totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>उपनयन संस्कार
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
उपनयन संस्कार
 
Posted by: swamini
2011-11-28 02:15:08
688 Views
Comments : 0
 
उपनयन संस्कार द्वारा बालक को ब्रह्मचर्य जीवन में दीक्षित कराया जाता है. यह समय विद्याध्ययन का है. उपनयन को पुनर्जन्म की एक प्रक्रिया माना जाता है. इस संस्कार के संपन्न होने पर बालक द्विज कहलाता है. द्विज का अर्थ है दो बार जन्मा हुआ. बालक का पहला जन्म माता-पिता द्वारा दिया हुआ होता है और उपनयन के पश्चात् उसका दूसरा जन्म होता है. एक में उसे शरीर मिलता है तो दूसरे में संस्कार. उपनयन में 'उप' शब्द का अर्थ है 'निकटतम' और 'नयन' का अर्थ है 'आँख'. इस प्रकार 'उपनयन' का अर्थ है 'निकटतम आँख' जन्मजात आँख से हम दुनिया को देखते है. द्विज बनने पर हमें एक आंतरिक आँख प्राप्त होती है, जो मनुष्य को अंतदृष्टि प्रदान करती है. यही दृष्टि उसे जीवन की वास्तविकता को समझने में सहायक होती है.
यह धार्मिक अनुष्ठान पवित्र, गंभीर, अर्थपूर्ण एवं अनूठा है. यह वैदिक संस्कृति की ही दृष्टि है कि उसमें मनुष्य के संस्कारों को इतना महत्वपूर्ण माना गया है. एक छोटे बालक पर उसका गहरा प्रभाव पड़ता है. सामाजिक संरचना उसे एक विद्यार्थी की भूमिका निभाने का अनुदेश देती है. इस प्रकार इस संस्कार के पश्चात् यह माना जाता है कि बालक कुछ निश्चित कर्तव्यों तथा वचनबद्धता के लिये पर्याप्त रुप से परिपक्व हो गया है. सभी अन्य भूमिकाओं के समान ही इस भूमिका के साथ भी कुछ सुविधायें, अपेक्षाएँ और उत्तरदायित्व अनिवार्यतः जुड़े होते है. इसलिये बालक से आशा की जाती है कि वह अपना जीवन सीधे-सादे ढ़ंग से बितायेगा तथा आत्मानुशासन के लिये प्रतिबद्ध होगा. जब तक वह अपनी शिक्षा पूरी करता है, वह अपना सारा समय अध्ययन में बिताता है और अन्य लक्षयों तथा लफ़ड़ों से स्वयं को बचाता है. वह एकाग्रता, अभ्यास और अपने शिक्षक के प्रति आदरभाव का व्रत लेता है. शिक्षा एवं ज्ञानार्जन को अपनी प्रामिकता बनाये रखने की यह प्रवृति किशोरावस्था में विशेष महत्वपूर्ण होती है. माता-पिता धीरे-धीरे बालक के जीवन से भावात्मक रुप से अलग होना प्रारम्भ करते हैं. बालक अब बड़ा होकर शिष्य बन गया है. अतः उसे लड़ियाने की जरुरत नही है. इस प्रकार वे बालक और शिक्षक के संबंध को सुदृढ़ बनाने में सहायक होते हैं. अब शिक्षक बालक के लिये आदर्श प्रतिमान बनते हैं. जिसके अनुसार उसको स्वयं को ढ़ालना होता है.
Tags:- Upanayanam, upanayana samskara, upanayana samskara Hinduism, upanayana samskara ceremony
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved