totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>अहिंसा अमोघ अस्त्र है
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
अहिंसा अमोघ अस्त्र है
 
Posted by: tniranjan
2011-09-03 06:49:06
607 Views
Comments : 0
 
अखिल भारतीय संत समिति उत्तर भारत के अध्यक्ष एवं श्री कल्कि पीठाधीश्वर परम पूज्य प्रमोद कृष्णम् जी महाराज के अनुसार अहिंसा का स्वरुप व्यापक है. अहिंसा का अर्थ केवल यही नही है कि आप किसी को कोई नुकसान न पहुँचायें. यह प्रेम की ही एक उच्चतर अवस्था है. अहिंसा को सत्य का भी अनुगामी समझना चाहिये. बिना प्रेम के और बिना सत्य को धारण किये अहिंसा का भाव उत्पन्न नही हो सकता. जब आपके मन में प्रेम की भावना उद्वेलित होंगी तो सत्य और अहिंसा के भाव स्वयं ही उभर आयेंगे. अहिंसा की अवधारणा से सत्य स्वतः प्रकट होता है. मनसा-वाचा-कर्मणा से प्राणी मात्र में हर प्रकार के क्लेश का अभाव ही अहिंसा है.
हिंसा ने जहां लोगों में रचनात्मक शक्ति नष्ट करके विध्वंस की ज्वाला भड़काई वहीं अहिंसा से संसार का निर्माण हुआ. लोगों में सृजात्मक चेतना जागृत हुई. जीवन का बड़े से बड़ा लक्ष्य अहिंसा से प्राप्त किया जा सकता है. अहिंसा को परम धर्म मानने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने इसी मानवीय शक्ति से देश को अंग्रेजों कि गुलामी से आजाद करवाया भगवान महावीर स्वामी के उपदेशों में विद्यमान अहिंसा भाव मानवता की पूंजी है.
अहिंसा के द्वारा तो मनुष्य अपनी आत्मा के ऊपर भी अधिकार कर सकता है. हिंसा या शक्ति से यह असम्भव है. उससे आप किसी को वश में कर तो सकते हो पर वह स्थाई नही होगा. लेकिन अहिंसा द्वारा किया गया आपका आधिपत्य चिरस्थाई रहेगा. यह प्राकृतिक गुण है. इसमें परमपुरुषार्थ है. यह वह चेतना है जो आत्मा का विशेष गुण है. अहिंसा वह अमोघ मंत्र है जो द्वेष और घृणा को भस्म करके करुणा को जन्म देता है. यह मानव स्वभाव है. यह शास्त्र ही नही अस्त्र भी है. इसकी प्रथम अभिव्यक्ति प्रेम, करुणा, दया सहानुभूति, संवेदना है. अहिंसा रुपी शस्त्र का सदुपयोग कर हिंसक से हिंसक प्रवृत्ति वाले व्यक्ति को रास्ते पर लाया जा सकता है. यह बात स्वयं सिद्ध है.
Tags:- Acharya Pramod Krishnam Ji, shri kalki, kalki, kalki pithadheshwer, कल्कि, श्रीकल्कि, कल्कि पीठाधीश्वर, परम पूज्य प्रमोद कृष्णम् जी महाराज
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved