totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>अक्षय तृतीया पर करें चमत्कारी साधना
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
अक्षय तृतीया पर करें चमत्कारी साधना
 
Posted by: pt_rksharma
2011-04-27 03:50:54
1827 Views
Comments : 0
 

अक्षय तृतीया तिथि साढे तीन अनबुझे श्रेष्ठ मुहूर्त में गिनी जाती है। लक्ष्मी प्राप्ति के लिए दिपावली के समय अनेक साधनाएं की जाती हैं क्योंकि यह दिन लक्ष्मी की उत्पत्ति का दिन है व अक्षय तृतीया लक्ष्मी को चिर स्थायी रूप में प्राप्त करने का पर्व है। किसी भी लक्ष्मी साधना का तात्पर्य मात्र धनोपार्जन से नहीं अपितु समस्त भौतिक सम्पदा की पूर्ति सें हैं, व्यक्ति के पास धन-धान्य यश-कीर्ति, भवन ऐश्वर्य सब कुछ हो, वही धनवान है। इसीलिए श्रीलक्ष्मी माता को प्रसन्न करने के लिए करें विशिष्ठ साधना.

- इस साधना के लिए अक्षय तृतिया के दिन सिद्ध एवं प्राण-प्रतिष्ठित ऐश्वर्य, समृद्धि दायक अष्टलक्ष्मी यंत्र एवं तीन कौडियों की एवं शंख माला की आवश्यकता रहती है।

- इस साधना हेतु अक्षय तृतिया से बढकर कोई अन्य मुहूर्त हो ही नहीं सकता। यदि आप इस दिन इस साधना विधि से चूक जायें तो इसके बाद होने वाले शुक्रवार को यह प्रयोग सम्पन्न करें।

- इस प्रयोग को प्रातःकाल ब्रह्ममुहूर्त में सम्पन्न करें जब वातावरण पूर्ण रूप से शांत हो।

- इस साधना में पीले या लाल आसन पर पूर्व दिशा में मुंह करके बैठे।

- जाप के लिए शंख माला का प्रयोग करें अथवा आपके पास कमल गट्टे की माला हो तो उसका प्रयोग कर सकते हैं।

- साधना से पूर्व शेषनाग पर बैठे जगत पालक भगवान श्री विष्णु एवं ऐश्वर्य प्रदाता मां महालक्ष्मी का क्षीर सागर में विश्राम करते हुए का अपनी मनोकामना पूर्ति के लिये ध्यान करें । संकल्प के लिये अपना नाम, अपने पिता स्त्रियां अपने पति का नाम उच्चारण करें गौत्र का उच्चारण करें एवं अपनी कामना पूर्ति के लिए प्रार्थना करें।

-लक्ष्मी का नाम कमला है। लक्ष्मी को कमल सर्वाधिक प्रिय है। लक्ष्मी की साधना करते समय कमल पुष्प अर्पित करने पर, कमल गट्टे की माला से लक्ष्मी मंत्र के जप करने पर लक्ष्मी शीघ्र प्रसन्न होती है।

- श्री गणपति की स्थापना होने पर लक्ष्मी की पूर्ण स्थापना होती है। बिना गणपति के लक्ष्मी साधना अधूरी रहती है।

- यदि किसी साधक ने महालक्ष्मी से संबंधित कोई साधना संपन्न न की हो तो उसे नित्य प्रति सूर्योदय काल में निम्न मंत्र का कमल गट्टे की माला से एक माला जप अवश्य करना चाहिए।

‘‘ ओम श्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद मम गृहे आगच्छ आगच्छ महालक्ष्म्यै नमः’’

- अपने सामने चौकी, पट्टा जो भी हो उस पर चावल से श्री बीज मंत्र बनायें। अब इस पर एक थाली रखें और उस पर लाल पुष्प का आसन बिछाकर श्री अष्टलक्ष्मी यंत्र स्थापित करें 3 कौडियां भी इस यंत्र के साथ ही स्थापित करें। एक घी का दीपक प्रज्जवलित करें अब पंचामृत दूध, दही, घी, शहद, शक्कर सभी को मिलाकर से यंत्र को स्नान करवायें फिर शुद्ध जल से स्नान करवायें। स्नान करवाने के मध्य ओंम श्रीं श्रियै नमः। मंत्र का मन ही मन उच्चरण करते रहें। अब कुंकुम, अक्षत, इत्र चढायें धूप-दीप करें व खीर का प्रसाद चढायें। अब निम्न मंत्र की 7 माला जपें।

ह्रीं ऐश्वर्य श्रीं धन धान्याधिपत्यै ऐं पूर्वत्व लक्ष्मी सिद्धयै नमः।

- अब जाप की समाप्ति पर सर्वप्रथम खीर का प्रसाद सबमें बांट दें जब जाप समाप्त हो जाय तब किसी पीले कपडे में यंत्र माला एवं 1 कौडी को कुछ रूपयों एवं सिक्कों के साथ अपने सन्दूक में रख दें।

- जो दौ कोडियां बची हैं उसमें से एक को अपने घर के मुख्य दरवाजे पर चिपका दें, अथवा किसी भी प्रकार से लटका दें। दूसरी कौडी को कभी भी दक्षिणा के साथ मंदिर में लक्ष्मी प्रतिमा के समक्ष अर्पित कर दें।

- पूजा में काम आये चावल चिडियों को डाल दें। पक्षियों द्वारा समस्त चावल चुग लेना आपकी साधना की सफलता का शकुन है। शीघ्र ही आप अपनी मनोकमना पूर्ति में सक्षम होंगे।

- दीपावली पर इस पोटली का पूजन कर नदी, सागर, पोखर, तालाब में विसर्जित कर दें।

- इस साधना को चुनने का अर्थ ही साधक का अक्षुण ऐश्वर्य लक्ष्मी की ओर प्रवृत होना है।

- यह अपने आप में श्रेष्ठ, अद्भुत और चमत्कारी साधना है।


Tags:- अक्षय तृतीया, महालक्ष्मी, माता लक्ष्मी, भगवान विष्णु, क्षीर सागर, महालक्ष्मी मंत्र, लक्ष्मी मंत्र,
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved