कल्याणकारी पूर्णिमा
Posted by:
Vikasg21
2011-07-07 02:57:13
762 Views
गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुर्गुरुर्देवो महेश्वरः
गुरु साक्षात्परं ब्रह्म तस्मै श्रीगुरवे नमः
गुरु पूर्णिमा अर्थात् सद् गुरु के पूजन का पर्व. गुरु की पूजा, गुरु का आदर किसी व्यक्ति की पूजा नही अपितु गुरु के शरीर के अन्दर जो विदेही आत्मा है, परब्रह्म परमात्मा है. उसका आदर है, ज्ञान का आदर है, ज्ञान का पूजन है, ब्रह्मज्ञान का पूजन है.
गुरु पूर्णिमा को व्यासपूर्णिमा भी कहते हैं. इसके लिए शास्त्रों में कथा बताई जाती है कि वशिष्ठ ऋषि के पौत्र, पराशर ऋषि के पुत्र वेदव्यास जी जन्म के कुछ समय बाद ही अपनी माँ से बोले - माँ अब मैं तपस्या के लिये जाना चाहता हूँ कृप्या आज्ञा दीजिए. माँ व्याकुल होकर बोली - बेटा ! पुत्र तो माता - पिता की सेवा के लिये होता है. माता-पिता के अधूरे कार्य पूर्ण करने के लिये होता है, और तुम अभी से हमें छोड़ कर जा रहे हो?
व्यास जी बोले- माँ ! तुम दुखी मत हो और मैं अपने कोई भी कर्तव्य नही भूला हूँ. तुम जब भी याद करोगी अथवा कोई भी जरुरी काम होगा, तब मैं अवश्य तुम्हारे आगे प्रकट हो जाऊंगा. माँ से आज्ञा लेकर व्यास जी तप के लिये चल दिये. वे बदरिकाश्रम गये. वहाँ एकान्त में समाधि लगा कर रहने लगे. बदरिकाश्रम में वह केवल बेर खा कर ही जीवन यापन करते थे. जिस कारण उनका एक नाम ' बादरायण ' भी पड़ा. व्यास जी द्वीप में प्रकट हुये इसलिये उनका नाम 'द्वैपायन' पड़ा. उन्होंने वेदों का विस्तार किया इसलिये उनका नाम वेदव्यास भी पड़ा. ज्ञान के असीम सागर, भक्ति के आचार्य, विद्वत्ता की पराकाष्ठा और अथाह कवित्व शक्ति इनसे बड़ा कोई कवि मिलना मुश्किल है. भगवान वेदव्यास के नाम से ही आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा का नाम व्यासपूर्णिमा पड़ा है.
यह सबसे बड़ी पूर्णिमा मानी जाती है, क्योंकि यह पूर्णिमा परमात्मा के ज्ञान, परमात्मा के ध्यान और परमात्मा की प्रीति की तरफ़ ले जाने वाली है. इसलिए इस दिन गुरु का आशिर्वाद प्राप्त करना कल्याणकारी तथा ज्ञानवर्द्धक होता है.
Tags:-
guru prayer, guru purnima, vedvyas, vyas purnima, badrikashram, rishi vashishth, rishi parashar, shukl purnima, गुरु प्रार्थना, गुरु पूर्णिमा, वेद व्यास, व्यास पूर्णिà¤