totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>आपका “चरित्र” आपकी सबसे बड़ी “संपत्ति”
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
आपका “चरित्र” आपकी सबसे बड़ी “संपत्ति”
 
Posted by: Nandini7
2014-05-03 04:29:31
1221 Views
Comments : 1
 
आपका “चरित्र” आपकी सबसे बड़ी “संपत्ति” में से एक है क्योंकि किसी ने सही कहा है कि यदि आपका “धन” गया है तो “कुछ नहीं गया” है, यदि आपकी “सेहत” गयी है तो “कुछ गया है” लेकिन अगर आपका “चरित्र” गया है तो आपका “सबकुछ गया” है। आपका “चरित्र” किसी भी प्रकार के “धन” और “सम्मान” से ज्यादा मह्त्तवपूर्ण है। भले ही, समाज में आज आगे निकलने की आपाधापी में बहुत-से मूल्यों से समझौता हो रहा है लेकिन अगर ये समझौता “चरित्र पतन” के रुप में सामने आता है तो यह हमारे देश और समाज के गिरते नैतिक स्तर की ओर इशारा करता है क्योंकि असल में यह हमारी संस्कृति के अनमोल मूल्यों की हानि है, जिसकी भरपाई किसी भी प्रकार से होना लगभग असंभव है। आप किसी बात पर.. किस प्रकार के विचार व्यक्त करते हैं.., किस प्रकार बोलते हैं.., कैसी बातों पर हंसते हैं... इन सभी बातों से आपके चरित्र का प्रतिबिंब स्पष्ट रुप से उजागर होता है। योग्यता और ज्ञान भले ही आपको सफलता की ऊँचाई तक पहुँचा दें लेकिन आप वहाँ कितने लंबे समय तक टिके रहते हैं..ये आपके चरित्र पर ही निर्भर करता है। आखिर क्यूँ चरित्र को एक अमूल्य संपत्ति माना गया है... आईये जानते हैं-
“चरित्र” वृक्ष है, तो “सम्मान” छाया –आपका चरित्र एक ऐसे वृक्ष के समान है जो आपको जीवन के संकट के दिनों में “मजबूती” की छाया देता है। छाया की कामना तो सभी करते हैं किंतु वृक्ष बनने की चेष्टा हर कोई नहीं करता है क्योंकि वृक्ष बनने के लिए आपको संयम, मजबूती और दृढृता की आवश्यकता पड़ती है और यही दृढ़ता आपके जीवन को ऊपर उठाती है। यदि आप इन गुणों को सहेज लें तो सम्मान की छाया आपके पास स्वंय चल कर आएगी लेकिन मनुष्य सम्मान को पाने की चाह में वृक्ष की महत्ता को अनदेखा कर देता हैं जबकि सम्मान को प्राप्त करने के लिए यही नींव की ईंट की भांति कार्य करता हैं।
“सरकंडे” की भांति होता है “दुर्बल चरित्र” – एक “दुर्बल चरित्र” का व्यक्ति उस “सरकंडे” की भांति होता है जो हवा के हर झौके के साथ किसी भी तरफ झुक जाता है। एक कमजोर चरित्र का व्यक्ति किसी भी समय जीवन में मुसीबतों का सामना होने पर अपने आत्म-सम्मान के साथ समझौता कर सकता है क्योंकि उसके जीवन में मूल्यों का कोई महत्त्व नहीं होता है और वह हालातों के सामने सरलता से झुक जाता है।
“चरित्र” और “यश” – चरित्र और यश दोनों ही जीवन में महत्तवपूर्ण स्थान रखते हैं। “चरित्र” मनुष्य के भीतर होता है जिससे उसकी अंर्तआत्मा सदैव बंधी रहती है जबकि “यश” उसकी बाहरी जीवन का हिस्सा होता है अर्थात् चरित्र से यश की प्राप्ति हो सकती है किन्तु यश से चरित्र की नहीं। यदि आपका चरित्र सुदृढ़ हैं तो आपको यश की प्राप्ति स्वंय ही हो जाएगी। किन्तु यह निश्चित नहीं है कि यदि कोई व्यक्ति यशवान हैं तो उसका चरित्र भी सुदृढ़ ही होगा।
“प्रशंसा” और आपका “चरित्र’ – किसी व्यक्ति के चरित्र का अनुमान काफी हद तक इस बात से लगाया जा सकता है कि वह व्यक्ति अपनी प्रशंसा से किस हद तक प्रभावित होता है। एक ओर जहां दुर्बल चरित्र वाले मनुष्य थोड़ी-सी भी सफलता मिलने पर खुद पर घमंड करने का कोई भी अवसर नहीं छोड़ते है और स्वंय के अभिमान के नीचे किसी का भी आत्म-सम्मान रौंद सकते हैं वहीं दूसरी तरफ सुदृढ़ चरित्र वाले व्यक्ति प्रशंसा के शिखर पर पहुंचने के बाद भी स्वंय की सौम्यता को बनाए रखते हैं। वे दूसरे के सम्मान को तब तक ठेस नहीं पहुंचाते हैं जबतक कोई परिस्थिति अनिंयत्रित ना हो जाये। वे अपने से कम ज्ञानी और कम धनी व्यक्ति के साथ भी सहजता के साथ ही पेश आते हैं।
“चरित्र” परिवर्तित नहीं होता है – चरित्र की खास बात यह होती है कि चरित्र परिवर्तित नहीं होता है जबकि मनुष्य के विचार हर क्षण परिवर्तित होते रहते हैं। ऐसे समय में आपका चरित्र ही एकमात्र ऐसा माध्यम होता है जो आपको सही राह दिखाता है। विचार हमारे मन से उत्पन्न होते हैं और मन पर साधारण मनुष्य का वश नहीं होता है। हमारा मन कब.. किस दिशा में.. और किस गति में.. भ्रमण करने निकल जाये.. हमें स्वंय भी इसका ज्ञान नहीं होता है लेकिन हमारे चरित्र को इस बात का ज्ञान भली-भांति होता है कि कौन-से विचार सही है और कौन-से बुरे..। ये हमारा चरित्र ही है जो हमारे बुरे विचारों को भी हमसे दूर रखता है हमारे मन और मस्तिष्क को सुदृढ बनाए रखता है क्योंकि चरित्र विचारों की भांति किसी-भी पल परिवर्तित नहीं होता है। चरित्र स्थायीत्व का घोतक होता है।
इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि चरित्रवान – “स्त्री” है अथवा “पुरुष”। क्योंकि सत्पुरुषों का चरित्र ही पूजा योग्य होता है। यदि आप चरित्रवान है तो संसार आपका सम्मान अवश्य करेगा फिर चाहें आप स्त्री हो अथवा पुरुष।
Tags:- चरित्र, चरित्र पतन, जीवन, मस्तिष्क, सत्पुरुषों चरित्र, आत्म-सम्मान, अंर्तआत्मा, संयम, मजबूती
bottom
1 Comments
top
 Posted by: 2014-05-06 07:14:41

 
hritra hi hame jine ki disha dikhata hai
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved