totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>कार्तिक माह
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
कार्तिक माह
 
Posted by: Nitin22
2014-10-18 11:56:10
1232 Views
Comments : 0
 
हमारे हिन्दु धर्म में कार्तिक माह का विषेश महत्व है। अंग्रेजी सूची के हिसाब से कार्तिक माह अक्टूबर से नवम्बर के बीच में पड़ता है। हिन्दू सूची के हिसाब से वर्श के आठवें माह में कार्तिक का महीना आता है। इस वर्श कार्तिक का यह पावन समय 9 अक्टूबर से - 6 नवम्बर के अन्तराल में पड़ रहा हैं br> हिन्दु धर्म में इस माह को फलदायी माना गया है। इस माह में लोग व्रत, पूजन आदि करते हैं। इस माह में नहान, व्रत व तप करने के जीवन भर के पापों का नाश हो जाता है, ऐसा हमारे धार्मिक शास्त्रों में उल्लेखित है। कार्तिक माह में दो प्रमुख त्यौहार आते हैं। करवा चौथ और दीपावली।
कार्तिक माह के दौरान सूर्य की किरणों एवं चन्द्र किरणों का पृथ्वी पर पड़ने वाला प्रभाव मनुष्य के मन मस्तिष्क को स्वस्थ रखता है। इसीलिए शास्त्रों में कार्तिक नहान और कथा श्रवण महात्म्य पर विशेष जोर दिया गया है।
कार्तिक माह के दौरान खास तौर पर राधा-दामोदर पूजन, कृष्ण पूजन एवं तुलसी पूजन से प्राणी मात्र का कल्याण होता है।
कार्तिक माह में स्त्री-पुरूष पूरे माह व्रत रखते हैं। रोज सुबह गंगा स्नान कर तुलसी माँ की पूजा करते हैं। अप्राहन के समय फलहार ग्रहण करते हैं। संध्या के समय तुलसी माँ के समक्ष दीप जला कर पूजा-अर्चना करते हैं। यह सिलसिला पूरे माह चलता हैं।
कार्तिक माह में पूजा पाठ इन नियमों के अनुसार करें तो फलदायी होगा।
1- कार्तिक मास में व्रत रखने वाले को फलहार का सेवन करना चाहिए।
2- रात्री के समय पत्तल पर भोजन करना चाहिए।
3- कार्तिक मास में व्रत रखने वाले को ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए।
4- कार्तिक मास में व्रत रखने वालेपूरे मास में केवल एक बार नरक चतुर्दशी (कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी) को ही शरीर पर तेल लगाना चाहिए। शेष दिनों में तेल लगाना वर्जित है।
5- कार्तिक मास में व्रत रखने वाले को लौकी, गाजर, कैथ, बैंगन आदि तथा बासी अन्न, पराया अन्न व दूषित अन्न नहीं खाना चाहिए।
6- कार्तिक मास में व्रत रखने वाले को चाहिए कि वह अपना मन साफ रखें।
7- कार्तिक मास में व्रत रखने वाले उड़द, मूंग, मसूर, चना, मटर, राई आदि का त्याग करना चाहिए।
एक माह पूर्ण होने पर तुलसी माँ की पूजा की जाती है। उस पूजा को तुलसी विवाह के नाम से जाना जाता हैं
जो स्त्री-पुरूष पूरे एक माह व्रत नहीं रह पाते तथा रोज. दीप नहीं जला पाते हैं तो वो अपनी इच्छा अनुसार कार्तिक माह के अंतिम दिन व्रत रखकर तुलसी माँ का विवाह का काय्र कर सकते हैं।

Tags:- Kartik,Bhakti,God,Tulsi,festivals, Hindu,Dharam,Kartik Puja,Ganga Snana,Radha,krishna,prayer,Kartik Snana,कार्तिक माह,महत्व,करवा चौथ,दीपावली,गंगा स्नान
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved