मित्र वर्मा की धर्म पत्नी मनोरमा से आकाश नामक पुत्र हुआ। शक वंश में उत्पन्न धरणी नाम वाली कन्या से - आकाश की शादी हुई ।
एक वार आकाश राज के राज्य में भीषण अकाल पड़ा। इसके निदान के लिए राजा आरणी नदी के किनारे भूमि शोधन के लिए गये। सोने के हल से भूमि शोधन की जाने लगी। बीज की मुट्ठी बिखेरते समय, पृथ्वी से एक कन्या प्रकट हुई, जो कमाल की शैय्या पर सोयी हुई थी। राजा के नेत्र आश्चर्य से खिल उठा। गोद में लेटे हुए कहा- यह मेरी पुत्री है।
आकाशवाणी हुई - राजन! वास्तव में यह तुम्हारी ही पुत्री है। इस कन्या का तुम पालन पोषण करो।
राजा घर गया। अपने पत्नी "धरणी देवी" को बुला कर कहा: - प्रिये! यह भगवान की दी हुई कन्या है। यह पृथ्वी से प्रकट हुई है। हम दोनों संतानहीन हमारे लिए यही पुत्री होगी। इस अयोनिजा कन्या का नाम आकाश राज ने पद्मावती रखा।
एकवार पद्मावती संखियो के संग वन में फूल तोड़ने गई। उसी वन में श्री कृष्ण वेंकटाचल स्वामी भी पहुँच गये। पद्यावती को देख कर श्री कृष्ण मोहित हो गये। उन्होंने संखियो से पूछा- ये कमल नेत्रवाली कौन है? संखियो ने उत्तर दिया - ये हमारी स्वामिनी है। इनका नाम पद्मावती है। ये आकाश राज की पुत्री है।
संखियो ने प्रश्न पूछा - परन्तु तुम्हारा नाम क्या है? तुम किसलिए यहाँ आये हो?
श्री कृष्ण- मेरा नाम अनंत है। लोग मुझे वेंकटाचल निवासी वीरपति कहते है। शिकार के लिए यहाँ आया था। क्या यह सुंदर कन्या मुझे प्राप्त होगी ? इस प्रश्न पर संखियाँ कुपित हो गई। स्थिति देख श्री कृष्ण अपने पर्णशाला में वापस आ गये । वहां पद्मावती के ध्यान पर बैठ गये ।
वकुलमालिका दिव्य भोजन लेकर आयी। कुछ देर रुकने के बाद वकुलमालिका बोली- माधव ! भोजन के लिए पधारिये।
श्री कृष्ण, वकुलमालिका से :- त्रेता युग में जब मैंने रावण का वध किया था। उस समय वेदवती नाम वाली कन्या लक्ष्मी की सहायता की। लक्ष्मी राजा जनक के यहाँ पृथ्वी से उत्पन्न होकर सीता के रूप में निवास करती रही। मुझसे विवाह होने पर, मेरे साथ वन को गई। एक दिन पंचवटी में मारीच नामक राक्षस का वध करने के लिए मै आश्रम से बाहर गया । मेरा छोटा भाई लक्ष्मण सीता के कहने पर मेरे पीछे चला आया। उस समय मेरे अग्नि होत्रा - गृह में विद्यमान अग्नि देव रावण की चेष्टा जानकार सीता को साथ ले कर पाताल में चले गये। अपनी पत्नी- स्वाहा की देख- रेख में सीता को सौप कर लौट आये।
पूर्वकाल में कल्याण मय वेदवती को एकबार उसी राक्षस ने स्पर्श कर लिया था, जिससे दुखी होकर प्रज्वलित अग्नि में अपने शरीर को त्याग दिया। उस समय उसी वेदवती को रावण का संहार करने के उदेश्य से अग्नि देव ने सीता के समय रूपवाली बना दिया और मेरी पर्णशाला में सीता के स्थान पर लाकर छोड़ दिया। रावण उसी का अपहरण कर लंका में ले आया। तदन्तर रावण के मारे जाने पर अग्नि परीक्षा के समय उसी वेदवती ने अग्नि में प्रवेश किया। उस समय अग्नि देव अपनी पत्नी स्वाहा के समीप सुरक्षित जनक नंदनी सीता रूपा लक्ष्मी को लाकर पुन: मेरे हाथ में दे दिया और कहाँ - देव! यह वेदवती सीता का प्रिय करने वाली है। अत: आप इसे वरदान देकर प्रसन्न करे। इस पर सीता ने भी मुझसे कहा- प्रभो ! यह वेदवती सदा मेरे प्रिय कार्य करनेवाली है। अत: आप स्वयं इसे अंगीकार करे/ वही आज आकाश राज घर नारायण पुर में पृथ्वी के निकट पैदा हुई है।
श्री कृष्ण : सखी वकुलमालिके ! तुम आकाश राज के नगर में जाकर --- पद्मावती को मेरे लिए मांगो ---।
Tags:-
sita, lakshmi, lord vishnu, shak vansh, lord krishna, ravan, padmavati