आस्था की अर्थी...
Posted by:
dilipks
2013-02-12 04:03:30
1261 Views
कुंभ भारतीय संस्कृति का गौरव है.. इसका सफलतापूर्वक आयोजन अपने आप में एक अनुठा मिशाल है.. आपको मालुम हो कि पूरी दुनिया में इसके जैसा कोई आयोजन नहीं हैं, जहां इतनी बड़ी तदाद में जन सैलाब उमड़ता हो... तो जाहिर है कि ऐसे आयोजन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना एक बहुत बड़ी चुनौती है.. इस तरह के आयोजनों का शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करना न केवल प्रशासन बल्कि सरकार के लिए भी बहुत बड़ी उपलब्धि मानी जाएगी.. हालांकि अब इन बातों पर चर्चा करना बेमानी होगी... हैरानी की बात तो ये है कि रविवार की शाम इलाहाबाद के रेलवे स्टेशन पर जो हादसा हुआ उसकी जिम्मेदारी लेने की जहमत अब तक किसी ने नहीं उठायी... अब सबके मन में एक सवाल उठ रहा है कि इस हादसे का जिम्मेदार कौन है?.. राज्य सरकार या रेलवे प्रशासन!... गौरतलब है कि महाकुंभ एक ऐसा आयोजन है जिसके चर्चे दुनिया भर में तरह तरह से होते हैं.. और जब इस हादसे की खबर दुनिया भर के लोगों तक पहुंची होगी तो उनके बीच हमारे देश की प्रशासनिक क्षमताओं की छवि कितनी खराब हुई होगी..
अगर कुंभ पर्व भारतीय संस्कृति पर गर्व करने योग्य परंपरा है तो उसका खराब प्रबंधन हमारे मौजूदा प्रशासन का शर्मनाक चेहरा... बात सिर्फ इस हादसे की नहीं है, इसके पहले भी कई बार ऐसी परिस्थितियां बनी है... इसके बावजूद भी न तो सरकार की तरफ से और न ही मेला प्रशासन की तरफ से कोई ठोस कदम उठाया गया... जैसे कि हरिद्वार कुंभ के दौरान एक बड़ा हादसा होते होते टल गया था.. उसके पहले उज्जैन में कुंभ के दौरान भारी भगदड़ में कईं जाने गईं थीं.. इसके अलावा भी देश भर में होने वाले धार्मिक आयोजनों में ऐसी भगदड़ की खबरें यदा-कदा आती ही रहती हैं.. फिर भी हमारी सरकार एवं प्रशासन ऐसे हादसों से कोई सबक नहीं लेती ...
आपको बता दें कि रविवार को जब ये हादसा हुआ वह अवसर था माघ मेले का, और वैसे भी माघ मेले के दिन इलाहाबाद में श्रद्धालुओ की भारी भीड़ संगम में डुबकी लगाने के लिए जुटती है.. लेकिन कुंभ मेले के दौरान इस माघ मेले का महत्व काफी बढ़ जाता है और देश-विदेश से करोड़ो की संख्या में श्रद्धालु आ जाते हैं.. हमेशा की तरह इस बार भी अनुमान था कि इस अवसर पर तीन करोड़ से ज्यादा लोग संगम में डुबकी लगाने पहुंचेंगे.. इसके बावजूद भी यदि ऐसे हादसे हो जाते हैं तो इसका मतलब केवल यही है कि पूरी व्यवस्था में या तो कोई बड़ी खामी है या कोई बड़ी लापरवाही..
Tags:-
आस्था,अर्थी,हादसा,कुंभ,माघ,मेला,भगदड़,महाकुंभ,सरकार,प्रशासन,संस्कृति