ऐसे करें शिव को प्रसन्न
Posted by:
Sumanlal
2015-08-06 10:29:28
715 Views
श्रावण मास शिव भक्ति को समर्पित है क्योंकि इस मास में आशुतोष भगवान शंकर की पूजा का विशेष महत्व है. जो प्रतिदिन पूजन न कर सकें उन्हें सोमवार को शिव पूजा अवश्य करनी चाहिये और व्रत रखना चाहिये. सोमवार भगवान शिव का प्रिय दिन है. अतः सोमवार को शिवाराधना करनी चाहिये. इसी प्रकार मासों में श्रावण मास भगवान शंकर को विशेष प्रिये है. अतः श्रावण मास में प्रतिदिन शिवोपासना का विधान है. श्रावण मास में पार्थिव शिवपूजा का विशेष महत्व है. अतः प्रतिदिन अथवा प्रति सोमवार तथा प्रदोष को शिव पूजा या पार्थिव शिव पूजा अवश्य करनी चाहिये.
इस मास में लघुरुद्र, महारुद्र अथवा अतिरुद्र पाठ कराने का भी विधान है. श्रावण मास में जितने भी सोमवार पड़ते हैं, उन सबमें शिवजी का व्रत किया जाता है. इस व्रत में प्रातः गंगा स्नान अन्यथा किसी पवित्र नदी या सरोवर में अथवा विधिपूर्वक घर पर ही स्नान करके शिवमंदिर में जाकर स्थापित शिवलिंग या अपने घर में पार्थिव मूर्ति बनाकर यथाविधि षोडशोपचार-पूजन किया जाता है. यथा सम्भव विद्वान ब्राह्मण से रुद्राभिषेक भी कराना चाहिये. इस व्रत में श्रावणमाहात्मय और श्रीशिवमहापुराण की कथा सुनने का विशेष महत्व है. पूजन के पश्चात ब्राह्मण-भोजन कराकर एक बार ही भोजन करने का विधान है. भगवान शिव का यह व्रत सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाला है
Tags:-
lord shiva, shravan maas, shiv puja, sawan somvaar vrat, somvaar vrat, lord shiva pujan, parvati, mata parvati, shravan, सोमवार व्रत, सोमवार पूजन, भगवान शिव, शिव