गौरी तृतीया माता पार्वती को समर्पित एक शुभ दिन है। इस दिन हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार महिलायें अपने घर पर मां गौरी की उपासना हेतु विशेष पूजा का आयोजन करती है और पूजा में हिस्सा लेने के लिए पड़ोसियों, दोस्तों और रिश्तेदारों को भी आमंत्रित किया जाता हैं।
क्यों है महिलाओं के लिये खास -
महिलाओं के लिये यह पर्व इसलिये भी खास है क्योंकि देवी-पार्वती को वैवाहिक जीवन के लिये सबसे अधिक शुभ माना जाता है। इसी कारण वैवाहिक जीवन में शांति और उमंग के लिए माता गौरी की सिंदूर और कुमकुम के साथ अन्य देवी-देवताओं के साथ पूजा की जाती है। मां गौरी की उपासना अविवाहित महिलायें भी करती है ताकि भविष्य में उन्हें अच्छे वर की प्राप्ति हो।
गौरी तृतीया से जुड़ी पौराणिक कथा -
ऐसी मान्यता है कि देवी गौरी अपने भक्तों की इच्छा अवश्य पूरा करती है। पौराणिक कथाओं के अनुसार माना जाता है कि देवी गौरी पृथ्वी पर राजा दक्ष की पुत्री के रूप में अवतरित हुई थी। माता गौरी को सती भी कहते है क्योंकि मां गौरी ने भगवान शिव को अपने पति के रुप में पाने के लिये बहुत कठोर तप किया था। देवी गौरी के महान तप से भोलेनाथ प्रसन्न हुए और उनकी इच्छा पूरी की। देवी सती को हिंदू संस्कृति में और भी कई नामों से जाना जाता है। शास्त्रों में कहा गया है कि गौरी तृतीया के दिन उचित अनुष्ठान और नियम पूर्वक यदि मां गौरी की पूजा की जाये तो भक्तों को एक अच्छे भाग्य के साथ धन-धान्य की भी प्राप्ति होती हैं। और महिलाओं को विशेषतौर पर एक आनंदित वैवाहिक जीवन और बच्चों का सौभाग्य प्राप्त होता हैं।
कैसे करे पूजा -
इस दिन अगर आप व्रत रखते हैं तो सबसे पहले सुबह जल्दी उठकर घर की साफ-सफाई करें और नहाने के बाद ही भगवान शिव के पूरे परिवार की पूजा आरंभ करें। पूजा करने से पूर्व सबसे पहले पंचामृत के साथ भगवान और देवी की मूर्तियों को स्नान करना चाहिए। उसके बाद उन सभी का आसन लगाने के बाद धूप, चावल और पांच प्रकार के फलों के साथ मूर्तियों की पूजा शुरू की जाती है। भगवान गणेश जी का तिलक रोली और सिंदूर के साथ करने के बाद उन्हें जनेऊ, चावल, सुपारी, लौंग, इलायची, बेलपत्र, फल, सूखे मेवे, और कुछ पैसे अर्पित करने चाहिये। मां गौरी की मूर्ति को सिंदूर, चंदन, मेंहदी आदि से सजाकर उनकी महिमा वाली कथाओं का पाठ करना चाहिये।
Tags:-
Goddess Gori,bhakti, significance of Gouri, Sindur, marriage, women’s festival, gouri tritiya 2014, gouri tritiya fast , गौरी तृतीया, गौरी तृतीया 2014, गौरी तृतीया व्रत, देवी-प