3 जून को होगा दिल्ली में विशाल आन्दोलन
Posted by:
keshav
2012-05-23 05:41:29
906 Views
आगामी 3 जून 2012 को भ्रष्टाचार एवं काले धन के खिलाफ़ परम पूज्य स्वामी रामदेव जी महाराज ''लोकतंत्र बचाओ आन्दोलन'' दिल्ली के जंतर-मंतर पर करेंगे। इस दौरान पूज्य स्वामी जी महाराज कालेधन व भ्रष्टाचार के खिलाफ अपने आगामी राष्ट्रव्यापी आन्दोलनों की भी घोषणा करेंगे।
भ्रष्टाचार और भ्रष्ट व्यवस्था को स्वस्थ बनाने की, भारत स्वाभिमान व्यवस्था परिवर्तन आन्दोलन की इस मुहिम से जुड़ने के लिये 022-33081122 टॉल फ़्री नम्बर भी जारी किया गया है। जिस पर मिस कॉल करके आन्दोलन को समर्थन जताया जा सकता है।
योग गुरु स्वामी रामदेव जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि विदेशों में जमा काला धन देश में जरूर लाया जाएगा। इसके लिए चाहे उन्हें जेल जाना पड़े, गोली खानी पड़े या सरकार उन्हें फांसी पर लटका दे, लेकिन वह अपने कदम से पीछे नहीं हटायेंगे।
उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि लोगों को चाहिए कि अब वे ऐसे लोगों का सामाजिक और राजनीतिक बहिष्कार करें, जिन लोगों ने इस देश को लूट कर विदेशों के बैंकों में काला धन जमा कराया है। योग ग़ुरु स्वामी रामदेव ने सख्त शब्दों में कहा कि भ्रष्टाचार की जंग निर्णायक होगी। वर्ष 2012 में उन लोगों के खिलाफ देश की जनता को जागरूक किया जाएगा, जो लोग खून पसीने की कमाई को विदेशों में जमा करा रहे हैं। वर्ष 2013 में इन लोगों को देश की जनता के सहयोग से चलता कर दिया जाएगा।
योग गुरु स्वामी रामदेवजी ने देश की जनता से अनुरोध किया कि वह देश से भ्रष्टाचार मिटाने, कालाधन देश को दिलाने के लिए इस मुहिम से जुड़े एवम् अभियान को अपना समर्थन व सहयोग देकर अपने राष्ट्र धर्म को निभाये |
||ॐ||
Tags:-
swami ramdev, baba ramdev, baba ramdev movement, baba ramdev movement against corruption, baba ramdev movement against black money, support baba ramdev movement