सुधार करो।
जब तक न सफल हो, नींद चैन को त्यागो तुम
संघर्ष का मैदान छोड़ कर मत भागो तुम
कुछ किये बिना ही जय जय कार नहीं होती,
कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।


Tags:- जिंदगी, सफलता, दुख, दर्द, मैदान, कोशिश, लहर, खुशी, गम, साहस, शांति , जीवन-मंत्र,,bhakti,
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved