कालभैरव अष्टमी
Posted by:
Neha1990
2014-11-13 03:20:56
1473 Views
भगवान शिव के अवतार कहे जाने वाले भगवान कालभैरव का अवतार, मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी के दिन दोपहर में हुआ था । अतः श्रद्धालुओं द्वारा इस दिन को भैरव-जयंती के रुप में मनाई जाती है, और इसी दिन श्रद्धालुओं द्वारा व्रत भी रखा जाता है। इस संबंध में शिवपुराण में कहा गया है कि भगवान शिव ने कालभैरव के रूप में अवतार लिया है, और महादेव का ये स्वरुप भी भक्तों को मनोवांछित फल देनेवाला है....इस दिन प्रत्येक प्रहर में काल भैरव और ईशान नाम के शिव की पूजा और जल चढ़ाने का विधान है । लोगों के बीच ऐसी मान्यता है कि भगवान काल भैरव का वाहन काला कुत्ता है| इसीलिए इस दिन काले कुते की भी पूजा करने का प्रचलन है | कहा जाता है कि भगवान भैरव से काल भी भयभीत रहता है, इसलिए उन्हें कालभैरव भी कहते हैं | देशभर में भैरव जी के कई मंदिर स्थित है..जिनमें वराणसी का कालभैरव मंदिर सर्वाधिक प्रसिद्ध है...भगवान कालभैरव के भक्त उनपर दूध चढ़ाते हैं...हालांकि किलकारी भैरव के विषय में ऐसी मान्यता है कि वे शराब चढ़ाने पर प्रसन्न होते हैं। उज्जैन के काल-भैरव मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा भैरव जी को मदिरा ही चढ़ाया जाता है | श्रद्धालुओं के बीच ऐसी मान्यता है कि यह व्रत भगवान गणेश, भगवान विष्णु, यम, चंद्रमा, कुबेर ने भी किया था, और इसी व्रत के फलस्वरुप भगवान विष्णु लक्ष्मीपति बने... और कई राजा चक्रवर्ती सम्राट बने। इसे सभी कामनाओं की पूर्ति करने वाला व्रत कहा गया है। ऐसी मान्यता है कि अष्टमी के दिन स्नान के बाद पितरों का श्राद्ध और तर्पण करने के बाद, यदि कालभैरव की पूजा की जाए तो उपासक के सारे विघ्न टल जाते हैं। ये भी मान्यता है कि है कि महाकाल भैरव मंदिर में चढ़ाए गए काले धागे को गले में बांधने से जादू-टोने का असर नहीं होता है। शिव-पुराण के अनुसार एक और भी कथा प्रचलित है कि भगवान विष्णु और परमपिता ब्रह्मदेव के बीच सर्वशक्तिमान होने को लेकर विवाद हुआ था, जो महादेव के हस्तक्षेप से टल गया | किंतु परमपिता ब्रह्मदेव को अहंकार हो गया | तो भगवान शंकर ने इसी अष्टमी के दिन ब्रह्मदेव के अहंकार को नष्ट किया था, इसलिए यह दिन ‘भैरव-अष्टमी’ व्रत के रूप में भी मनाया जाने लगा। पूरे देश में हिंदुधर्मावलंबियों द्वारा मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष अष्टमी को भैरव अष्टमी के रुप में 14 नवंबर 2014 को शुक्रवार को मनाने की तैयारी चल रही है| भैरव अष्टमी कालाष्टमी के नाम से भी प्रचलित है..
कालभैरव अष्टमी व्रत की विधि:-
मार्गशीर्ष अष्टमी पर कालभैरव के निमित्त व्रत उपवास रखने पर जल्द ही भक्तों की मनोकामना पूर्ण हो जाती हैं। इस पर्व की व्रत की विधि इस प्रकार है-
भैरवाष्टमी के दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठें। स्नान आदि कर्म से निवृत्त होकर व्रत का संकल्प करें। उसके बाद किसी कालभैरव मंदिर जाएं। वहां जाकर भैरव महाराज की विधिवत पूजा-अर्चना करें। साथ ही उनके वाहन की भी पूजा करें। साथ में ऊँ भैरवाय नम: मंत्र से पूजन करें,और दिन में फलाहार करें। भैरवजी का वाहन कुत्ता है, इसलिए कुत्तों को मिठाई खिलाएं।
Tags:-
कालभैरव अष्टमी