totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>अक्षरधाम मंदिर – एक अनोखा तीर्थ स्थल
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
अक्षरधाम मंदिर – एक अनोखा तीर्थ स्थल
 
Posted by: nandini7
2014-05-09 11:13:54
1041 Views
Comments : 1
 
भले ही अक्षरधाम मंदिर का निर्माण हुए अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है लेकिन यह दिल्ली के मनपसंदीदा पर्यटन स्थलों में अपनी एक अलग और खास पहचान बना चुका है। इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे दिल्ली के सबसे अहम दर्शनीय स्थलों में से एक माना जाता है और साल भर यहां आने वालों पर्यटकों का तांता लगा ही रहता है
अक्षरधाम मंदिर स्वामीनारायण जी के एक अनोखे सांस्कृतिक तीर्थ स्थल में से एक है, इसे ज्योतिधर्र भगवान स्वामीनारायण की याद में बनवाया गया है। अक्षरधाम मंदिर की सबसे खास बात यह है कि नवीन और प्राचीन संस्कृति के प्रतिबिंब को उजागर करता है। मंदिर के गुबंदो, खंबो, परिसरों में की गई खुबसुरत कलाकृति और नक्काशी का चित्रण आपको प्राचीन शैली की याद बखूबी दिला सकती है, तो वहीं तकनीकी के साथ को भी अपने साथ समेटे हुए मंदिर में विशाल सिनेमाघर का भी निर्माण किया गया है जिससे पर्यटकों और श्रद्धालुओं को बेहतर तरीके से स्वामी नारायण जी की शिक्षाओं से अवगत कराया जा सके। गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज अक्षरधाम मंदिर का उद्घाटन 6 नंवबर, 2005 को किया गया था।
बातें जो अक्षरधाम मंदिर को बनाती हैं बहुत खास– गिनीज बुक में अक्षरधाम मंदिर का नाम विशाल धार्मिक स्थल की सूची में दर्ज होना, इसे बहुत खास बना देती है लेकिन ऐसे और भी बहुत से तथ्य हैं, जो मंदिर की महत्ता में चार चांद लगा देते हैं-
अक्षरधाम मंदिर का विशाल परिसर लगभग 86342 वर्ग फुट परिसर में फैला हुआ है।
मंदिर की लंबाई 356 फुट, चौड़ाई 316 फुट और उंचाई 141 फुट है, जो यहां आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का एक प्रमुख केन्द्र मानी जाती है।
अक्षरधाम मंदिर का वर्चस्व लगभग 100 एकड़ भूमि में फैला हुआ है, यदि मंदिर को थोड़ी दूरी या ऊंचाई से देखा जाये तो इसका विशाल परिसर और गुलाबी पत्थरों की ये नायाब कारीगरी देखने में काफी मनमोहक लगती है और रोमांचित करती है।
अक्षरधाम मंदिर को दुनिया के सबसे विशाल हिंदू मंदिर परिसर में से एक माना गया है, जो निश्चित ही गर्व का विषय है।
मंदिर परिसर को 5 प्रमुख भागों में बांटा गया है। मंदिर में 9 भव्य गुंबद, 20 शिखर, एक भव्य हाथी है जो पर्यटकों को बहुत लुभाते हैं।
मंदिर में 234 खंबे है और करीब 20 हजार मूर्तियां है। इसके साथ ही यहां नौका विहार यानि वोटिंग की भी सुविधा है और सिनेमाघर की व्यवस्था भी की गई है जिसके माध्यम से स्वामी नारायण के जीवन में घटित वृतांतों और शिक्षाओं के बारे में श्रद्धालुओं को अवगत कराया जाता है।
मंदिर के मनमोहक निर्माण में करीब 3 हजार टन गुलाबी बलुआ पत्थरों का इस्तेमाल किया गया हैं।
मंदिर का भव्य निर्माण इसलिए भी अपने आप में खास है क्योंकि इस सुंदर कलाकृति के निर्माण में कहीं भी कंक्रीट या स्टील का प्रयोग नहीं किया गया है।
अक्षरधाम मंदिर और स्वामी नारायण जी का संबंध – स्वामीनारायण संप्रदाय की नींव 1830 में स्वामी सहजानंद ने रखी थी। स्वामी नारायण ने बहुत-सी शिक्षाएं अपने भक्तों को दी हैं जिसमें से शिक्षापत्री और वचनामृत मूल हैं। इससे पहले इस सम्प्रदाय का नाम उद्भव संप्रदाय था। स्वामी जी ने भक्ति के मार्ग पर चलते हुए स्वंय को भगवान के चरणों में समर्पित कर दिया था। स्वामी नारायण जी का जन्म अप्रैल 1781 में अयोध्या के निकट छपिया गांव में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। माता-पिता ने इनका नाम घनश्याम रखा था लेकिन बचपन से ही भक्ति की ओर रुझान होने के कारण उन्होने अपना नाम स्वामीनारायण रख लिया और इसी नाम से प्रसिद्ध हुए।
हिंदु धर्म और स्वामी नारायण संप्रदाय - अक्षरधाम मंदिर का निर्माण करने वाली संस्था के सदस्य भी स्वामीनारायण के पदचिन्हों पर चलने वाले अनुयायी ही है और आज भी उनके द्वारा दिए गए उपदेशों का पालन करते हैं और प्रचार करते हैं। स्वामीनारायण संप्रदाय हिन्दु धर्म का एक बहुत बड़ा हिस्सा बन चुका है। इस संप्रदाय को मानने वाले लोग भारत में ही नहीं अपितु विदेशों में भी रहते हैं। इस संप्रदाय को मानने वाले अधिकतर लोग गुजराती मूल के हैं। यह लोग मुख्य रुप से हिन्दु देवताओं के भगवान कृष्ण और राधा जी की विशेष रुप से पूजा करते हैं।
अक्षरधाम मंदिर में स्वामी नारायण जी की धरोहरें - भगवान स्वामी नारायण की ऐतिहासिक कुमकुम, चरणमुद्रा, माला, पादुका और उनके वस्त्र आदि को संग्रहित कर अक्षरधाम मंदिर में पर्यटकों को देखने के लिए रखे गये है। मंदिर में भगवान स्वामी नारायण की पूरी जीवनी को प्रदर्शित करती हुई लगभग बीस हजार से अधिक कलात्मक मूर्तियां है जो श्रद्धालुओं को विशेष प्रकार से संदेश देती हैं।
मंदिर का अनोखा व सुंदर परिवेश - मंदिर के चारों ओर बाहर की तरफ पानी निकालते हुए 108 गोमुख इसकी सुंदरता में चार चांद लगा देते हैं। मंदिर में दस द्वार हैं जो दस दिशाओं के प्रतीक है इन्हीं में से एक मयूर द्वार अपनी अतुल्नीय सुंदरता और बनावट से पर्यटकों को आश्चर्य करने पर मजबूर कर देता है इस द्वार पर बनी हुई मयूरों की कलाकृति बहुत ही सुंदर है और कारीगरों की अथाह मेहनत और लगन का प्रतिबिंब उजागर करती हैं। मंदिर के स्वागत द्वार पर 869 मयूर नृत्य करते हुए बनाए गए हैं।
मंदिर परिसर में लगा हुआ संगीतमय फव्वारा भारतीय दर्शन के अनुरुप जन्म, जीवनकाल और मृत्यु चक्र को दर्शाता हैं तो वहीं 60 एकड़ में फैला गार्डन आफ इंडिया हरियाली के साथ भारत के बालवीरों, वीर योद्धाओं, राष्ट्रीय देशभक्तों और भारत की महान महिला विभूतियों के सम्मान में उनके जीवन के मूल्यों और चरित्रों को दर्शाता है। लोटस गार्डन कमल के आकार का बागीचा आध्यात्मिकता का संदेश देता है।
Tags:- अक्षरधाम मंदिर, स्वामी नारायण, लोटस गार्डन, मूर्ति, खम्बे, मयूर, नक्काशी
bottom
1 Comments
top
 Posted by: 2015-02-12 05:40:57

 
ssss
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved