totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>आजादी का सफ़र
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
आजादी का सफ़र
 
Posted by: Vineet1988
2013-08-12 11:05:46
1407 Views
Comments : 0
 
15 अगस्त 1947 इस दिन को हम अपने देश भारत के लिये सबसे बडा त्योहार कह सकते है, इसी दिन हमें लगभग 200 वर्ष के बाद अंग्रेजो कि गुलामी से आजादी मिली थी।
इस आजादी के लिये हमने लाखों कुर्बानियां देकर ब्रिटिश शासन से स्वतन्त्रता प्राप्त की थी। यह राष्ट्रीय पर्व भारत के गौरव का प्रतीक हैं। इसी महान दिन की याद में भारत के प्रधानमंत्री प्रत्येक वर्ष लाल क़िले की प्राचीर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर देश को सम्बोधित करते हैं ।
विद्रोह की शुरुआत मंगल पाण्डेय से हुई, ईस्ट इंडिया कंपनी ने जब गाय व सुअर कि चर्बी लगे कारतूस को इस्तेमाल करने को कहा, इस कारतूस को मुँह से खोलना पड़ता था, इससे हिन्दू और मुसलमान दोनों धर्मों के सैनिकों के मन में अंग्रजों के खिलाफ रोष पैदा हो गया। सेना में ऐसी खबर फैल गई कि अंग्रेजों ने हिन्दुस्तानियों का धर्म भ्रष्ट करने के लिए ऐसा जानबूझकर किया है। बैरकपुर छावनी में 29 मार्च 1857 को हुई घटना ने पूरे देश में खलबली मचा दी और जहाँ-जहाँ खबर फैली वहीं फिरंगियों के खिलाफ विद्रोह शुरू हो गया।
जब देश में चारों ओर अंसन्तोष का वातावरण था, ईस्ट इंडिया कंपनी हुकूमत के खिलाफ मंगल पांडे के बगावती तेवरों ने आग में घी डालने का काम किया और मन ही मन सुलग रही क्रांति की चिनगारी ज्वाला बनकर भड़क उठी। नए कारतूस का प्रयोग अंग्रेजों के लिए घातक साबित हुआ। मंगल पाण्डेय पर मुक़दमा चलाकर 6 अप्रैल, 1857 को मौत की सज़ा सुना दी गई।यहा से क्रांति कि ज्वाला ऐसी भड़की की पुरे भारत मे तेजी से फैलने लगी ।
इसके बाद भारत मे भगत सिंह, चन्द्रशेखर आजाद, सुखदेव, राजगुरु, तात्या टोपे, शहीद ऊधम सिंह, बाल गंगाधर तिलक जैसे महान क्रांतिकारी हुए जिन्होने भारत माता कि आजादी के लिए अपने प्राणो की आहुती दे दी ।
अब हम सभी देशवासियो का फ्रर्ज़ है कि इस आजादी को बरकरार रखे ।
जय हिन्द, जय भारत,

Tags:- Independence Day ,15 अगस्त, भारत, 67वर्ष, तिरंगा, भगत सिंह, चन्द्रशेखर आजाद, सुखदेव, राजगुरु, तात्या टोपे, शहीद ऊधम
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved