जातकर्म संस्कार
Posted by:
swamini
2011-10-07 02:28:44
806 Views
शिशु का जन्म एक चमत्कार है - एक ऐसी घटना, जो आश्चर्य और प्रसन्नता का संचार करती है. वह एक नाटकीय घटना है, जब शिशु अपनी माता के सहजीवी संयोजन से अलग होकर गर्भाश्य से बाहर इस धरती पर अपना स्वतंत्र जीवन आरम्भ करता है. यदि शिशु का जन्म माता को विशेष कष्ट दिये बिना निर्विघ्न रुप से हो जाए, तो इसे सद् भाग्य माना जाता है. यह भगवान की कृपा मानी जाती है. वैदिक परम्परा के लोग सृष्टि के नियमों के अनुसार कार्यरत भगवान के प्रति इसके लिये अभारी होते हैं. और जातकर्म संस्कार के माध्यम से एक विशेष उत्सव मनाते हैं. यह प्रार्थना और कृतज्ञता का एक सम्मिलित धार्मिक समारोह होता है.
किसी शिशु के जन्म के पश्चात जब उसके अच्छे स्वास्थ्य, दीर्घजीवन और भावनात्मक एवं बौद्धिक विकास के लिये भगवान से प्रार्थना करना, प्रार्थना के लिये सुअवसर माना जाता है. चूंकि नवजात शिशु बृहद् सामाजिक संरचना का एक अंश है. इसलिये उसके आगमन की प्रसन्नता में विस्तृत परिवार और समुदाय को भी शामिल किया जाता है. इस समय परिवार के लोग मिठाईयाँ बाँटते हैं, दान देते हैं और इस प्रकार सभी की शुभ कामनायें अर्जित करते हैं.
Tags:-
jatkarma sanskar, Impregnation ritual, parent, parents, couple, generation , progeny , god, baby, child, birth, prayer, consecration, sanctification, new born baby