totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>कैसे करें सोलह सोमवार पूजन
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
कैसे करें सोलह सोमवार पूजन
 
Posted by: Nitin22
2011-07-15 12:22:49
2197 Views
Comments : 0
 
शुक्ल पक्ष के प्रथम सोमवार से सोलह सोमवार का व्रत प्रारम्भ किया जाता है. वैसे तो कभी भी इस व्रत का प्रारम्भ कर सकते हैं, परन्तु श्रावण, कार्तिक, माघ अथवा बैशाख मास के शुक्ल पक्ष के प्रथम सोमवार से व्रत का आरम्भ अधिक फ़लप्रदायक कहा गया है. आप किसी भी अभिप्राय हेतु किसी भी मास से यह व्रत प्रारम्भ करें. इस बात का विशेष ध्यान रखें की आप पूजन एक ही शिवलिंग अथवा एक ही मूर्ति का करेंगे. यही कारण है कि इस व्रत के साधक मंदिर में जाकर शिव आराधना करने के स्थान पर अपने घर में ही मूर्ति अथवा शिवलिंग की पूजा अधिक करते हैं. जिससे यदि कभी घर से दूर जाना पड़ जाये तब उस प्रतिमा को अपने साथ ले जा सकें.
सोलह सोमवार के व्रत में माता पार्वती और शिवजी का पूजन किया जाता है.शिवजी की पूजा आराधना में गंगाजल से स्नाना और भस्म अर्पण का विशेष महत्त्व है. पूजा में आक-धतूरे के फ़ूलों, बेलपत्र, धतूरे के फ़ल, सफ़ेद चन्दन, भस्म आदि का प्रयोग अनिवार्य है.
व्रत का उद्यापन- अधिकांश व्यक्ति तो सोलह सोमवारों को लगातार व्रत रखने के बाद व्रत का उद्यापन कर लेते हैं. वैसे यह व्रत नौ अथवा चौदह वर्ष भी किया जा सकता है.
उद्यापन वाले दिन शिव जी की पूजा- आराधना हेतु चार द्वारों का मण्ड़प बनायें. वेदी बनाकर ब्रह्मादिक देवताओं का आह्वान करके कलश स्थापना करें. उसमें पानी भरे हुये पात्र को रखें. पंचाक्षर मंत्र से भगवान शिव को वहाँ स्थापित करें. गंध, पुष्प, धूप, नैवेद्य, फ़ल, दक्षिणा, ताम्बूल, दर्पण और छत्र आदि सब वस्तुओं को देवताओं को अर्पित करें. रात को पंचगव्य का प्राशन तथा शिवजी के भजनों और कथाओं से सारी रात जागरण करें. प्रातःकाल देवेश की फ़िर पूजा करें और फ़िर विधिपूर्वक पूजन करें. पलाश की समिधा, सर्पि, पायस, तिल, व्रीहि, जौ, मधु और दूर्वा इन आठों द्रव्यों से क्रमपूर्वक श्री सोमेश को एक सौ आठ आहूति दें. हवन की समाप्ति पर भूषण तथा दक्षिणा आदि से आचार्य का पूजन करें तथा व्रत की पूर्ति के लिये आचार्य को गऊ का दान दें. इसी प्रकार आठ ब्राह्मणों को वस्त्र, अलंकार और चन्दन आदि से पूजन करके दक्षिणा सहित आठ कलश पकवान के भरे हुये अलग- अलग दें और उसी समय यह कहें - ' पकवान से भरे हुये घड़े को दक्षिणा सहित आपको देता हूँ. हे द्विज श्रेष्ठ ! आप इसको ग्रहण कीजिये. ‘इसके पश्चात ब्राह्मणों को भोजनकराकर कुटुम्बीजनों सहित मौन होकर आप भी भोजन करें.
Tags:- solha somvaar vrat, somvaar vrat, lord shiva, lord shiva pujan, parvati, mata parvati, shravan somvar, सोलह सोमवार पूजन, भगवान शिव, शिव, पार्वती
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved