totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>जादुई चिराग
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
जादुई चिराग
 
Posted by: Shivanant
2014-01-27 08:29:26
962 Views
Comments : 0
 
अल्लादीन के जादुई चिराग का सच  हम सबने बचपन में एक कहानी पढ़ी थी। अल्लादीन नामक एक व्यक्ति गरीब परिवार में रहता था। एक दिन सड़क के कचरे में से उसे एक गंदा सा चिराग (दिपक) मिला। उसने उसको रगड़कर साफ किया। रगड़ते ही उसमें से एक जिन्न प्रकट हुआ और कहने लगा-मेरे लिए क्या हुक्म है आका शुरू में तो अल्लादिन घबरा गया, जब जिन्न ने उसको विश्वास दिलाया कि मैं कुछ भी कर सकता हूँ, आपके फायदे के लिए। मुझे बुलाने के लिए आपको केवल चिराग को रगड़ना भर है।मैं केवल सकारात्मक कार्य करता हूँ। यदि आप मुझसे कोई नकारात्मक कार्य (किसी का नुकसान) करवाएगें तो आपके साथ भी वैसा ही होगा।   विश्वास होने के बाद अल्लादिन ने चिराग वाले जिन्न को आजमाया, पहले छोटी-छोटी इच्छाए पूरी की, फिर बड़ी-बड़ी इच्छाए पूरी की। कहना न होगा कि अल्लादिन बहुत कामयाब व सम्पन्न व्यक्ति बन गए।   अब आप क्या सोचते है कि यह केवल मनघड़न्त मनोरंजन की कथा है या इसका हमारे जीवन में भी कुछ महत्व है। मेरा तो मानना यह है कि यह कहानी संकेतिक है, गुप्त भाषा में है, पर थोड़ा सा मनन करने पर गहरे राज खोलती है। आईए इसका विश्लेषण करें –  हम स्वयं को अल्लादिन मान सकते है –अपने मन व उसमें उठने वाले विचारों को चिराग मान सकते है व मन की शक्तियों को जिन्न मान सकते है। यही मन की शक्तिया हमारे विचारों को वस्तुओं में परिवर्तन करती है। उदाहरण के लिए-1.कभी हमारे मन में विचार आया था (चिराग को रगड़ा) कि हमें यह मकान लेना है या इतनी शिक्षा प्राप्त करनी है। जिन्न (मन की शक्तियो) ने ऐसे साधन उत्पन्न किए, ऐसे लोगो, संगठनों से मिलवाया व ऐसा माहौल किया कि आज हम उस मकान मे रहते है या हमने वह प्राप्त कर ली है। 2.कभी हमारे मन में विचार आया (चिराग को रगड़ा) कि ऐसी नौकरी होनी चाहिए, इतनी आमदनी होनी चाहिए, इस पद तक जाना है या इससे आगे नहीं जाना है। मन की शक्तियों ने (जिन्न) ने ऐसा कुछ कर दिया जो हम चाहते थे पूरा हो गया।किसी के मन में आया था कि मनुष्य को भी पक्षियों की तरह हवा में उड़ना चाहिए। हवाई जहाज़, राकेट इत्यादि का आविष्कार हो गया 4.कभी किसी के मन में आया होगा कि मेरा मित्र व सम्बंधी बहुत दूर रहता है। काश में उसे देख पाता व बात कर पाता। मन की शक्तियों (जिन्न) ने टेलीफोन व विडियो कॉन्फरन्स का आविष्कार कर दिया। ऐसे लाखो उदाहरण है जो नित्य प्रति हमारे जीवन में आते है। सारांश यह है कि आज हमारे पास जो कुछ भी है चाहे धन, प्रतिष्ठा, परिवार इत्यादि, वह सब हमारा सोचा हुआ, चाहा हुआ और मन से मांगा हुआ है। यदि हम इस बात को स्वीकार करते है तो एक यक्ष प्रश्न यह आता है कि हमारी मन की सभी इच्छाए पूरी क्यों नहीं होती हमने तो पता नहीं क्या-क्या सोचा था, सबकुछ तो नहीं मिला और कुछ-कुछ तो ऐसा मिला (जैसे बीमारी, गरीबी, तनाव) जो हमने कभी नहीं मांगी तो उसका निम्न में से कोई एक कारण हो सकता है –1.  केवल मनुष्य के पास चुनने का अधिकार है। अच्छा चाहते-चाहते मन में यह विचार भी आ जाते  है कि कहीं मेरा बुरा न हो जाए, कही हमारे साथ धोखा न हो जाए, कहीं चोरी न हो जाए, कहीं मैं या मेरा प्रियजन बीमार या दुखी न हो जाए। मन में विचार का मनन करना, चिराग को रगड़ना है व जिन्न को उत्पन्न करना है (जिन्न यह नहीं समझता कि आप क्या नहीं मांग रहें हों बल्कि, जो भी हम मनन करते है (नकारात्मक या सकारात्मक) वही हमारी झोली में डाल देता है। 2. जिन्न का नियम नं. 3 यह है कि यदि आप दूसरों का बुरा चाहेंगें तो आपके साथ भी वही ज्यादा मात्रा में होगा। कभी-कभी चाहते है या ना चाहते हुए हम दूसरों को अपमानित कर देते है या दिल तोड़ देते है या नुकसान पहुंचा देते है। उसी की प्रतिध्वनि कुछ समय बाद हमारे जीवन में आ जाती है। आशा है कि अब तक कुछ हद तक आप मेरे विचारों से सहमत हो गए होंगे। यदि हाँ, तो विचार करते है कि क्या करें कि हमारे मन की शक्तियां (जिन्न) केवल हमारे फायदे  में काम करें व हम संकट, परेशानी से बाहर निकल जाए। (1)-सदा सकारात्मक ) सोचे। यदि कोई बुरा भी हो रहा हो तो उस क्रिया से होने वाले फायदे को सोचे। यदि कुछ भी समझ न आता हो तो केवल यदि सोच ले कि भगवान जो करता है वह अच्छे के लिए करता है, हम  कम बुद्धि वाले उसे नहीं समझ पातेपरेशानी व बुराई तो दूर करने के लिए सकारात्मक शब्दों का सहारा लें, जैसे –मत बोले (सोचे)बोले (सोचे)हमारी गरीबी दूर हो जाए।  1. हम अमीर हो जाए।मेरी बीमारी ठीक हो जाए। 2. मैं स्वस्थ हो जाउं।मेरा कर्जा उतर जाए।  3. मेरा डिपोज़िट बढ़ जाए।हमारे झगड़े निपटजाए।   4. हमारे में बहुत प्रेम बढ़ जाए। 3. सदा दूसरों के लिए अच्छा सोचे, दिल से दुवाएं दे व शुभकामना करें, क्योंकि हमें वही मिलेगा जो हम दूसरों को देंगे। 4.  हर हाल व परिस्थिति में खुश रहने का प्रण—लें। एक कवि ने अपनी बात को इस प्रकार रखा है>कैसी भी परिस्थिति आए, यह मनवा न घबराए,>कुदरत से प्रेरणा पाकर, दिल को हम समझाए,  समय का तो पहिआ चलता है, भाग्य तो बदलता है
Tags:- magical spell, Alladin , bhakti,jinn, Magical lamp, inspiration, story of alladin, power of alladin, magical lamp and wishesh ,अल्लादीन, जादुई चिराग, जिन्न, इच्छा शक्ति, आविष्कà
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved