totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>चोरों की भी होती हैं मन्नतें पूरी
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
चोरों की भी होती हैं मन्नतें पूरी
 
Posted by: tniranjan
2012-01-12 03:31:29
1918 Views
Comments : 2
 
हमारे देश में बहुत से ऐसे धार्मिक स्थल हैं जो अपने वरदानों के लिये प्रसिद्ध है परन्तु एक ऐसा मंदिर भी हैं जो अपने अनोखे वरदान के लिये प्रसिद्ध है वह है "माँ जोगणियाँ देवी का चोरों की मन्नतें पूरा करने वाला" मंदिर. यह अद्भुत चमत्कारिक मंदिर मध्य प्रदेश के नीमच शहर से कुछ किलोमीटर की दूरी पर कंजर बाहुल्य वाले बीहड़ो में स्थित है. इस मंदिर तक पहुँचने का रास्ता बहुत ही कठिनाई व जोखिम भरा है. इसलिये समान्य व्यक्तियों का इस मंदिर तक पहुँचना अत्यंत दुर्लभ है.
स्थानीय लोगों के अनुसार बीहड़ के चारों ओर पहाड़ियों से घिरे हुये इस मंदिर में विराजित हैं "चोरों की देवी माँ जोगणियाँ देवी" और माता के मंदिर में आते हैं चोर-डकैत. किसी भी वारदात को अंजाम देने से पूर्व यह माता का आशिर्वाद प्राप्त करने आते हैं. यह चोर डकैत यहाँ माता की आज्ञा लेने आते हैं कि वारदात को अंजाम देना है कि नही. इसके लिये यह माता के दोनों हाथों में एक-एक फ़ूल चढ़ाते हैं. अगर अनुमति वाले हाथ का फ़ूल चोर के हाथ में गिरता है तो वह चोरी-डकैती करके निकल जायेगा और पकड़ा भी नही जायेगा. यदि मनाही वाले हाथ से फ़ूल से फ़ूल गिरता है तो माना जाता है कि माता ऐसा करने से मना कर रहीं है और वह यह कार्यक्रम टाल दे. चोर-डकैत देवी का आदेश पाकर ही चोरी-डकैती के लिये निकलते हैं और उससे प्राप्त धन का एक हिस्सा माता को भेंट करते हैं. ऐसा न करने वाले पर देवी रुष्ट होकर सजा के तौर पर उसे अपंग बना देती हैं.
हालांकि पुलिस इस मंदिर में छापा मारकर अंजाम देने से पूर्व ही इन चोर डकैतों को पकड़ सकती है पर अंधविश्वास का प्रकोप इतना ज्यादा है कि इलाके की पुलिस भी देवी के कोप से उस मंदिर में जाने का साहस नही जुटा पाती. चोरों की मन्नतें पूरे करने वाली माता का मंदिर मानने के पीछे किंवदन्तियों के अनुसार कंजर जाति से सम्बन्धित एक अपराधी हथकड़ी से जकड़े होने के बावजूद भी पुलिस हिरासत से भाग निकला. पुलिस से बचने के लिये वह बीहड़ के रास्तों को पार करता हुआ जोगणीया माता के मंदिर में जा पहुँचा. मंदिर पहुँचते ही उसकी हथकड़ियाँ खुल गई और जब पुलिसकर्मी उसे ढूंढ़ते हुये मंदिर में पहुँचे तो वह खुली हथकड़ियाँ साँप बनकर उन्हें ड़सने के लिये आगे बढ़ी. पुलिसकर्मी डर कर भाग गये.
जनश्रुतियों के अनुसार माता केवल चोर-डकुओं को संरक्षण ही नही देती बल्कि दुष्प्रवृत्ति वाले चोर-डाकुओं को दण्ड़ित भी करती है. वारादात के दौरान बलात्कार, अपहरण, बेवजह खून-खराबा माता को पसन्द नही है. जो भी ऐसा करता है माता उसे शारीरिक या मानसिक दण्ड़ अवश्य ही देती हैं.
इस मंदिर के रखरखाव के लिये एक पुजारी भी नियुक्त किया गया है. जिसका खर्चा चोर-डकैतों द्वारा देवी को दिये जाने वाले हिस्से से चलता है. अपनी किस्मत सुधारने व माता को प्रसन्न करने के लिये डकैत यहाँ घण्टों बैठकर माता की पूजा-अराधना करते हैं.
Tags:- Robber, temple, joganiya mata mandir, joganiya mata temple, Madhya Pradesh, bihad, police, snake, punishment
bottom
2 Comments
top
 Posted by: 2016-05-19 03:34:59

 
Real true
 Posted by: 2014-10-06 09:50:36

 
jai mata di
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved