totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>अन्त्येष्टि संस्कार
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
अन्त्येष्टि संस्कार
 
Posted by: swamini
2011-12-14 12:20:51
1054 Views
Comments : 0
 
मृत्यु जीवन की सर्वाधिक आघातकारी घटना है. वह जीवन का अंत करती है और जो लोग पीछे रह जाते हैं उन्हें भारी क्षति और सदमा पहुँचाती है क्योकि मृतव्यक्ति अब उसके साथ नही रहेगा. व्यक्ति की मृत्यु से संबंधित अनुष्ठान अन्त्येष्टि कहा जाता है, जिसे उसके बच्चे, पति या पत्नी अथवा निकट संबंधी सम्पन्न करते हैं. अन्त्येष्टि संस्कार बहुत विस्तृत एवं रहस्यमय होता है. मृतदेह के निपटारे से जुड़े जो धार्मिक अनुष्ठान मृतात्मा के लिये किये जाते हैं, वे न केवल मरे हुये व्यक्ति के लिये होते है, अपितु घर के अन्य लोगों को लाभ पहुँचाते हैं. उसकी मृत्यु के पश्चात अगले बाहर दिनों तक किये जाने वाले धार्मिक कार्यो की विशेषता यह है कि वे घर भर में छाये हुये शोक को सहनीय बनाने में सहायक होते हैं.
यह विश्वास किया जाता है कि पदार्थ और उर्जा सदा सुरक्षित रहते हैं. वे अक्षय हैं. वे नष्ट नही होते हैं. उसी भांति एक व्यक्ति के जीवन का अन्त भी उसकी मृत्यु के साथ ही नही हो जाता है. निर्जीव शरीर के पीछे रह जाता है किन्तु उसमें बसने वाले की यात्रा सतत चलती रहती है. उसके द्वारा किये गये अकरणीय दुष्कृत्यों के प्रायश्चितस्वरुप अनुष्ठान संपादित किये जाते हैं. तत्पश्चात मृतदेह अग्निदेव को समर्पित किया जाता है. विवाह संस्कार से लगाकर लगाकर मृत्यु पर्यंत व्यक्ति जिस पैतृक अग्नि को पाले में रखता है, उसी अग्नि में वह समा जाता है. अग्निदेवता से प्रार्थनायें की जाती है कि वह देह को भस्म करके जीवात्मा को उसके पुरखों तक पहुँचने दो. शेष बची राख किसी पवित्र नदी या समुद्र में विसर्जित कर दी जाती है. दाह-क्रिया के बाद बारह दिनों तक दिवंगत के लिये नाना प्रकार के अनुष्ठान किये जाते है. उनमें मृत व्यक्ति की उपस्थिति से लगाकर उसके कुशल मंगल की कामना हेतु की जाने वाली प्रार्थनाएँ सम्मिलित हैं. मृतव्यक्ति एवं उसके पूर्वजों को अनेक प्रकार की चीजें समर्पित की जाती हैं. परिवार के लोग मृतात्मा के लिये, जो अब उनके पूर्वजों से जा मिला है. कई तरह प्रार्थनायें करते हैं, ताकि वह अपनी यात्रा शांतिपूर्वक जारी रखे. इस प्रकार वे अपने प्रियजन को अंतिम बिदाई देते हैं.
निष्प्राण शरीर दाहक्रिया करने पर तत्काल पंचतत्वों में विलीन हो जाता है. इससे देह को सड़ने की प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ता. व्यक्ति को देह भगवान ही देता. अतः वैदिक जीवन व्यतीत करने वाले के लिये यह सर्वथा उपयुक्त है कि मृत्योपरांत अपनी देह भगवान को हि समर्पित कर दें. इस प्रकार प्रत्येक मनुष्य के जीवन में क्रियाकर्म एक प्रमुख संक्रमण-बिन्दु है. अन्त्येष्टि उसके विकास को प्रोत्साहन प्रदान करती है. यह उसके व्यक्तिगत विकास तक ही सीमित नही रहता है अपितु अपने परिवार, समुदाय, समाज इतना ही नही समस्त विश्व-समुदाय के सदस्य के रुप में भी उसका विकास इसी में शामिल है.
Tags:- antyeshti sanskar, antyeshti, shanty, solaha sanskar, hindu, hindu dharma, dharma
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved