अनंत चतुर्दशी कथा
Posted by:
vicky21
2015-09-22 11:19:13
910 Views
भाद्रपद मास के शुक्लपक्ष की चतुर्दशी को अनन्त चतुर्दशी कहा जाता है. इस वर्ष अनन्त चतुर्दशी 27 सितम्बर 2015 को है,
अनंत चतुर्दशी कथा
सत्ययुग में सुमन्तु नाम के एक मुनि थे. सुमन्तु मुनि ने अपनी कन्या का विवाह कौण्डिन्य मुनि से कर देते हैं. उनकी पत्नी शीला अनन्त-व्रत का पालन किया करती थी अत: विवाह उपरांत भी वह अनंत भगवान का पूजन करती था और अनन्तसूत्र बांधती हैं व्रत के प्रभाव से उनका घर धन-धान्य से पूर्ण हो जाता है सदैव सुख सम्पन्नता बनी रहती है. परंतु एक दिन कौण्डिन्य मुनि की दृष्टि अपनी पत्नी के हाथ में बंधे अनन्तसूत्र पर पड़ती है सूत्र देखकर उन्हें यह अनुकूल नहीं लगता और वह अपनी पत्नी से इसे अपने हाथ से उतार देने को कहते हैं
शीला विनम्रतापूर्वक उन्हें कहती है की यह अनंत भगवान का सूत्र है जिसके प्रभाव से उन्हें सुख और ऎश्वर्य की प्राप्ति हुई है परंतु अपने मद में चूर ऋषि उस धागे का अपमान करते हैं और उसे जला देते हैं. इस अपराध के परिणाम स्वरुप उनका सारा सुख समाप्त हो जाता है. कौण्डिन्य ऋषि अपने अपराध का प्रायश्चित करने का निर्णय करते हैं और अनन्त भगवान से क्षमा याचना करते हैं. वह प्रायश्चित हेतु चौदह वर्ष तक निरंतर अनन्त-व्रत का पालन करते हैं, उनके श्रद्ध पूर्वक किए गए व्रत पालन द्वारा भगवान अनंत प्रसन्न हो उन्हें क्षमा कर देते हैं और ऋषि को पुन: ऎश्वर्य एवं सुख की प्राप्ती होती है
अनंत चतुर्दशी के दिन अनन्त भगवान की पूजा करके संकटों से रक्षा करने वाला अनन्त सूत्र बांधा जाता है. माना जाता है की जब पाण्डव सारा राज-पाट हारकर वनवास के दुख भोग रहे होते हैं, तब भगवान श्रीकृष्ण उन्हें अनन्त चतुर्दशी व्रत करने को कहते हैं. श्री कृष्ण के कथन अनुसार धर्मराज युधिष्ठिर ने अपने भाइयों तथा द्रौपदी के साथ पूरे विधि-विधान से इस व्रत का पालन करते हैं तथा अनन्त सूत्र धारण किया जिसके फलस्वरुप पाण्डवों को अपने समस्त कष्टों से मुक्ति प्राप्त होती है
अनंत चतुर्दशी पूजा विधि
अनंत चतुर्दशी के पूजा में व्रतकर्ता को प्रात:स्नान करके व्रत का संकल्प करना चाहिए. पूजा घर में कलश स्थापित करें,तथा कलश पर भगवान विष्णु का चित्र स्थापित करें. इसके पश्चात धागा लें उस पर चौदह गांठें लगाएं इस प्रकार अनन्त सूत्र(डोरा) तैयार हो जाने पर इसे प्रभु के समक्ष रखें इसके बाद भगवान विष्णु तथा अनंत सूत्र की षोडशोपचार-विधि से पूजा करनी चाहिए तथा ॐ अनन्तायनम: मंत्र का जाप करना चाहिए. पूजा के पश्चात अनन्त सूत्र मंत्र पढकर स्त्री और पुरुष दोनों को अपने हाथों में अनंत सूत्र बांधना चाहिए. अनंतसूत्र बांधने लेने के बाद ब्राह्मण को भोजन कराना चाहिए और स्वयं सपरिवार प्रसाद ग्रहण करना चाहिए. इस दिन व्रत करने वाले लोग पूरे दिन सिर्फ मीठा खाते हैं
Tags:-
Anant Chaturdashi, Bhakti, Anant soot, Lord Vishnu, Brahman, अनंत चतुर्दशी, अनंत पूजा, अनन्तसूत्र, सुमन्तु मुनि, कौण्डिन्य मुनि