आ गया अत्यंत शुभकारी गुरुपुष्यामृत योग
Posted by:
tniranjan
2011-10-19 02:37:00
1202 Views
‘पुष्य नक्षत्र’ सबसे शुभ ग्रह नक्षत्रों में से एक है. जिसके बारे में मान्यता है कि इस नक्षत्र में किए गए सभी कार्यों में सफ़लता अवश्य प्राप्त होती है और पुष्य नक्षत्र यदि गुरुवार के दिन पड़े तो पुष्य नक्षत्र के संयोग से सर्वार्थ अमृतसिद्धि योग बनता है. गुरुवार 20 अक्टूबर को अत्यन्त शुभ गुरुपुष्यामृतयोग बन रहा है. यह प्रातः 10:46 से आरम्भ होकर दूसरे दिन सूर्योदय तक रहेगा. 12 वर्षो बाद आने वाला यह मंगलकारी योग धन वर्षा करेगा और गृहस्थ जीवन में खुशहाली लायेगा. कार्तिक माह का यह वृहस्पति वार सभी राशि के जातकों के लिए विशेष फलदायी रहेगा। इस दिन इस मुहूर्त में की जाने वाली खरीदारी सुख, शांति व समृद्धिकारक रहेगी। इसलिये इसका धनतेरस से भी ज्यादा महत्व माना जा रहा है.
इस दिन बहुमूल्य वस्तुओं की खरीदारी करना बहुत ही श्रेष्ठ एवं शुभफ़लदायी माना गया है. इस मुहूर्त में जमीन या फ्लेट खरीदना, गृहप्रवेश, सभी वाहन, बर्तन व सोने व चांदी के आभूषणों की खरीदी करना अतिशुभ रहेगा। इस दिन मुहूर्त के अनुसार सभी भौतिक सुविधाओं के सामानों की खरीदी की जा सकती है.
ऐसी मान्यता है कि इस दिन खरीदी गई वस्तु अधिक समय तक स्थायी और समृद्धि प्रदान करती है. इस दिन स्वर्ण अथवा गुरु ग्रह से संबंधित वस्तुएँ अधिक लाभ प्रदान करती हैं. इस दिन पीला पुखराज धारण करना अत्यन्त शुभकारी माना गया है.
गुरुपुष्यामृत योग के विषय में ज्योतिषियों का कहना है कि पुष्य नक्षत्र में चांदी, सोना, नये वाहन, बही खातों की खरीददारी एवं गुरु ग्रह से संबंधित वस्तुएँ अत्यधिक लाभ प्रदान करती है.
Tags:-
guru pushya nakshatra, guru pushya nakshatra in 2011, gurupushyamrut, guru pushya amrit yog, guru pushya yoga, guru pushya yoga in 2011, guru pushya yoga astrology