totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >> उत्सव समाप्ति का पर्व होली
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
उत्सव समाप्ति का पर्व होली
 
Posted by: anjalisen
2012-03-03 06:05:08
768 Views
Comments : 0
 
हिन्दु धर्म की परम्परा उत्सव प्रमुख रही है. इसमे वर्ष भर नित नये-नये उत्सव बहुत ही उल्लास पूर्वक मनायें जाते हैं. उनमें होली का त्यौहार उत्सव श्रृंखला के समापन के रुप में देखा जाता है क्योंकि इसी के साथ हिन्दु धर्म के सभी त्यौहार समाप्त हो जाते हैं और फिर शुरू होता है विक्रम संवत का नया वर्ष अर्थात् ''हिन्दु नववर्ष''. इसलिये यह पर्व रंगों के साथ मनाया जाता है ताकि आने वाला नया साल खुशियों से भरा हो.
फ़ाल्गुन मास शुरु होते ही होली पर्व की तैयारी शुरु हो जाती है. वैष्णव मंदिरों में फ़ाग उत्सव शुरु हो जाता है. लोग समूह में झूम-झूम कर गीत गाते हैं और होलिका दहन की भी तैयारी शुरु कर देते हैं. युवा व बच्चे गाजे-बाजे और लवाजमेसहित नगर से बाहर जाकर शाखासहित वृक्ष लाते हैं और उसको गन्धादि से पूजकर नगर या गाँव से बाहर पश्चिम दिशा में आरोपित करके खड़ा कर देते हैं. रोज इसमे कुछ और लकड़ियाँ लाकर लकड़ियों का ढ़ेर बनाया जाता है. जनता में यह होली 'होलीदंड़' (होली डाँडा) एवं प्रह्लाद के नाम से प्रसिद्ध होता है, किन्तु इसे 'नवान्नेष्टि' का यज्ञस्तम्भ माना जाये तो निरर्थक नही होगा. होलिका दहन के शुभ मुहूर्त पर होली के समीप जाकर शुभासन पर पूर्व या उत्तरमुख होकर बैठे और विधि विधान से होलिका पूजन करें. श्रद्धा पूर्वक होली उत्सव मनाने से व्यापक सुख शांति प्राप्त होती है.
Tags:- उत्सव समाप्ति का पर्व होली
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved