अखण्ड़ सौभाग्यव्रत- अनंग त्रयोदशी
Posted by:
Anjalisen
2012-04-02 04:40:33
1336 Views
चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी को 'अनंग त्रयोदशी' का व्रत किया जाता है. हिन्दुशास्त्रानुसार इस व्रत को करने से दाम्पत्य प्रेम में वृद्धि होती है तथा पति - पुत्रादि का अखण्ड़ सुख प्राप्त होता है. भविष्यपुराण के अनुसार इस दिन कामदेव, रति और वसन्त की भी पूजा की जाती है. इनकी कृपा प्राप्त करके दम्पति सुख-सौभाग्य तथा पुत्र की प्राप्ति करते हैं.
व्रत विधिः-
इस दिन प्रातः काल में स्नान आदि से निवृत होकर व्रत का संकल्प करना चाहिये. पूजन स्थल पर, एक उत्तम कपड़े पर मदन देव की मोहक मूर्ति अंकित करके गन्ध-पुष्पादि से उसका पूजन करना चाहिये. पूजन में अशोक के पत्र और पुष्प चढ़ाने का विशेष विधान है. उसके बाद घी से बनाये हुये मोदकों का नैवेद्य निम्नलिखित मंत्र से लगाना चाहिये.
नमो रामाय कामाय कामदेवस्य मूर्तये
ब्रह्मविष्णुशिवेन्द्राणां नमः क्षेमकराय वै.
इसके बाद फ़लाहार या उपवास करके रात्रि जागरण करना चाहिये तथा दूसरे दिन पारण करना चाहिये. ब्राह्मण भोजन कराकर अनंग प्रतिमा या चित्र का पूजा सामग्री सहित दान करना चाहिये फ़िर सपरिवार मिलकर भोजन करना चाहिये.
कथाः-
भगवती सती द्वारा दक्ष प्रजापति के योगाग्नि में जलकर भस्म हो जाने के बाद भगवान शिव का शरीर क्रोध से जल उठा. सती के मोह में उनका मन विचलित हो उठा. वह सती का शव लेकर विचरण करने लगे. शिव के मन से सती का मोह समाप्त करने के लिये भगवान विष्णु ने भगवती सती के शव को खण्ड़ित कर दिया. इसके बाद ही शिव का मोह समाप्त हो सका और वह योग साधना में लीन हो गये.
Tags:-
anang trayodashi vrata, anang trayodashi, lord shiva, devi sati, lord Vishnu, kamdev, rati, raja daksh, prajapti