कैसे मिला भगवान श्रीगणेश को “चिंतामणि” नाम
Posted by:
Neha1990
2013-09-12 10:14:33
1264 Views
गणपति ज्ञान के देवता हैं. ये हमारे बुदि्धदाता हैं. इन्हें सारे विघ्न दूर करनेवाले भगवान अर्थात `विघ्नहर्ता ' भी कहते हैं. भगवान श्रीगणेश के कई नामों में एक नाम ‘चिंतामणि’ भी हैं. इसके पीछे भी एक कहानी हैं.
कण नामका एक दुष्ट राजपुत्र था. वह दीन एवं असहाय लोगों को बहुत पीड़ा देता था. ऋषिमुनियों के तप में विघ्न उत्पन्न करता था. एक बार अपने मित्रों समेत वह जंगल में शिकार पर गया. उसी जंगल में कपिलमुनि का आश्रम था. उन्होंने कण का स्वागत किया तथा उसे अपने मित्रों के साथ भोजन करने का आमंत्रण दिया. कपिलमुनि का आश्रम देखकर कण को हंसी आई. उसने कहा, ``आप जैसा निर्धन साधु इतने लोगों को भोजन कैसे कराएगा? उसपर कपिलमुनि ने अपने गले की चेन में लगा `चिंतामणी’ निकालकर एक रखा. मणि को नमस्कार कर प्रार्थना की. उससे वहां पर खाने का एक बड़ा कक्ष निर्माण हुआ. सबको बैठने हेतु चंदन के आसन तथा चौपाई लगाई गई थीं. चांदी की थाली-कटोरियों में तरह-तरहके पकवान परोसे गए थे. कण तथा उसके मित्र उस स्वर्गीय भोजन से संतुष्ट हो गए. कण के मन में मणि प्राप्त करने की इच्छा जागृत हुई. उसने कपिलमुनि के समक्ष अपनी इच्छा व्यक्त की, किंतु कण का स्वभाव पता होने के कारण कपिलमुनि ने उसे चिंतामणि देने से इनकार किया. उसपर कण ने अत्याचार से वह मणि छीन लिया. तत्पश्चात कपिलमुनि ने गणपति की उपासना की. उनकी भक्ति से प्रसन्न होकर गणपति ने कण को दंड देने का निश्चय किया. इधर कण ने सोचा उस मणि हेतु कपिलमुनि मुझसे युद्ध करेंगे. उसने कपिलमुनि पर आक्रमण कर दिया. गणपति की कृपा से जंगल में विशाल सेना की उत्पत्ती हुई. सैनिकों ने कण की सारी सेना को मार दिया. तब गणपति स्वयं रणभूमि पर आए और कण ने गणपति पर शीघ्रता से बाण चलाना प्रारंभ किया किंतु गणपति ने अपने बाणों से उन्हें हवा में ही नष्ट कर दिया. इसके पश्चात गणपति ने अपना परशू कण पर चलाया. वह लगते ही कण मर गया. कण के पिता जी राजा अभिजीत ने रणभूमि पर आकर गणपति को प्रणाम किया और कपिलमुनि को `चिंतामणी' वापस दिया. राजा अभिजीत ने गणपति से अपने बेटे को क्षमा करके सदगति देने की विनती की तो दयालु गणपति ने उनका कहना मान लिया तथा गणपति ने कपिलमुनि को चिंतामणी वापस दिला दिया. उस दिन से श्रीगणपति को `चिंतामणी' नाम से जाना जाता हैं.
Tags:-
Ganesha Chaturthi, Bhakti, Chintamani, Lord Ganesha, baalchandra, budhinath, Gjanan,चिंतामणी, कपिलमुनि, विघ्नहर्ता, ऋषिमुनि