घर में सुख-शांति के लिये रखे गंगा जल
Posted by:
anjalisen
2012-05-08 11:50:34
1155 Views
यदि मन हमेशा अशांत रहता है, घर में बिमारी पीछा नही छोड़ रही, मन हमेशा किसी भय से आशंकित रहता है, किसी कारणवश कर्ज नही उतर रहा. घर या ओफ़िस में बिना किसी कारण के तनाव की स्थिति रहती हो तो, आपके समस्त समाधान माँ गंगा के आशिर्वाद से हो सकते हैं. इसके लिये किसी भी सोमवार अथवा वृहस्पतिवार को गंगाजल किसी पीतल अथवा चाँदी के बर्तन में पूरा मुँह तक भरकर ढ़क्कन अच्छी तरह से बंद करके, घर के उत्तर-पूर्व ईशान कोण में रख दें. एक या दो महीने में जब भी आपको लगे की गंगा का स्तर कम हो रहा है तो उसी समय इसे फ़िर से भर दें. इस गंगा जल का अन्य किसी कार्य में प्रयोग न करें. (यहाँ तक की पूजा पद्धतियों में भी नही) जब तक गंगा जल घर अथवा भवन में रखा रहेगा तब तक घर में सुख सम्पदा का वास रहेगा. इस कारण से प्रत्येक घर में गंगा जल के इस प्रकार का पात्र बहुत उपयोगी होता है.
Tags:-
Ganga, gangajal, gangaji, ganga maiya, ganga mata