totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>जियो और जीने दो
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
जियो और जीने दो
 
Posted by:
2012-03-19 12:06:38
676 Views
Comments : 0
 
महावीर भगवान का जन्म चैत्र बदी त्रियोदशी तिथि में कुण्डलपुर गाँव वैशाली नगरी मैं हुआ हैं. महावीर भगवान के पिताजी का नाम श्री सिद्धार्थ और माता का नाम त्रिशला हैं. जैन धर्म के अनुसार तीर्थंकर की माता वही बनती हैं जिन्हें सोलह स्वपन दिखते और ऐसा ही कुछ त्रिशला माता के साथ हुआ उन्हें भी रात्रि मैं सोते समय सोलह स्वपन दिखाई दिए और भगवान महावीर त्रिशला माता के गर्भ में आये गर्भ मैं आते ही स्वर्गो में से इन्द्रो ने नौ माह तक रत्नों की वर्षा की. दिगम्बर संप्रदाय के अनुसार त्रिशला माता को सोलह स्वपन दिखाई दिए व स्थानक संप्रदाय के अनुसार चौदह स्वपन दिखाई दिए/महावीर भगवान का जन्म होते ही तीनो लोको मैं अपरम्पार खुशियाँ छा गयी यहाँ तक की नरकों व त्रियंच गति मैं भी कुछ पल के लिए शांति हो गयी थी. महावीर भगवान का नाम -"वर्धमान" रखा गया. महावीर भगवान की जन्म के दिन को महावीर जयंती कहा जाता हैं. जैन बंधू इस दिन को बहुत ही धूम-धाम से मनाते हैं/इस दिन लोग अपने घरों को सजाते हैं व विशेष प्रकार से पूजन आरती करते हैं. इस दिन एक भव्य व सामूहिक रथ यात्रा का आयोजन होता हैं जो लाल मंदिर से शुरू होकर विभिन्न जगहों से निकलती हुई वापिस वही पर समाप्त होती हैं. महावीर भगवान को पाँच नामों से जाना जाता हैं -वर्धमान, वीर, अतिवीर, महावीर, सन्मति, महावीर भगवान का का सन्देश हैं -"जियो और जीने दो " प्राणियों को नहीं मारना, उन्हे नहीं सताना. जैसे हम सुख चाहते हैं, कष्ट हमें प्रीतिकर नहीं लगता, हम मरना नहीं चाहते, वैसे ही सभी प्राणी सुख चाहते हैं कष्ट से बचते हैं, और जीना चाहते हैं. हम उन्हें मारने/सताने का भाव मन में न लायें, वैसे वचन न कहें और वैसा व्यव्हार कार्य भी ना करें. मन से ,वचन से कर्म से प्रतिपालन करने का महावीर का यही अहिंसा का सिद्धांत है. अहिंसा, अभय और अमन चैन का वातावरण बनाती है. इस सिद्धांत का सार-सन्देश यही है कि प्राणी-प्राणी के प्राणों से हमारी संवेदना जुडे और जीवन उन सबके प्रति सहायी/सहयोगी बनें.
Tags:- jain dharma, bhagwan mahavir, mahavir swami, jiyo aur jene do, trishala, sidhardha, digambar sampraday, lord inda
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved