totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>क्यों पड़ा देवी का नाम “कूष्मांडा”
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
क्यों पड़ा देवी का नाम “कूष्मांडा”
 
Posted by: Sumanlal
2014-09-26 04:27:05
972 Views
Comments : 0
 
मां दुर्गा के नव रूपों में चौथा रूप कूष्माण्डा देवी का है. दुर्गा पूजा के चौथे दिन देवी कूष्माण्डा जी की पूजा का विधान होता है. देवी कुष्मांडा जिनका मुखमंड सैकड़ों सूर्य की प्रभा से प्रदिप्त है, उनके मुख पर बिखरी मुस्कुराहट से सृष्टि की पलकें झपकनी शुरू हो गयी और जिस प्रकार फूल में अण्ड का जन्म होता है उसी प्रकार कुसुम अर्थात फूल के समान मां की हंसी से सृष्टि में ब्रह्मण्ड का जन्म हुआ. अपनी मंद हंसी द्वारा अण्ड अर्थात् ब्रह्माण्ड को उत्पन्न करने के कारण इन्हें कूष्माण्डा देवी के नाम से अभिहित किया गया है. मां कूष्मांडा का निवास सूर्यमण्डल के मध्य में होता है और यह सूर्य मंडल को अपने संकेत से नियंत्रित रखती हैं.
इस दिन भक्त का मन ‘अनाहत चक्र’ में स्थित होता है, अतः इस दिन उसे अत्यंत पवित्र और शांत मन से कूष्माण्डा देवी के स्वरूप को ध्यान में रखकर पूजा करनी चाहिए.
पूजा विधि
जो साधक कुण्डलिनी जागृत करने की इच्छा से देवी की अराधना में समर्पित हैं, उन्हें दुर्गा पूजा के चौथे दिन माता कूष्माण्डा की विधिवत पूजा अर्चना करनी चाहिए, फिर मन को ‘अनाहत चक्र’ में स्थापित करने हेतु मां का आशीर्वाद लेना चाहिए. इस प्रकार जो साधक प्रयास करते हैं उन्हें भगवती कूष्माण्डा सफलता प्रदान करती हैं जिससे व्यक्ति सभी प्रकार के भय से मुक्त हो जाता है और मां का अनुग्रह प्राप्त करता है.
नवरात्रें के चौथे दिन सबसे पहले कलश और उसमें उपस्थित देवी देवता की पूजा करें, फिर माता कूष्माण्डा के परिवार में शामिल देवी देवता की पूजा करें जो देवी की प्रतिमा के दोनों तरफ विरजामन होती हैं. इनकी पूजा के पश्चात देवी कूष्माण्डा की पूजा करे, पूजा की विधि शुरू करने से पहले हाथों में फूल लेकर देवी को प्रणाम कर इस मंत्र का ध्यान करें
“सुरासम्पूर्णकलशं रूधिराप्लुतमेव च.
दधाना हस्तपद्माभ्यां कूष्माण्डा शुभदास्तु मे..”
तत्पश्चात माता कूष्माण्डा की पूजा षोडशोपचार (गंध, पुष्प, धूप, दीप और नैवेद्य, इन पाँच सामग्री से किया जानेवाला पूजन) करें . माता कुष्माण्डा की पूजा करने के बाद माता को इस दिन मालपुओं का भोग लगाया जाता है. तत्पश्चात भोले शंकर की पूजा करें व सबसे अंत में ब्रह्मा जी के नाम से जल, फूल, अक्षत, सहित सभी सामग्री हाथ में लेकर “ॐ ब्रह्मणे नम:” कहते हुए सामग्री भूमि पर रखें, व माता कूष्माण्डा का ध्यान कर दुर्गा सप्तशती का पाठ करें.
“मंत्र”
“कुत्सित: कूष्मा कूष्मा-त्रिविधतापयुत: संसार:,
स अण्डे मांसपेश्यामुदररूपायां यस्या: सा कूष्मांडा”
“माता कुष्मांडा का ध्यान”
वन्दे वांछित कामर्थे चन्द्रार्घकृत शेखराम्।
सिंहरूढ़ा अष्टभुजा कूष्माण्डा यशस्वनीम्॥
भास्वर भानु निभां अनाहत स्थितां चतुर्थ दुर्गा त्रिनेत्राम्।
कमण्डलु, चाप, बाण, पदमसुधाकलश, चक्र, गदा, जपवटीधराम्॥
पटाम्बर परिधानां कमनीयां मृदुहास्या नानालंकार भूषिताम्।
मंजीर, हार, केयूर, किंकिणि रत्नकुण्डल, मण्डिताम्॥
प्रफुल्ल वदनांचारू चिबुकां कांत कपोलां तुंग कुचाम्।
कोमलांगी स्मेरमुखी श्रीकंटि निम्ननाभि नितम्बनीम्॥

“माता कुष्मांडा का पाठ”
दुर्गतिनाशिनी त्वंहि दरिद्रादि विनाशनीम्।
जयंदा धनदा कूष्माण्डे प्रणमाम्यहम्॥
जगतमाता जगतकत्री जगदाधार रूपणीम्।
चराचरेश्वरी कूष्माण्डे प्रणमाम्यहम्॥
त्रैलोक्यसुन्दरी त्वंहिदुःख शोक निवारिणीम्।
परमानन्दमयी, कूष्माण्डे प्रणमाभ्यहम्॥
“माता कुष्मांडा कवच”
हंसरै में शिर पातु कूष्माण्डे भवनाशिनीम्।
हसलकरीं नेत्रेच, हसरौश्च ललाटकम्॥
कौमारी पातु सर्वगात्रे, वाराही उत्तरे तथा, पूर्वे पातु वैष्णवी इन्द्राणी दक्षिणे मम।
दिगिव्दिक्षु सर्वत्रेव कूं बीजं सर्वदावतु॥
मंत्र, स्तोत्र पाठ, कवच के जाप के साथ घी व कपूर मिलाकर देवी की आरती करें. अंत में दोनों हाथ जोड़कर सभी देवी देवताओं को प्रणाम करें और क्षमा प्रार्थना करें “आवाहनं न जानामि न जानामि वसर्जनं, पूजां चैव न जानामि क्षमस्व परमेश्वरी..
तथा शाम के समय में मां दुर्गा की आरती करें व प्रसाद वितरण करें.
देवी कूष्मांडा अष्टभुजा से युक्त हैं अत: इन्हें देवी अष्टभुजा के नाम से भी जाना जाता है. देवी अपने इन हाथों में क्रमश: कमण्डलु, धनुष, बाण, कमल का फूल, अमृत से भरा कलश, चक्र तथा गदा है. देवी के आठवें हाथ में बिजरं के (कमल फूल का बीज) की माला होती है, जो भक्त श्रद्धा पूर्वक मां कूष्मांडा की उपासना दुर्गा पूजा के चौथे दिन करता है उसके सभी प्रकार के कष्ट रोग, शोक का अंत होता है और आयु एवं यश की प्राप्ति होती है.

Tags:- Navratri, Bhakti, Durga puja, Maa Kushmanda, Fourth day of Navratri, Puja-Vidhi, Fourth Avatar, अनाहत चक्र, कूष्मांडा, ब्रह्माण्ड, दुर्गा सप्तशती पाठ, गरबा
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved