totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>ऐसा भक्त भगवान को प्यारा है
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
ऐसा भक्त भगवान को प्यारा है
 
Posted by: neerus
2012-05-25 04:33:57
774 Views
Comments : 0
 
भगवान कहते हैं ऐसा भक्त मुझे परम प्रिय है - जो किसी प्राणी से द्वेष नही रखता. सबका मित्र है. दयालु है. जिसमे न ममता है न अहंकार. सुख, दुख दोनों जिसके लिये एक है. जो क्षमावान है.
जो सदा संतोषी है. योगी है. शरीर इन्द्रिय और मन को वश में रखता है. दृढ़ निश्चयवाला है. मन और बुद्धि जिसने भगवान को अर्पित कर रखी है.
न तो उससे किसी जीव को उद्वेग होता है, न तो उसे किसी जीव से. उसे न तो हर्ष है, न संताप, न भय है, न कोई उद्वेग.
उसे किसी चीज़ की आकांक्षा नही है. बाहर भीतर से पवित्र है. चतुर है. पक्षपात नही करता. दुखों से मुक्त है. कर्म में कतपिन का अभिमान नही रखता.
वह न किसी बात से प्रसन्न होता है, न दुखी. न किसी बात का सोच करता है, न कुछ चाहता है. शुभ और अशुभ सभी कर्मों का फ़ल उसने छोड़ रखा है.
मित्र और शत्रु में उसका एक सा भाव रहता है. मान और अपमान, गर्मी और सर्दी सुख और दुख उसके लिये बराबर हैं. संसार में उसकी कोई आसक्ति नही है.
निन्दा और स्तुति उसके लिये बराबर है. वह मौनी है. जो मिलता है, उसी में संतुष्ट रहता है. किसी स्थान में उसकी ममता नही रहती. ऐसे भगवान के श्रद्धालु भक्त जो निष्काम भाव से इस धर्ममय अमृत का सेवन करते हैं वे भगवान को अत्यन्त प्रिये हैं.
जिनके पाप नष्ट हो गये हैं, संशय दूर हो गये हैं और जो सब प्राणियों के हित में लगे हैं, ऐसे ब्रह्मवेता पुरुष परमब्रह्म को प्राप्त होते हैं.
इन्द्रियों को जिन्होंने वश में कर रखा है, सब जगह जो सम बुद्धि से बरतते हैं और सभी प्राणियों के कल्याण के काम में लगे होते हैं, उन्हें भगवान की प्राप्ति होती है.
महाभारत काल में भगवान श्रीकृष्ण अर्जुन से कहते हैं - हे अर्जुन, जो केवल मेरे लिये यज्ञ, दान, तप करता है, मेरे लिये तत्पर है, मेरा भक्त है, किसी में आसक्ति नही रखता और किसी भी प्राणी से बैर नही रखता, वह मुझे ही प्राप्त करता है.
Tags:- Lord, lord Krishna, arjun, mahabharta, yagya, daan, shubh , ashubh, stuti
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved