गुरुनानक देव के सिद्धांत
Posted by:
diwaker
2011-11-09 02:22:37
873 Views
सिक्खों के प्रथम गुरु "गुरुनानक देव'' एक आध्यात्मिक विचारक व महान संत कवि थे. वे अपनी सुमधुर वाणी से जनमानस के हृदय को झंकृत कर देते थे. समाज में फ़ैले अंधविश्वास और कर्मकाण्ड़ो में फ़ंसे समाज को सही दिशा दिखाते थे. उन्होंने लोगों बेहद ही सरल भाषा में समझाया की सभी इंसान एक दूसरे के भाई हैं. सभी एक ही ईश्वर की संतान हैं. फ़िर फ़िर ईश्वर अपनी संतानों में भेद कैसे कर सकता है.
ऐसा नही कि उन्होंने यह बातें सिर्फ़ उपदेशात्मक रुप में दी हो उन्होनें इन उपदेशों को अपने जीवन में अमल में लाकर स्वयं एक आदर्श बन सामाजिक सद्भाव की मिसाल कायम की. छूत-अछूत जैसी बुराइयों को दूर करने के लिये लंगर परम्परा चलाई. जहाँ कथित अछूत लोग जिनके सामीप्य से लोग बचने की कोशिश करते थे, उन्हीं उच्च जाति वालों के साथ एक पंक्ति में बैठकर भोजन करते थे. गुरु नानक जी द्वारा शुरु की गई यह लंगर परम्परा आज भी कायम है. लंगर में बिना किसी भेदभाव के संगत सेवा करती है.
गुरु जी ने जातिगत भेदभाव को दूर करने के लिये परम्परा शुरु की. जहाँ सभी जाति मिलकर प्रभु आराधना करती थी. अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने हर उस व्यक्ति का आतिथ्य स्वीकार किया जो भी उनका प्रेम पूर्वक स्वागत करता था. तत्कालीन सामाजिक परिवेश में गुरु जी ने अपने क्रांतिकारी कदमों से एक ऐसे भाई चारे की नींव रखी जिसके लिये धर्म-जाति का भेदभाव बेमानी था.
Tags:-
guru nanak, guru nanak dev, guru nanak facts, guru nanak gurpurab, guru nanak history, guru nanak jayanti, guru nanak life