totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>आवश्यकता है मौखिक परम्परा की विधिवत् सुरक्षा की
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
आवश्यकता है मौखिक परम्परा की विधिवत् सुरक्षा की
 
Posted by: swamini
2012-01-30 06:18:14
606 Views
Comments : 0
 
आधुनिक भारतीय समाज में वैदिक परम्परा के विधिवत् अध्ययन की कोई व्यवस्था नही है. देश में ऐसा कोई कार्यक्रम उपलब्ध नही है, जिससे व्यक्ति किसी एक ही स्थान पर रहते हुये वैदिक-सांस्कृतिक स्वरुपों को यथावत बनायें रखने वाली मौलिक शिक्षा और वैदिक धरोहर के सिद्धान्तों, सांस्कृतिक रुझानों और समृद्ध साहित्य की झलक पा सके. प्राचानी भारत में अपनी परम्पराओं का ज्ञान लोगों को सदा ही अपने घरों में ही मौखिक रुप से मिलता था, जिसे पीढ़ी दर पीढ़ी हस्तांतरित किया जाता रहा था. हमारी पारिवारिक और सामुदायिक परम्परायें भी हैं. जिन्हें एक परिवार से दूसरे परिवार में सौपा जाता था और उनमें जीने की कला उन्हें समग्र रुप से आत्मसात् कराई जाती थी. इसके अतिरिक्त शिक्षा की अंग्रेजी व्यवस्था के आगमन के पूर्व तक भारत ने ज्ञान प्राप्ति के लिये गुरुकुल व्यवस्था का लाभ लिया था. जहाँ पर शिष्य अपनें गुरु के साथ रहकर आधारभूत वैदिक शिक्षा ग्रहण करते थे. आज भी हमारे देश की वेद पाठशालायें हमें अपने अपने अतीत का स्मरण कराती हैं. जहाँ चुने हुये छात्रों को वेद की शिक्षा दी जाती है और अध्ययन की स्माप्ति पर छात्र पुजारी, विद्वान, शिक्षक आदि बनते हैं. अधिकतर होता यह है कि ऐसे लोग समाज में प्रचलित दुनिया की शिक्षा के मामले में कोरे ही रह जाते हैं और इसलिये वे वेद पाठशालाओं में प्रवेश लेने से झिझकते हैं. इसी कारण भारत में अब वैदिक धरोहर की औपचारिक शिक्षा का अभाव है. इस प्रकार नतीजा यह होता है कि भारत के अधिकतर लोग आज अपनी स्थानीय संस्कृति के संदर्भ में अनभिज्ञ या निपट निरक्षर ही रह जाते हैं.
Tags:- Tradition, Indian, family, original, education, vedik tradition, hindu, ved, teacher
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved