totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>गौ माता की महिमा
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
गौ माता की महिमा
 
Posted by: Nandini7
2014-01-25 05:18:34
1577 Views
Comments : 0
 
गावों में सदियों से यह परम्परा चली आ रही है की भोजन बनाने से पूर्व एक रोटी गौ माता के लिए निकाली जाती है। अब शहरों में भले ही ये नियम ना माना जाता हो, लेकिन फिर भी आपको कई ऐसी महिलायें मिल जायेगी जो अभी भी अपनी संस्कृति की इस विरासत को पूरी श्रद्धा के साथ आगे बढा रही हैं। गौ माता का हिन्दू धर्म में एक बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान माना जाता है। जिस प्रकार एक बालक अपनी मां को प्रेम करता है, उसी प्रकार हिन्दू गौ माता को अपनी माता की भांति स्नेह और आदर करते है। भोजन बनाने से पूर्व गौ माता के लिए सबसे पहले रोटी निकालना इसी श्रद्धा का भाव है। श्री कृष्ण का गौ माता के साथ अमूल्य प्रेम कौन भूल सकता है। अपनी बांसुरी से मोहक सुर निकालते हुए कान्हा को जब गौए देखती थी तो, इतना दूध देती थी की गोकुल में दूध की नदियां बहा करती थी। तो नटखट कान्हा भी कहां पीछे रहने वाले थे, अपने घर में माखन होते हुए भी नटखट कान्हा दुसरॉ के घर से माखन चुराकर खाया करते थे। आज भी भारतीय संस्कृति में गौ माता के दूध का अनादर करना शुभ नही माना जाता है। भारतीय शास्त्रों के अनुसार गौ माता में तैतीस कोटि के देवी-देवता वास करते है। गौ माता की पीठ में ब्रह्मा, गले में विष्णु और मुख में रुद्र जैसे उच्च कोटि के देवता निवास करते है। ऋग्वेद में कहा गया है कि जिस स्थान पर गाय सुखपूर्वक निवास करती है, वहां की भूमि पवित्र हो जाती है। गौ माता को मारना हिन्दू धर्म में पाप के समान माना गया है। गौ माता की महिमा सिर्फ दूध, घी, दही तक ही सीमित नही है, गौ माता के मूत्र और गोबर को भी बहुत उपयोगी और श्रद्धा का पात्र माना जाता है। ऐसा आस्था है कि गोपाष्टमी पर यदि गौ माता को स्नान कराकर विधिवत पूजा करने के बाद घास व मिठाई खिलायी जाती है तो, सभी मनोकामना पूरी होती है। इसके साथ ही संध्या के समय में गौ माता को प्रणाम करके यदि मंत्रोच्चार सहित पूजा करते हुए गौधूल का तिलक लगाया जाये तो, मनुष्य को सौभाग्य की प्राप्ति होती है। गोपाष्टमी के दिन गाय के नीचे से निकलने पर बड़ा पुण्य मिलता है। हिन्दू धर्म में पूजा आरम्भ होने पर गौ माता के शुद्ध ढूध से बने देशी घी का ही दीपक जलाया जाता है और गौ माता के ढूध से ही बनी मिठाईओं का भोग और प्रसाद बांटा जाता है।
Tags:- परम्परा, संस्कृति, cow, गौ माता, Hindu religion, विरासत, shri krishan, श्रद्धा, milk, ऋग्वेद, sweet made by milk, मनोकामना, culture, सौभाग्य, à
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved