अदरक आयुर्वेद में महाऔषधि के रूप में जानी जाती है. वैजानिक शोधों के अनुसार अदरक असाध्य रोगों में भी अत्यंत गुणकारी व लाभकारी है. शोधों के अनुसार ताज़ी अदरक में 81% जल, 2.5% प्रोटीन, 1 % वसा, 2.5 रेशे और 13% कार्बोहाइड्रेट होता है. इसके अतिरिक्त इसमें आयरन, केल्शियम, लोह फास्फेट, आयोडीन, क्लोरिन, खनिज लवण तथा विटामिन की प्रचूर मात्रा होती है. अदरक के दो रूप होते हैं. एक ताज़ी अदरक और दूसरी सूखी अवस्था. सूखी अवस्था में यह सोंठ कहलाता है. सोंठ में 15% प्रोटीन, 3 से 6% वसा, 3 से 8% रेशे, 60 से 70 प्रतिशत शर्करा होता है. शोधों के अनुसार अदरक एक शक्तिशाली एन्टिवाएरल भी है. इसलिए खाद्य पदार्थों में इसका अधिक से अधिक प्रयोग करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है. यह माइग्रेन, अस्थमा, जैसी बीमारी में भी कारगर साबित होता है.
सर्दियों में अदरक का अधिक से अधिक प्रयोग करने से जुखाम, बुखार, गले में सूजन, जोड़ो के दर्द में आराम मिलता है.
अदरक की चाय का इस्तेमाल करने से पेट सम्बंधित बीमारियाँ तो समाप्त होती ही हैं , यह भूख बढ़ाने भी सहायक है.
अदरक खाने से मुहँ के हानिकारक बैक्टीरिया मर जाते हैं.
अदरक का प्रयोग हमारे कोलेस्ट्रोल को भी कंट्रोल करता है. इससे ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है और इसके इस्तेमाल से खून में क्लाट भी नहीं बनते.
अदरक का रस और पानी बराबर मात्रा में पीने से दिल सम्बंधित बिमारियों में लाभ मिलता है.
अदरक स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत ही लाभदायक है.
Tags:-
Adrak, ginger, benefits of ginger, ginger tea, ginger health benefits, ginger benefits, pickled ginger, dried ginger, cholesterol, blood circulation, heart disease