totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>अक्षय तृतीया पर करें मनोवांछित फ़लो की प्राप्ति
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
अक्षय तृतीया पर करें मनोवांछित फ़लो की प्राप्ति
 
Posted by: Pt_rksharma
2011-04-27 05:37:33
898 Views
Comments : 0
 

अक्षय तृतीया पर्व पर समृद्धि को स्थायी करें. अक्षय तृतीया पर्व पर ग्रीष्म की कडी ऋतु ज्यों शैशव और यौवन का आनन्द बीत जाने के बाद गृहस्थ की कर्मठ भूमि साधक के जीवन में आ जाती है। इस तपन में झुलसन नहीं है जीवन की एक अलग शैली है जो आवश्यक भी है। दूध से भरे अन्न कण कुछ कडी धूप पाकर ही रसमय होते हैं प्रौढ होते हें और फिर सुनहरे स्वर्ण कणों में बदल कर ही साक्षात लक्ष्मी का ही आगमन प्रकट करते हैं। अक्षय तृतीया तिथि वैशाख मे जब धूप की तपन थोडी बढ जाती है और दिन हल्के से बोझिल हो जाते हैं, तभी फिर से जीवन में नूतनता का संचार करता हुआ आता है अक्षय तृतीया का पर्व। अक्षय यानी कि जिसका क्षय न हो, जो चिर स्थायी हो, नित नूतन हो, नित यौवन से भरा हो, तपन से भरे हुए दिनों में यह मां भगवती अन्नपूर्णा के ही स्वागत का ही एक अवसर है, यही फसल कटने का समय है और घर में धन-सम्पदा आने का भी। जो लक्ष्मी सैकडों सैकडों दानों में खनकती हुई घर में ऐश्वर्य और लावण्य बिखेरती हुई आती है, यह उन्हीं के स्वागत का पर्व है, यह उन्हीं को चिरस्थायित्व भी देने का पर्व है, यह उन्हीं को अक्षय कर लेने का पर्व है। आईये इस महान पर्व पर हम भी लक्ष्मी को अपने घर, दुकान, व्यापार आदि में चिरकाल के लिये स्थायी निवास हेतु विवश कर दें और कर लें अपनी सभी मनोकामनाएं पूर्ण।

इसे नवान्न पर्व भी कहा जाता है। यही भगवान विष्णु के अवतरण का भी दिवस है और प्रखर पुरूष परशुराम जयन्ती का दिवस भी। मां भगवती पार्वती का भी पूजन इसी दिवस पर किया जाता है और यदि तृतीया में चतुर्थी विद्ध हो जाए तो गणपति साधना का अनुपम अवसर उपलब्ध होता है। सच पूछा जाए तो यह एक कर्मठ गृहस्थ व्यक्ति का ही पर्व है क्योंकि गृहस्थ ही अपने पूरे जीवन भर कर्मठता की मन्द ऊष्मा में लिपट कर गतिशील रहता है, उसी के लिए यह भी आवश्यक है कि जीवन में अक्षय स्थिति प्राप्त हो क्योंकि दायित्व भी उसके साथ सबसे अधिक होते हैं। अक्षय तृतीया गृहस्थ साधक के जीवन का सौभाग्य है। पुराणों में वर्णित है कि इस दिन जो भी साधना की जाए जो भी कर्म किया जाए वह अक्षय ही होता है अर्थात उसके शुभ फलों में कोई न्यूनता नहीं आती।

प० राजेश कुमार शर्मा भृगु ज्योतिष अनुसन्धान केन्द्र सदर गजं बाजार मेरठ कैन्ट 194/14 शान्तीकुन्ज सदर गजं बाजार मेरठ कैन्ट 09359109683



Tags:- अक्षय तृतीया, अक्षय तृतीया पूजन, महालक्ष्मी पूजन, गणपति पूजन, परशुराम जयंती, भगवान विष्णु, क्षीर सï¿
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved