totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>चूड़ाकरण संस्कार
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
चूड़ाकरण संस्कार
 
Posted by: swamini
2011-11-24 03:41:36
676 Views
Comments : 0
 
बालक जब तक तीन वर्ष का नही होता उसके बाल नही काटे जाते. इसके बाद उसका चूड़ाकरण संस्कार किया जाता है. इस समय एक चोटी रखकर लड़के के सिर के सारे बाल काट दिये जाते हैं. तब तक बालक काफ़ी कुछ विकसित हो चुका होता है. एक स्वतंत्र पहचान के साथ ही चेतना तथा समझ के मामले में भी वह अन्य बालको से कुछ विशेष बन जाते हैं. उसका विवेक तथा वस्तुओं को समझने की कुशलतायें भी लगातार बढ़ती रहती हैं.
वैदिक परम्परा में बाल मनुष्य की बंधकारी इच्छाओं के प्रतीक हैं. एक व्यक्ति के सिर में असंख्य बाल होते हैं. वे जीवनभर लगातार बढ़ते रहते हैं. जैसे ही पुराने बाल झड़ते हैं, उनके स्थान पर नये बाल उग आते हैं. यह बात बंधनकारी इच्छाओं के लिये भी लागू होती है. मनुष्य की इच्छायें अनन्त हैं. वह लगातार बढ़ती ही रहती हैं और जैसे ही वह उन्हें पूरी करता है, उनके स्थान पर नई-नई इच्छायें उनका स्थान ले लेती हैं. इच्छाओं का कोई अंत ही नही है. वे कभी भी समाप्त नही होती. इस प्रकार हम देखते हैं कि व्यक्ति की मांगे पूरी नही होती हैं. वह सदा एक याचक बना रहता है. बालक के सिर से पहली बार उतारे गये बाल भगवान को समर्पित किये जाते हैं. जिसका निहितार्थ है व्यक्ति द्वारा अपनी समस्त इच्छाओं का परित्याग करना. इस अवसर पर माता-पिता अपने बालक को दीर्घायु, बुद्धिमत्ता और जीवन में सफ़लता हेतु प्रार्थनाएँ करते हैं.
Tags:- Chudakarana, chudakarana ceremony, chudakarana head-shaving, chudakarana age, chudakarana first haircut, chudakarana Hinduism, chudakarana mundane, chudakarana tradition, mundan ceremony, mundan sanskar
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved