totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>अन्नप्राशन संस्कार
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
अन्नप्राशन संस्कार
 
Posted by: swamini
2011-11-23 05:13:04
1280 Views
Comments : 0
 
शिशु का दूध छुड़ाना उसकी विकास यात्रा का एक प्रमुख पड़ाव है. शिशु आरम्भिक स्थिति में एक द्रव आहार पर अपना निर्वाह करता है, सामान्यतः अपनी माता के दूध पर. पहले छः महीने यही आहार उसके लिये प्रयाप्त है. इसके पश्चात् यह आवश्यक हो जाता है कि उस आहार में कुछ पूरक ठोस पदार्थ भी जोड़े जायें. दूध छुड़ाना एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें शिशु अपनी माता के दूध पर निर्भर न रहकर वह अपना पोषण केवल नियमित ठोस आहार द्वारा प्राप्त करना प्रारम्भ करता है. दूध छोड़ाने का माता का माता तथा शिशु के लिये भारी भावात्मक महत्व है. माता के लिये शिशु को दूध पिलाना एक ऐसा अनुभव है जो उन दोनों की निकटता में अभिवृद्धि करता है. दूध छुड़ाने का अर्थ है, शिशु की अपनी माता पर निर्भरता एवं उनकी पारस्परिक निकटता का एक आंशिक अंत. कभी-कभी यह प्रक्रिया उन दोनों के लिये बहुत कठिन हो जाती है. यदि शिशु अपनी माता का दूध पीने का सिलसिला एक वर्ष से अधिक जारी रखता है तो वह आवश्यकता से अधिक जिद्दी और मनमानी करने वाला हो जाता है. ऐसे में दूध छुड़ाना और भी मुश्किल हो जाता है. अतः शिशु के छठे या सातवें महीने में उसका अन्नप्राशन संस्कार किया जाता है.
वैदिक संस्कृति में खाद्य सामग्री को सदा प्रसाद माना जाता है क्योकि उसे खाने के पहले भगवान को अर्पित किया जाता है. ऐसे में शिशु द्वारा लिया गया भोजन का पहला ग्रास अपने जीवन काल का पहला प्रसाद है. अतः धार्मिक दृष्टि से यह संस्कार उसके जीवन की एक महत्वपूर्ण घटना है. विधि-विधान से तैयार किया हुआ भोजन पहले भगवान को चढ़ाया जाता है और बाद में उसे शिशु को खिलाया जाता है. भगवान का आह्वान ज्ञान तथा शक्ति की अधिष्ठाता देवताओं के रुप में किया जाता है. पालक भगवान प्रार्थना करते हैं कि जिस प्रकार भोजन उसे पोषण एवं शक्ति देता है उसी प्रकार आँख, कान तथा अन्य ज्ञानेन्द्रियाँ भी उनके माध्यम से जो कुछ उसे प्रदान करें, उन्हें ग्रहण करें, आत्मसात् करे तथा इस प्रकार उसके विकास में सहायक हो और उसे सुखी बनाएँ.
(प्रसाद एक ऐसी वस्तु है, जो कुछ सामग्री भगवान को चढ़ाई जाती है, वह प्रसाद है तथा परम पवित्र है)
Tags:- Annaprasana, annaprashan, annaprashan sanskar, annaprashan at home, annaprashan baby, annaprashan ceremony, annaprashan Hinduism, annaprasana pooja
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved