totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>कोई नही है सुखी
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
कोई नही है सुखी
 
Posted by: neerus
2012-01-24 04:22:37
606 Views
Comments : 0
 
एक जोड़ा खुशी-खुशी अपना जीवन बिता रहा था. किसी वजह से उनकी खुशियाँ जाती रहीं. तभी उन्होंने सुना कि पास के गाँव में एक महात्मा आयें हैं जो लोगों की तकलीफ़े दूर करते हैं. वे दोनों उनके पास गये. महात्मा ने कहा तुम विश्व भ्रमण पर जाओ और पूरी तरह से खुश कोई पुरुष, महिला या जोड़ा ढूंढ़ो, अगर तुम्हें ऐसा कोई व्यक्ति मिल जाये तो उसके कपड़े का एक हिस्सा ले आना और उसे हमेशा अपने पास रखना. इसके बाद तुम हमेशा खुश रहोगे. वे दोनों अपनी यात्रा पर निकल पड़े. एक जगह जाकर उन्हें पता लगा लगा कि राज्यपाल और उसकी पत्नी सबसे ज्यादा खुश हैं. वे उनके पास गये और पूछा क्या आप सबसे ज्यादा खुश हैं? उन्होंने जवाब दिया - हाँ हम हर हाल में खुश हैं. बस हमारे कोई संतान नही है. यह सुनकर उन्होंने अपनी यात्रा आगे बढ़ाई. एक जगह पर पहुँचे. वहाँ पता लगा कि यहाँ पर सबसे खुशहाल जोड़ा रहता है. वे दोनों उसके पास गये और पूछा क्या आप सबसे ज्यादा प्रसन्न रहते हैं? उस जोड़े ने जवाब दिया - हाँ हम खुश रहते हैं, लेकिन एक ही दुख है हमारे बहुत सारे बच्चे हैं. जिसके कारण हमारी जिन्दगी अस्त-व्यस्त हो गई है.
वे दोनों वहाँ से भी निराश होकर चल दिये. चलते-चलते वे रेगिस्तान पहुँच गये. वहाँ एक गड़रिया भेड़ें चरा रहा था. दूर से उसकी पत्नी और बेटी खाना लेकर आये. वे तीनों मिलकर खाना खाने लगे. यह देखकर उन्होंने गड़रिये से भी वही सवाल किया. गड़रिये ने माना कि वो सबसे ज्यादा खुश है. उन दोनों ने उससे उसकी शर्ट का टुकड़ा मांगा. गड़रिये ने कहा - अगर मैं तुन्हें अपनी शर्ट का टुकड़ा दे दूंगा तो मैं क्या पहनूंगा. मेरे पास एक ही शर्ट है. हताश होकर वे दोनों महात्मा के पास वापस आये और उन्हें अपने अनुभव बताये. महात्मा ने कहा तुम्हें समझ आ गया होगा कि दुनिया में कोई भी पूरी तरह खुश नही है.
Tags:- Happiness, resentment, mahatma, shirt, wife, daughter, travel, tour, governor
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved