totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>जब रोये भोलेनाथ.....
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
जब रोये भोलेनाथ.....
 
Posted by: Nandini7
2014-02-04 02:51:21
1849 Views
Comments : 0
 
शिवजी समस्त सृष्टि के जनक है और उनकी कृपा से ही समस्त दुखों का नाश होता है। भोलेनाथ के क्रोध से यूं तो हर कोई डरता है लेकिन आप ये जानकर हैरान होंगें कि समस्त विश्व के पालनकर्ता की आंखो से भी आंसू छलके हैं.. ऊपर से अत्यंत कठोर दिखने वाले, लेकिन अंदर से उतने ही नरम दिल के भोलेनाथ भी रोये है और इसका वर्णन शिवपुराण में भी किया गया है। शिव-शंभु के पवित्र नेत्रों से जब आंसू गिरे तो...एक ऐसी वस्तु का निर्माण हुआ जो मनुष्य के दुखों को मिटाने के लिये सर्वोत्तम मानी गयी है। भोलेनाथ ने शिवपुराण में पार्वती जी से कहा कि मेरे आंसुओं से ही “रूद्राक्ष” का जन्म हुआ है इसीलिये भगवान शिव को सोने, चांदी या हीरे-मोती से नहीं बल्कि रूद्राक्ष से ही सबसे अधिक प्रेम है।

“रूद्राक्ष” का अर्थ - “रूद्राक्ष” का अर्थ है – “रूद्र” अर्थात् भगवान “शिव” और “अक्ष” का अर्थ “आँसुओं” से है। यानि भगवान शिव के नेत्रों से गिरे आँसुओं से ही “रूद्राक्ष” का निर्माण हुआ है। हिन्दू धर्म में रूद्राक्ष की महत्ता और उपयोग की परम्परा वर्षों पुरानी है। रुद्राक्ष की महिमा न केवल धार्मिक कार्यो में बल्कि योग और चिकित्सा की दृष्टि से भी इसे बहुत ही उपयोगी माना गया है। ग्रन्थों में “रूद्राक्ष” को महाऔषधि का रूप भी बताया गया है।

“रूद्राक्ष” की महिमा - रूद्राक्ष एक ऐसा फल है जिसकी जड़ से लेकर फल तक सभी का अपना एक खास महत्तव है। स्कन्द पुराण और लिंग पुराण में बताया गया है कि रूद्राक्ष आत्मशक्ति और कार्यक्षमता में वृद्धि करने के साथ-साथ आपके कार्य और व्यवसाय में भी प्रगति का साधन बनता हैं। भोलेनाथ की तरह रूद्राक्ष की महिमा को भी कल्याणकारी बताया गया है।

“रूद्राक्ष” के प्रकार - ग्रहों और नक्षत्रों के दुष्प्रभाव को नष्ट करने के लिये रूद्राक्ष को रामबाण उपाय माना गया है। आकार और बनावट के अनुसार रूद्राक्ष अलग-अलग प्रकार के होते है। एक मुखी से लेकर इक्कीस मुखी तक के रूद्राक्ष अपने आप में एक अलौकिक शक्ति समेटे हुए है। क्योंकि इन सभी की अपनी अलग-अलग क्षमताएँ और विशेषताएं है। रूद्राक्ष की शक्ति उसके धारीदार मुखों के अनुसार अलग-अलग होती है।

“रूद्राक्ष” के प्रयोग-रुद्राक्ष का प्रयोग विशेष रुप से पूजाघर में, शरीर पर धारण करने वाले अध्यात्मिक आभूषण के तौर पर और औषधि के रुप में किया जाता है। एकमुखी रूद्राक्ष को शिव जी का रूप मानकर विधिवत पूजा भी की जाती है।

“रूद्राक्ष” कैसे करें धारण- दो मुखी से लेकर चौदहमुखी तक के रूद्राक्ष को बाजू में, शिखा में, हाथों में और माला के रूप में धारण किया जा सकता है। औषधि के रुप में रूद्राक्ष को भस्म बनाकर घिसकर ग्रहण किया जाता है। ऐसा रूद्राक्ष कभी भी धारण नहीं करना चाहिये जिसे किसी कीड़े ने खाया हो या फिर वो टूटी-फूटी अवस्था में हो। शिव पुराण के अनुसार ये भी माना गया है कि रूद्राक्ष धारण करने वाले व्यक्ति को मांस, मदिरा, लहसुन, प्याज जैसी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।


Tags:- lordshiva,maaparvati,rudraksha,bhakti,significanceofrudraksha,Typeofrudraksha,benefits of rudraksha,shiv puraan,रूद्राक्षरत्न,भोलेनाथ,एकमुखी,इक्कीसमुखीरूद्राक्ष,
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved