totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>कैसे हुई सृष्टि की उत्पत्ति
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
कैसे हुई सृष्टि की उत्पत्ति
 
Posted by: tniranjan
2012-02-01 05:36:30
6517 Views
Comments : 8
 
सृष्टि की उत्पत्ति से पहले सर्वत्र केवल अन्धकार-ही-अन्धकार था, न सूर्य दिखाई देते थे न चन्द्रमा, अन्याय ग्रह नक्षत्रों का भी कहीं पता नही था. न दिन होता था न रात. अग्नि, पृथ्वी, जल और वायु की भी सत्ता नही थी. उस समय एक मात्र सत् ब्रह्म अर्थात् सदाशिव ही की ही सत्ता और विद्यमान थी, जो अनादि और चिन्मय कही जाती है. उन्हीं भगवान सदाशिव को वेद, पुराण और उपनिषद् तथा संत महात्मा आदि ईश्वर तथा सर्वलोकमहेश्वर कहते हैं.
एक बार भगवान शिव के मन में सृष्टि रचने की इच्छा हुई. उन्होंने सोचा कि मैं एक से अनेक हो जाऊं. यह विचार आते ही सबसे पहले परमेश्वर शिव ने अपनी परा शक्ति अम्बिका को प्रकट किया तथा उनसे कहा कि हमें सृष्टि के लिये किसी दूसरे पुरुष का सृजन करना चाहिये. जिसके कंधे पर सृष्टि-संचालन का महान भार रखकर हम आनन्दपूर्वक विचरण कर सकें. ऐसा निश्चय करके शक्ति सहित परमेश्वर शिव ने अपने वाम अंग के दसवें भाग पर अमृत मल दिया. वहाँ से तत्काल एक दिव्य पुरुष प्रकट हुआ. उसका सौन्दर्य अतुलनीय था. उसमें सत्त्वगुण की प्रधानता थी. वह परम शान्त तथा अथाह सागर की तरह गम्भीर था. रेशमी पीताम्बर से उसके अंग की शोभा द्विगुणित हो रही थी. उसके चार हाथों में शंख, चक्र, गदा और पद्म सुशोभित हो रहे थे.
उस दिव्य पुरुष ने भगवान शिव को प्रणाम करके कहा कि 'भगवन ! मेरा नाम निश्चित किजिये और काम बताइये' उसकी बात सुनकर भगवान शंकर ने मुसकुराकर कहा - 'वत्स ! व्यापक होने के कारण तुम्हारा नाम विष्णु होगा. सृष्टि का पालन करना तुम्हारा कार्य होगा. इस समय तुम उत्तम तप करो'. भगवान शिव का आदेश प्राप्तकर श्रीविष्णु कठोर तपस्या करने लगे. उस तपस्या के श्रम उनके अंगों से जल - धारायें निकलने लगीं, जिससे सूना आकाश भर गया. अंततः उन्होंने थककर उसी जल में शयन किया. जल अर्थात् 'नार' में शयन करने के कारण ही श्रीविष्णु का एक नाम 'नारायण' हुआ.
तदन्तर सोये हुये नारायण की नाभि से एक उत्तम कमल प्रकट हुआ. उसी समय भगवान शिव ने अपने दाहिने अंग से चतुर्मुख ब्रह्मा को प्रकट करके उस कमल पर ड़ाल दिया. महेश्वर की माया से मोहित हो जाने के कारण बहुत दिनों तक ब्रह्माजी उस कमल के नाल में भ्रमण करते रहें किंतु उन्हें अपने उत्पत्तिकर्ता का पता नही लगा. आकाशवाणी द्वारा तप का आदेश मिलने पर ब्रह्माजी ने अपने जन्मदाता के दर्शनार्थ बारह वर्षों तक कठोर तपस्या की. तत्पश्चात् उनके सन्मुख भगवान विष्णु प्रकट हुये. पर्मेश्वर शिव की लीला से उस समय वहाँ श्रीविष्णु और ब्रह्माजी के बीच विवाद छिड़ गया. सहसा उन दोनों के मध्य एक दिव्य अग्निस्तम्भ प्रकट हुआ और बहुत प्रयास के बाद भी ब्रह्मा और विष्णु उस अग्निस्तम्भ प्रकट हुआ. बहुत प्रयास के बाद भी ब्रह्मा और विष्णु उस अग्निस्तम्भ के आदि - अन्त का पता नहीं लगा सके. अंततः थककर भगवान विष्णु ने प्रार्थना किया कि 'महाप्रभो ! हम आपके स्वरुपों को नही जानते. आप जो कोई भी हों, हमें दर्शन दीजिये'.
भगवान विष्णु की स्तुति सुनकर महेश्वर सहसा प्रकट हो गये और बोले- 'सुरश्रेष्ठगण! मैं तुम दोनों के तप और भक्ति से भलीभांति संतुष्ट हूँ. ब्रह्मन्! तुम मेरी आज्ञा से जगत की सृष्टि करो और वत्स विष्णु ! तुम इस चराचर जगत का पालन करो. तदन्तर शिव ने अपने हृदयभाग से रुद्र को प्रकट किया और उन्हें संहार का दायित्व सौंपकर वहीं अंतर्धान हो गये.
Tags:- Universe, brahma, Vishnu, Mahesh, lord shiva, rudra, lord narayan, shankh, chakra, gada
bottom
8 Comments
top
 Posted by: 2016-06-17 01:39:09

 
Story is not clear
 Posted by: 2016-05-19 03:12:58

 
This is only right
 Posted by: 2016-05-19 03:09:15

 
This story is only alright
 Posted by: 2016-05-07 09:54:18

 
बहुत ससुंदर और सटीक नहीं है
 Posted by: 2016-04-02 02:53:31

 
सत्य. क्या है सबकी अलग-अलग कहानियां हैं पर सत्य का पता नहीं किसी कहानी में यह पता चलता है की शिव बर्मा जी के क्रोध से उत्पन्न हुए थे
 Posted by: 2016-02-14 06:14:22

 
SAMAJH ME NAHI AATA PAHALE AMBIKA AAYI YA BHAGVAN SHIV
 Posted by: 2016-02-01 02:50:00

 
शिव पुराण में भी यही कहानी है
 Posted by: 2015-05-21 12:38:26

 
मुझे इस कहानी के बारे मे जानकारी प्राप्त नहीं था मुझे यह कहानी बहुत अधिक अच्छा लगा अब मैं इस बात को बताता हूं Good job 😊
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved