totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>गरुड़ ने दिलाई माँ को दासता से मुक्ति
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
गरुड़ ने दिलाई माँ को दासता से मुक्ति
 
Posted by: tniranjan
2011-09-01 04:31:01
835 Views
Comments : 0
 
प्राचीन काल में दक्ष प्रजापति की दो पुत्रियों कद्रू और विनता का विवाह ऋषि कश्यप से हुआ. एक दिन कद्रू ने द्वेश वश विनता को नीचा दिखाने के उद्देश्य से, अपनी बहन से कहा-विनते! सूर्य के रथ में जो उच्चैः श्रवा नामक घोड़ा है उसका रंग कैसा है? हम दोनो शर्त लगाकर इसका निर्णय करें, जो जिससे पराजित हो वह उसकी दासी हो. विनता ने उत्तर दिया- सफ़ेद है. कद्रू ने कहा चितकबरा है.
अपनी बात को सही साबित करने के लिये कद्रू ने अपने सर्प - पुत्रों को आदेश दिया - तुम सब बालक के समान महीन रुप बनाकर उच्चैः श्रवा के पूँछ पर लिपट जाओ. जिससे उसके रोएँ तुम्हारी विषैली साँसों के प्रभाव से श्याम रंग के हो जाएँ. माता के शाप के भय से उसके कुछ पुत्रों ने उसकी गलत बात भी मान ली और शुक्ल उच्चैः श्रवा को चितकबरा कर दिया. अब शर्त के अनुसार विनता ने कद्रू की दासी होना स्वीकार करना पड़ा. एक दिन विनता के पुत्र गरुड़ ने अपनी माँ को उदास होकर आँसू बहाते हुये देखा. गरुड़ ने पूछा - माँ तुम नित्य सबेरे-सबेरे कहाँ जाती हो? विनता ने अपने दासी होने का सारा वृतान्त गरुड़ को बताया. तब गरुड़ ने सर्पों को अमृत देकर अपनी माँ को दासता से मुक्त किया.
विनता ने गरुड़ से दासता रुपी पाप की निवृत्ति के लिये काशी जाने की इच्छा प्रकट की. दोनों ने काशी पहुँचकर घोर तपस्या की. विनता ने खखोल्कादित्य की स्थापना की और गरुड़ ने शाम्भव लिंग की स्थापना कर कठोर तपस्या शुरु कर दी.
गरुड़ की भक्ति से भगवान शिव अत्यंत प्रसन्न हुये तथा उनके द्वारा स्थापित शिवलिंग से भगवान उमानाथ प्रकट हुये और उन्होंने गरुड़ को अनेक दुर्लभ वरदान दिये. भगवान शिव बोले - हे पक्षिराज गरुड़ ! मेरे यथार्थ रहस्य को जिसे देवता भी नही जानते, तुम आसानी से जान लोगे. तुम्हारे द्वारा स्थापित यह लिंग गरुडेश्वर के नाम से विख्यात होगा.
कुछ समय पश्चात विनता की भक्ति से प्रसन्न हो, भगवान शिव के ही स्वरुप खखोल्कादित्य नामक सूर्यदेव प्रकट हुये और उन्होंने विनता को शिवज्ञान से युक्त पाप नाशक वरदान दिया. खखोल्कादित्य का मंदिर पाटन- दरवाजा मुहल्ले में कामेश्वर मंदिर के पास है उनके दर्शन से मनुष्यों के मनोरथ पूर्ण होते हैं. और रोगी निरोग हो जाते हैं.
Tags:- Lord surya, surya, daksh prajapati, rishi kashyap, kadru, Vinita, uche shrava ashwa, garun, lord surya, kameshwer temple, garudeshwer temple, khakholkaaditya temple
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved