घर का वास्तु ठीक करना हो या फिर किसी शुभ कार्य की शुरुआत करनी हो, हम स्वास्तिक चिन्ह का प्रयोग करना नहीं भूलते है। स्वास्तिक चिन्ह को सबसे अधिक भाग्यवर्धक वस्तुओं में से एक माना जाता है, जिससे नकारात्मक ऊर्जा का विनाश और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। “स्वास्तिक” शब्द 'सु' (शुभ) और 'अस्ति' (होना) के योग से मिलकर बना है, जिसका अर्थ है 'शुभ हो', 'कल्याण हो'। “स्वास्तिक” का संबंध केवल हिंदु धर्म तक ही सीमित नहीं है बल्कि विश्व के सभी धर्मों में “स्वास्तिक” की जड़े काफी गहराई से दबी हुई है –
भारतीय इतिहास में “स्वास्तिक” -
भारत के ऐतिहासिक साक्ष्यों में स्वास्तिक का काफी महत्व बताया गया है। मोहनजोदड़ो, हड़प्पा संस्कृति, अशोक के शिलालेखों से लेकर रामायण, हरवंश पुराण और महाभारत जैसे प्राचीन गंथों में स्वास्तिक का उल्लेख अनेक बार किया गया है। ऋग्वेद में सवृन्त को स्वास्तिक के देवता के रुप में माना गया है और इन्हें मनोवांछित फल देने वाला, सम्पूर्ण जगत का कल्याण करने और देवताओं को अमरत्व प्रदान करने वाला बताया गया है। “स्वास्तिक” की आकृतियां दो प्रकार की होती है। पहली आकृति में रेखाएँ आगे की ओर इंगित करती हुई दायीं ओर मुड़ जाती हैं, इसे ‘स्वास्तिक’ (卐) कहते हैं और दूसरी आकृति में रेखाएँ पीछे की ओर संकेत करती हुई बायीं ओर मुड़ती हैं, इसे ‘वामावर्त स्वास्तिक’ (卍) कहते हैं।
हिटलर की सेना का चिन्ह “स्वास्तिक”-
स्वास्तिक का आविष्कार आर्यों के द्वारा किया गया था और इसके बाद इसकी महिमा और यश पूरे विश्वत में फैल गया। हिटलर जैसे शख्स ने भी अपनी सेना का लोगो यानि प्रतीक स्वास्तिक चिन्ह को इसलिये बनाया क्योकि ये हिन्दुओं का शुभ चिन्ह है। हिटलर का मानना था कि आर्य जाति सभी जातियों से श्रेष्ठ है।
7000 वर्ष पुराना “स्वास्तिक” -
पश्चिमी बुल्गारिया के वरतसा नगर के संग्रहालय मे एक प्रदर्शनी के दौरान मिट्टी की ऐसी कलाकृतियां रखी गई थी, जो 7000 वर्ष पुरानी थी और उन पर स्वास्तिक (卍) का चिन्ह बना हुआ था। ये कलाकृति वरतसा शहर के एक गाँव में धार्मिक यज्ञ कुण्ड के लिए की गई खुदाई के दौरान मिली थी।
सभी धर्मों से जुड़ा है “स्वास्तिक” –
जैन धर्म में स्वास्तिक के प्रतीक चिह्न को बहुत ही महत्तवपूर्ण माना गया है। जैन धर्म में स्वास्तिक चिन्ह की चारों भुजाओं को चार गतियों यानि नरक, त्रियंच, मनुष्य और देव गति के रुप में माना गया हैं। जैन लेखों से संबंधित प्राचीन गुफाओं और मंदिरों की दीवारों पर भी स्वास्तिक के प्रतीक चिन्ह मिलते है।
पारसी धर्म में स्वास्तिक की चार भुजाओं को चारों समय की जाने वाली प्रार्थना के प्रतीक चिन्ह के रुप में माना गया हैं।
जर्मनी, यूनान, फ्रांस, रोम, मिस्र, ब्रिटेन, अमेरिका, स्कैण्डिनेविया, सिसली, स्पेन, सीरिया, तिब्बत, चीन, साइप्रस और जापान आदि देशों में भी स्वास्तिक का प्रचलन किसी न किसी रूप में मिलता है।
प्राचीन यूरोप में सेल्ट नामक की सभ्यता का जिक्र मिलता है, जो स्वास्तिक को सूर्यदेव का प्रतीक मानते थे। उनके अनुसार स्वस्तिक यूरोप के चारों मौसमों का भी प्रतीक था।
मिस्र और अमेरिका में स्वास्तिक का प्रचलन काफी रहा है। इन दोनों जगहों के लोग पिरामिड को पुनर्जन्म से जोड़कर देखा करते थे।
तिब्बती लोग स्वास्तिक चिन्ह को अपने शरीर पर गुदवाते हैं तो वहीं चीन में इसे दीर्घायु और कल्याण का प्रतीक माना जाता है।
भारत में स्वास्तिक चिन्ह का प्रयोग नियोलिथिक काल से चला आ रहा है। स्वास्तिक का प्रयोग पूरे विश्व मे किसी न किसी रूप मे प्रयुक्त होता रहा है, लेकिन हिन्दू और बौद्ध धर्म मे इसका धार्मिक महत्व बहुत अधिक है। इतिहास को खंगालने के पर इस बात का ज्ञान होता है कि स्वास्तिक का प्रचलन प्राचीनकाल से ही विश्व के सभी देशों की सभ्यताओं में किसी न किसी रूप में प्रचलित रहा है। स्वास्तिक विश्व की बेहतरीन खोज में से एक हैं।
Tags:-
swastika, ancient swastika, significance of swastika, world and swastika, History of swastika, स्वास्तिक, इतिहास की नजर मे स्वास्तिक, स्वास्तिक और विश्व