totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>आचार्य श्री प्रमोद कृष्णम् जी के अनमोल वचन
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
आचार्य श्री प्रमोद कृष्णम् जी के अनमोल वचन
 
Posted by: neerus
2011-09-17 01:37:05
698 Views
Comments : 0
 
- गुरु का अनुसरण करो न करो लेकिन उसके सदाचरण का अनुसरण अवश्य करो.
- गुरु के सद् विचारों की गंगा में नित्य प्रति डुबकी लगाओ, मन का मैल अवश्य धुल जायेगा.
- प्रभु प्रेम रस पीने के बाद व्यक्ति सिद्ध हो जाता है और भौतिक संसार से ऊपर उठकर आध्यात्मिक संसार में विचरने लगता है.
- अत्यधिक सुख की चाहना में छोटे से छोटा दुख भी बहुत बड़ा लगता है.
- आज लोग मुस्कुराना भूलते जा रहे हैं, वे यह नही जानते कि मुस्काम परमात्मा का मनुष्य को दिया हुआ अनमोल उपहार है. मुस्कान से तरक्की आती है, उर्जा मिलती है. इसे लुप्त न होने दें.
- ईश्वर से चालाकी न दिखायें, उससे छल न करें, वह सब जानता है जगत पिता है वह.
- ईश्वर को अपना बचा हुआ समय नही बल्कि अपना सबसे महत्वपूर्ण समय प्रस्तुत करें क्योकि परमात्मा ही तो सर्वाधिक महत्वपूर्ण है.
- प्रभु को हर पल याद रखें क्योकि जब आपके हृदय में परमात्मा की स्मृति नही होती तभी आप कोई गलत काम करते हैं.
- सच्चा ज्ञान प्राप्त कर लेने वाला व्यक्ति किसी से द्वेष कर ही नही सकता क्योकि उसे कोई पराया लगता ही नही है और अपनों से द्वेष कैसा?
- दृढ़ इच्छाशक्ति के आगे बड़ी से बड़ी समस्या भी घुटने टेक देती है.
- प्रतिदिन कुछ समय एकांत में व्यतीत करें मौन रहें और चिन्तन करें कि आज क्या बुरा किया और क्या अच्छा. यह भी सोचे कि आपसे जो बुरा हुआ उसे किस तरह अच्छे में बदले और जो अच्छा हुआ उसे और अच्छा कैसे बनायें.
- यदि तुम्हें लगता है कि कोई तुम्हारा साथी नही है, कोई तुम्हारा साथ नही दे रहा है तो परमात्मा को अपना साथी बना लें. निश्चय जानिये कि जीवन यात्रा सहज हो जायेगी.
- यदि आपने सच्चे मन से प्रार्थना की है तो कोई कारण नही है कि परमात्मा उसे नही सुने.
- श्रद्धा और समर्पण से ही सद्गुरु कृपा और भगवान की कृपा का अधिकारी बना जा सकता है, अन्य किसी उपाये से कदापि नही.
- कर्मफ़ल का भोग आसान बनाने का उपाये केवल सद्गुरु बता सकता है, अन्य कोई नही.
Tags:- guru sayings, guru says, Best Quote, Acharya Pramod Krishnam Ji, shri kalki, kalki, kalki pithadheshwer, कल्कि, श्रीकल्कि, कल्कि पीठाधीश्वर, परम पूज्य प्रमोद कृषà¥
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved