गीता जयंती
Posted by:
karan3491
2012-11-26 11:28:03
847 Views
विश्व के किसी भी धर्म या संप्रदाय में ग्रंथ एवं काव्यों की जयंती नहीं मनाई जाती। लेकिन समस्त विश्व में हिंदू धर्म के श्रीमद् भगवद् गीता ही एक ऐसा ग्रंथ है जिसकी जयंती मनाने की परंपरा पुरातन काल से चली आ रही है इसके पीछे तर्क दिया जाता है कि
अन्य सभी ग्रंथों को किसी मनुष्य द्वारा लिखा या संकलित किया गया है जबकि गीता का जन्म स्वयं श्रीकृष्ण भगवान के श्रीमुख से हुआ है स्वयं पद्मनाभस्य मुखपद्माद्विनि:सृता।। श्रीमद् भगवद् गीता का जन्म कुरुक्षेत्र के मैदान में मार्गशीर्ष मास में शुक्लपक्ष की एकादशी को हुआ था। यह तिथि वर्तमान में मोक्षदा एकादशी के नाम से विख्यात है। श्रीमद् भगवद् गीता एक सार्वभौम ग्रंथ है। यह किसी काल संप्रदाय या जाति विशेष के लिए नहीं अपितु संपूर्ण मानव जाति के लिए हैं। इसे स्वयं श्रीभगवान ने अर्जुन को निमित्त बनाकर कहा है। इसलिए इस ग्रंथ में श्रीभगवानुवाच का प्रयोग किया गया है। इस छोटे से ग्रंथ में इतना सत्य ज्ञान और उपदेश भरे हैं जो मनुष्यमात्र को भी देवताओं के स्थान पर बैठाने की शक्ति प्रदान करतें हैं। भगवान श्रीकृष्ण ने कुरुक्षेत्र में पवित्र गीता का दिव्य उपदेश तो अर्जुन को दिया था लेकिन वास्तव में अर्जुन तो माध्यम मात्र था श्रीकृष्ण उसके माध्यम से संपूर्ण मानव जाति को सचेत करना चाहते थे श्रीमद् भगवद् गीता सब तरह के संकटों से मानव जाती को उबारने का सर्वोत्तम साधन ह गीता विश्व में भयमुक्त समाज की स्थापना का मंत्र देती है जो विश्व में शांति कायम करने में सर्वथा सक्षम है श्रीकृष्ण गीता का उपदेश उस समय दिए जब कुरुक्षेत्र में अर्जुन को विषाद उत्पन्न हो गया और श्रीकृष्ण से अर्जुन ने कहा कि उसे स्वजनों को मारकर राज्य की इच्छा नहीं है. मैं युद्ध नहीं करना चाहता भगवान श्रीकृष्ण समझ गए की अर्जुन मोहग्रस्त हो गया है अर्जुन ने श्रीकृष्ण से अनेकानेक सवाल किए जिनके उत्तर देकर श्रीकृष्ण ने उसे निराशा से उबारा और वह फिर से युद्ध के लिए तैयार हो गया इसी निराशा को आशा में बदलने का नाम ही ‘गीता’ है इस वर्ष गीता जयंती 23 दिसम्बर को मनाया जाएगा... महत्व ब्रह्मपुराण के अनुसार मार्गशीर्ष शुक्ल एकादशी का बहुत बड़ा महत्व है। द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण ने इसी दिन अर्जुन को भगवद् गीता का उपदेश दिया था। यह एकादशी मोह का क्षय करनेवाली है। इसीलिए इसका नाम मोक्षदा रखा गया है। भगवान श्रीकृष्ण मार्गशीर्ष में आने वाली इस मोक्षदा एकादशी के कारण ही कहते हैं कि मैं महीनों में मार्गशीर्ष का महीना हूँ। इसके पीछे मूल भाव यह है कि मोक्षदा एकादशी के दिन मानवता को नई दिशा देने वाली गीता का उपदेश हुआ था।
Tags:-
श्रीमद् भगवद् गीता,श्रीभगवानुवाच, गीता जयंती, कुरुक्षेत्र, धर्मक्षेत्र, मोक्षदा एकादशी,