totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>कार्तिक पूर्णिमा
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
कार्तिक पूर्णिमा
 
Posted by: Nitin22
2013-11-16 05:39:08
1144 Views
Comments : 0
 
हिन्दु धर्म में कार्तिक का महीना बहुत ही पवित्र माना जाता है। कार्तिक के महीने में विभिन्न प्रकार के व्रतों एंव त्यौहारों का आगमन होता है। इस समय राध-दामोदरम्, विष्णु पूजा, तुलसी पूजा, लक्ष्मी पूजा (दिपावली), तुलसी विवाह एंव माह के अंत में कार्तिक पूर्णिमा के दिन (देव दिपावली) और सिखों में ‘‘गुरू नानक’’ जयन्ती बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है। कार्तिक का महीना विष्णु भगवान का अत्यन्त प्रिय समय माना जाता है। विष्णु भगवान को तुलसी दल अत्यन्त प्रिय है, इसलिए तुलसी को विष्णु प्रिया भी कहा जाता है। कार्तिक महीने के अंत में कार्तिक पूर्णिमा का खासा महत्व होता है।
कार्तिक पूर्णिमा को त्रिपुरी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता हैा इस पुर्णिमा को त्रिपुरी पूर्णिमा की संज्ञा इसलिए दी गई है क्योंकि कार्तिक पूर्णिमा के दिन ही भगवान भोलेनाथ ने त्रिपुरासुर नामक महाभयानक असुर का अंत किया था और वे त्रिपुरारी के रूप में पूजित हुए थेा
ऐसी मान्यता है कि इस दिन कृतिका नक्षत्र में शिव शंकर के दर्शन करने से सात जन्म तक व्यक्ति ज्ञानी और धनवान होता हैा इस दिन व्रत रखकर रात्रि में वृषदान यानी बछड़ा दान करने से शिवपद की प्राप्ति होती हैा जो व्यक्ति इस दिन उपवास करके भगवान भोलेनाथ का गुणगान करता है उसे अग्निष्टोम नामक यज्ञ का फल प्राप्त होता हैा इस पूर्णिमा को शैव मत में जितनी मान्यता मिली है उतनी ही वैष्णव मत में भीा
वैष्णव मत में इस कार्तिक पूर्णिमा को बहुत अधिक मान्यता मिली है क्योंकि इस दिन ही भगवान विष्णु ने प्रलय काल में वेदों की रक्षा के लिए तथा सृष्टि को बचाने के लिए मत्स्य अवतार धारण किया थाा इस पूर्णिमा को महाकार्तिकी भी कहा गया हैा यदि इस पूर्णिमा के दिन भरणी नक्षत्र हो तो इसका महत्व और भी बढ़ जाता हैा अगर रोहिणी नक्षत्र हो तो इस पूर्णिमा का महत्व कई गुणा बढ़ जाता हैा
इस दिन कृतिका नक्षत्र पर चन्द्रमा और बृहस्पति हों तो यह महापूर्णिमा कहलाती है कृतिका नक्षत्र पर चन्द्रमा और विशाखा पर सूर्य हो तो श्पद्मक योगश् बनता है जिसमें गंगा स्नान करने से पुष्कर से भी अधिक उत्तम फल की प्राप्ति होती हैा
कार्तिक पूर्णिमा विधि विधान
कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान, दीप दान, हवन, यज्ञ करने से सांसारिक पाप और ताप का शमन होता हैा अन्न, धन एंव वस्त्र दान का बहुत महत्व बताया गया है, इस दिन जो भी आप दान करते हैं उसका आपको कई गुणा लाभ मिलता हैा मान्यता यह भी है कि आप जो कुछ आज दान करते हैं वह आपके लिए स्वर्ग में सरक्षित रहता है जो मृत्यु लोक त्यागने के बाद स्वर्ग में आपको प्राप्त होता हैा
शास्त्रों में वर्णित है कि कार्तिक पुर्णिमा के दिन पवित्र नदी व सरोवर एवं धर्म स्थान में जैसेए गंगा, यमुना, गोदावरी, नर्मदा, गंडक, कुरूक्षेत्र, अयोध्या, काशी में स्नान करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती हैा महर्षि अंगिरा ने स्नान के प्रसंग में लिखा है कि यदि स्नान में कुशा और दान करते समय हाथ में जल व जप करते समय संख्या का संकल्प नहीं किया जाए तो कर्म फल की प्राप्ति नहीं होती हैा शास्त्र के नियमों का पालन करते हुए इस दिन स्नान करते समय पहले हाथ पैर धो लें फिर आचमन करके हाथ में कुशा लेकर स्नान करें, इसी प्रकार दान देते समय में हाथ में जल लेकर दान करेंा आप यज्ञ और जप कर रहे हैं तो पहले संख्या का संकल्प कर लें फिर जप और यज्ञादि कर्म करेंा
कार्तिक पूर्णिमा का दिन सिख सम्प्रदाय के लोगों के लिए भी काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि इस दिन सिख सम्प्रदाय के संस्थापक गुरू नानक देव का जन्म हुआ थाा सिख सम्प्रदाय को मानने वाले सुबह स्नान कर गुरूद्वारों में जाकर गुरूवाणी सुनते हैं और नानक जी के बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लेते हैंा
Tags:- Kartik Poornima,. Bhakti, विष्णु पूजा, तुलसी पूजा, लक्ष्मी पूजा, रक्षा, Lord Vishnu, गोदावरी, नर्मदा, गंडक, कुरूक्षेत्र, अयो
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved