आगे ही चलना है...
"गिरते हैं सह-सवार ही मैदान-ए-जंग में वो तुफ़ल क्या गिरेंगे जो घुटनों के बल चले"
जीवन चक्र में गिरना, उठना और आगे बढ़ना एक तय क्रमवार कार्यक्रम है, लेकिन ऐसा भी वही कर सकते हैं जो इस जीवन चक्र में शामिल हैं. वो नही जो थक हारकर किनारे बैठ गए. एक उदाहरण से इसको आसानी से समझा जा सकता है कि बड़ी चीनी की डली को को छोटी-सी चींटी बार-बार उठाती, गिरती है लेकिन शनैः शनैः वह उसे ले जाने में सफ़ल हो जाती है.
यह उदाहरण एक छोटे से जीव चींटी का है, उसकी जीवटता का है, उसकी निरंतरता का है. तब मानव क्यों एक चींटी से पीछे रह सकता है. उसको तो निरंतरता और जीत के नये सोपान रचने चाहिये. हमें जीत के लक्ष्य के साथ अपनी कोशिश निरंतर बनाये रखनी चाहिये. असफ़लता का डटकर मुकाबला कर कोई भी नायक बन सकता है.
कठिनाईयां और असफ़लतायें लगातार बार-बार मानव पर हमला करती हैं तो इनका बुरा नही मानना चाहिये बल्कि यह इनका स्वभाव ही है. जिस प्रकार यह अपना स्वभाव नही बदल सकती, उसी प्रकार मानव को अपना व्यवहार नही बदलना चाहियें. हमको निरंतर इनसे टक्कर लेनी चाहिये और इतिहास साक्षी है कि समय-समय पर लोगों ने ऐसा करके नायक का सेहरा प्राप्त किया है, कहा भी गया है- "तूफ़ान और आंधी हमको न रोक पाए, वो और थे मुसाफ़िर जो पथ से लौट आये"

उदाहरण से समझें तो पायेंगे कि निरन्तर अपनी अपनी कोशिश से विद्यार्जन कर 'रामचरितमानस' का उपहार ऐसे ही एक नायक तुलसीदास ने मानवता को मानवता को दिया. एक उदाहरण जंग-ए-आजादी का भी है. जिसमें असंख्य व्यक्तियों ने निरन्तर संघर्ष कर राष्ट्र को स्वतन्त्रता दिलाई. भारतवर्ष में निरन्तर गतिशील परम पावन गंगा मईया को अपने कठोर तप से लाने वाले थे ऐसे नायक हैं - भागीरथ.
सर्वोत्तम उदाहरण हैं आदिगुरु शंकराचार्य. जिन्होंने ईश कृपा से बत्तीस वर्ष की अवस्था में ही धर्म की रक्षा व पुर्नस्थापना हेतु भारत वर्ष में चार पीठों की स्थापना की.
ऐसे ही विचार लेकर भगवान श्रीराम ने वानर-भालुओं की सेना लेकर परम विद्वान व योद्धा राक्षसराज रावण को मुक्ति दी. पाँच पाण्डवों ने अपनी शक्ति बुद्धि और ईश भक्ति से तमाम झंझावातों पर काबू पाया.

इसको एक उदाहरण से आसानी से समझा जा सकता है, कहा गया है कि :-
करत करत अभ्यास के जड़मति होत सुजान
रसरि आवत जात ते सिल पर पड़त निशान
कुछेक रेशों से बनी रस्सी निरंतर रगड़-रगड़ कर पत्थर को भी घिस देती है.
इसलिये हमें अपने जीवन में निरन्तर संघर्ष करने सीखने और जीतने की आदत ड़ालनी होगी, लेकिन याद रहे कि इसके मूल में मानवता हो, ऐसा ना हो कि हम बिल्लियों की भांति रोटियों के लिये झगड़ने लगे. ईश्वर ने मानव को अन्य जीवों के मुकाबले बहुत कुछ ज्यादा दिया है. जिसका सदुपयोग कर हमें ईश्वर का धन्यवाद करना चाहिये.
Tags:-
Ant, sugar, ramacharit manas, tulsidas, lord ram, ravan, pandav